Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Big news

Lucknow : दो सरकारी डाक्टर बर्खास्त, प्राइवेट प्रैक्टिस के चलते कार्रवाई

Lucknow : दो सरकारी डाक्टर बर्खास्त, प्राइवेट प्रैक्टिस के चलते कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले दो सरकारी डाक्टरों को शासन ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त हुए डाक्टरों में बाराबंकी के रामसनेही घाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डा. राजेश कुमार वर्मा और गौतमबुद्ध नगर के दनकौर सीएचसी में तैनात डा. विजय प्रताप सिंह शामिल हैं। दोनों डाक्टरों पर प्राइवेट प्रैक्टिस करने का आरोप लगा था। इसके बाद दनों के खिलाफ जांच कराई गई। इसमें आरोपों की पुष्टि हुई। दोनों के खिलाफ चल रही थी जांच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कहना है कि दोनों डाक्टरों के खिलाफ प्राइवेट प्रैक्टिस की जांच हो रही थी। जांच में आरोपों के सही पाए जाने पर दोनों डाक्टरों को बर्खास्त किया गया है। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने सरकारी डाक्टरों को चेतावनी दी है कि प्राइवेट प्रैक्टिस न करें। अन्यथा शिकायत मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। ये भ...
बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, स्वास्थ्य-शिक्षा और विकास पर कसे अधिकारियों के पेंच

बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, स्वास्थ्य-शिक्षा और विकास पर कसे अधिकारियों के पेंच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बांदा जिले में संचालित हो रहीं विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की। चंद घंटों के अपने तूफानी दौरे में डिप्टी सीएम श्री पाठक ने पूरी बारीकि के साथ जिले के अधिकारियों के साथ न सिर्फ समीक्षा बैठक की। बल्कि स्थलीय निरीक्षण भी किया। सर्किट हाउस में विकास योजनाओं की समीक्षा सर्किट हाउस सभागार बांदा में जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जल-जीवन मिशन की समीक्षा की। खटान पाइप पेयजल परियोजना में कनेक्शन के विषय में जानकारी ली। योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से सीएचसी एवं पीएचसी की जानकारी ली। डिप्टी सीएम ने पूछा कि कितने हेल्थ वेलनेश सेंटर निर्माणाधीन हैं। बताया गया कि जिले में 8 सीएचसी, 51 पीएचसी हैं। इस बात पर डिप्टी सीएम हुए नाराज इनमे...
घर छोड़कर प्रेमी के पास पहुंची युवती, घरवालों ने झांसा देकर बुलाया, फिर युवक को बांधकर पीटा-गोली मारी

घर छोड़कर प्रेमी के पास पहुंची युवती, घरवालों ने झांसा देकर बुलाया, फिर युवक को बांधकर पीटा-गोली मारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में एक युवती घर छोड़कर प्रेमी के घर पहुंच गई। बाद में लड़की के घर वाले भी वहां जा पहुंचे। दोनों अलग होने को राजी नहीं हुए, तो घर वालों ने झांसा देकर दोनों को शादी कराने की बात कहते हुए गिरवां माता के मंदिर आने को कहा। दोनों शादी के सपने लेकर वहां पहुंचे। घर वालों ने रंग बदल दिया। दोनों को पकड़ लिया। लड़की को घर ले गए। लड़की को बांधकर धुनाई कर दी। भागने की कोशिश करने पर गोली मार दी। मनाने पर नहीं माने तो झांसा देकर बुलाया जानकारी के अनुसार शहर के छाबी तालाब मुहल्ले के रहने वाला रवि निषाद का नरैनी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 साल की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताते हैं कि बीती रात युवती घर से 10 हजार रुपए नगद और जेवर लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई। ये भी पढ़ें : बांदा में खोया मोबाइल पाकर टप्पेबाज ने दिल खोलकर की खरीददारी, खाते से पौने 2 लाख ...
Lucknow : निकाय चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, साफ होगी स्थिति

Lucknow : निकाय चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, साफ होगी स्थिति

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर सुनवाई होगी। इसके साथ ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इससे पहले 24 मार्च को सुनवाई तय थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे टाल दिया था। अगली सुनवाई की तारीख 27 मार्च लगी थी। माना जा रहा है कि आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही चुनावों को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी। बताते हैं कि सरकार का पक्ष रखने के लिए शासन के संबंधित अधिकारी पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। ये भी पढ़ें : UP : नगर विकास मंत्री एके शर्मा बोले, अप्रैल के आखिर में निकाय चुनाव संभव   ये भी पढ़ें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने की नई टीम की घोषणा, 18 उपाध्यक्ष, 7 महामंत्री और 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष  ...
Banda : एक काॅल पर बीमार पशुओं के इलाज को पहुंचेगी एंबुलेंस, सेवा का शुभारंभ

Banda : एक काॅल पर बीमार पशुओं के इलाज को पहुंचेगी एंबुलेंस, सेवा का शुभारंभ

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूटधाम मंडल में पशु चिकित्सा वाहन सेवा का आज शुभारंभ हो गया। यह शुभारंभ वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद पटेल ने किया। इस मौके पर आयुक्त रविंद्र प्रताप सिंह और डीआईजी विपिन मिश्रा भी मौजूद रहे। बांदा में 7, चित्रकूट में 5 और हमीरपुर में 4 वाहन बताया जाता है कि चित्रकूटधाम मंडल में कुल 19 मोबाइल सचल पशु चिकित्सा वाहनों को संचालन होगा। इनमें से बांदा जिले में 7, चित्रकूट में 5, हमीरपुर में 4 और महोबा में 3 वाहन रहेंगे। ये भी पढ़ें : ‘जिससे प्यार, उसी से करुंगी शादी’, लड़की के वायरल वीडियो से मची खलबली प्रथम चरण में सभी जिलों के लिए 2-2 वाहनों मिल चुके हैं। बाकी वाहन भी जल्द ही मिल जाएंगे। बताते हैं कि इन वाहनों का रूट निर्धारित किया जाएगा। साथ ही एक टोल फ्री नंबर-1962 भी है। इस नंबर पर एक काल करने पर वाहन बी...
पूर्व पालिकाध्यक्ष के साथ यूपी-एमपी में गर्ल्स डिविजन का भ्रमण कार्यक्रम

पूर्व पालिकाध्यक्ष के साथ यूपी-एमपी में गर्ल्स डिविजन का भ्रमण कार्यक्रम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजपा नेत्री एवं पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विनोद जैन के साथ अखंड हिन्द फौज गर्ल्स डिविजन का भ्रमण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान बांदा, चित्रकूट के साथ-साथ प्रतापगढ़, बनारस, जौनपुर, चंदौली, प्रयागराज,नैनी, चित्रकूट, बांदा, सुल्तानपुर की छात्राएं भी शामिल रहीं। इन छात्राओं ने सिद्ध क्षेत्र उनाव बाला जी सुर्य मंदिर में दर्शन-पूजन किया। साथ ही इन स्थानों की महत्ता को भी समझा और जाना। स्मृति चिह्न भी भेंट किया युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्मृति चिह्न भेंट किया। यह स्मृति चिह्न भाई राजीव पटेल की ओर से भेंट किया गया। ये भी पढ़ें : यूपी की सीनियर IAS अपर्णा यू के पति नोएडा से गिरफ्तार, 3300 करोड़ के घोटाले का मामला भ्रमण के दौरान छात्राएं सोनागिर सिद्ध क्षेत्र और श्री पीताम्बरा पीठ दतिया (मध्य प्रदेश) भी गईं। वहां ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का निरीक्...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने की नई टीम की घोषणा, 18 उपाध्यक्ष, 7 महामंत्री और 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने की नई टीम की घोषणा, 18 उपाध्यक्ष, 7 महामंत्री और 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार रात यूपी की नई टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने नए पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची जारी की है। नई टीम में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधा गया है। नई टीम में 45 सदस्य हैं। इनमें 18 उपाध्यक्ष और सात महामंत्री और 16 मंत्री बनाए गए हैं। नई टीम में कई पदाधिकारियों को दोबारा मौका दिया गया है, तो वहीं मंत्री बने कई पदाधिकारियों की जगह नए लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विजय बहादुर पाठक, मानवेंद्र सिंह, सलिल विश्नोई उपाध्यक्ष भाजपा ने यूपी की नई टीम में पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, मानवेंद्र सिंह, कमलावती सिंह, कांता कर्दम, संतोष सिंह, सलिल विश्नोई, सुरेन्द्र नागर, सत्यपाल सैनी, नीलम सोनकर, बृज बहादुर, सुनीता दयाल, दिनेश कुमार शर्मा, पदमसेन चौधरी, मोहित बेनीवाल, डॉ. धमेंन्द्र सिंह, देवेश...
राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, सजा के बाद फैसला

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, सजा के बाद फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : Rahul Gandhi parliament membership cancelled  सूरत कोर्ट के मानहानि मामले में गुरुवार को राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी है। जनप्रतिनिधि कानून के तहत अगर किसी विधायक या सांसद को दो या उससे ज्यादा की सजा होती है तो उसकी सदस्यता रद्द हो जाती है। राहुल की संसद सदस्यता के खत्म होने को कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राहुल इस समय केरल के वायनाड से सांसद थे। https://samarneetinews.com/rahul-gandhi-sentenced-to-two-years-gujarat-courts-decision-in-defamation-case/ ये भी पढ़ें : राहलु गांधी को दो साल की सजा, गुजरात की कोर्ट का मानहानि मामले में फैसला   ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव का यूपी के पर्यटन मंत्री पर बड़ा बयान, कहा- मैनपुरी चुनाव में दिया था सपा का साथ ...
राहलु गांधी को दो साल की सजा, गुजरात की कोर्ट का मानहानि मामले में फैसला

राहलु गांधी को दो साल की सजा, गुजरात की कोर्ट का मानहानि मामले में फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : Rahul Gandhi कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने मानहानि के मामले में दो साल की सजा सुनाई है। राहुल गांधी पर 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान 'मोदी सरनेम' पर विवादित टिप्पणी का आरोप था। इस मामले में गुजरात के बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी की ओर से एक मानहानि का मुकदमा किया गया था। इसी मामले में सूरत कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया है। जा सकती है राहुल की संसद सदस्यता सजा सुनाए जाने के दौरान आज कोर्ट में राहुल गांधी भी मौजूद रहे। कोर्ट ने राहुल को दोषी ठहराते हुए पूछा कि क्या आपको कुछ कहना है। राहुल ने कहा कि मैंने हमेशा भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाई है और आगे भी उठाऊंगा। राहुल ने कहा कि उनके बयान से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। कहा कि मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं रहा। न ही मैंने जानबूझकर किसी के खिलाफ बोला है। सजा के बाद राहुल गा...