Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Big news

यूपी निकाय चुनाव : कुछ देर में तारीखों की घोषणा संभव..

यूपी निकाय चुनाव : कुछ देर में तारीखों की घोषणा संभव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : UP Nagar Nikay Chunav Date यूपी नगर निकाय चुनाव की तारीखों आज ऐलान हो सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग ने आज शाम 7 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। इसके साथ ही यूपी में आचार संहिता की घोषणा भी हो सकती है। राज्य में निकाय चुनाव को लेकर सरर्मियां तेज हो गई हैं। वहीं सभी राजनैतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारने की तैयारी में जुटे हैं। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : निर्वाचन आयुक्त ने DM-SSP को दिए ये खास निर्देश.. ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : 40 लाख तक मेयर, 12 लाख तक नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी कर सकेंगे खर्च, बाकी..  ...
बांदा के सिविल लाइन में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

बांदा के सिविल लाइन में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के सिविल लाइन मोहल्ले में एक नवविवाहिता का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन में जीआईसी हास्टल के पीछे रहने वाले सोनू सिंह की पत्नी खुशबू सिंह (22) ने आज बेडरूम में फांसी पर लटक रहा था। दोनों की शादी करीब 1 साल पहले हुई थी। आज विवाहिता ने अपनी साड़ी से पंखे के सहारे फांसी लगा ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सिटी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अपडेट जारी है.. ये भी पढ़ें : UP : बांदा में इंस्टाग्राम पर लाइव सुसाइड, होटल में चादर से फंदा बनाकर युवक फांसी पर लटका  ये भी पढ़ें : Mahoba : बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से टकराई बस...
हमीरपुर : अमित बने डिप्टी एसपी, परिवार में छाईं खुशियां

हमीरपुर : अमित बने डिप्टी एसपी, परिवार में छाईं खुशियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर : UPPSC PCS Result उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएस फाइनल परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को जारी हो गया। हमीरपुर जिले के रहने वाले रोजगार एवं सहायता अधिकारी अमित कुमार का डिप्टी एसपी पद पर चयन हो गया है। इस चयन से उनके परिवार के साथ-साथ क्षेत्रीय लोगों में भी खुशियां छा गई हैं। जिला रोजगार सहायता अधिकारी हैं अमित अमित शहर के आजाद नगर रमेड़ी तरौस में रहते हैं। उनके पिता राम गोपाल ने बताया कि बेटे अमित ने शहर के सरस्वती विद्या मंदिर से 2008 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। फइर कुछेछा महाविद्यालय से बीएससी की और परीक्षा की तैयारियों में जुट गए। 2017 में पीसीएस की परीक्षा पास कर जिला रोजगार सहायता अधिकारी के पद पर चयनित हो गए। 2022 बैच में उनका चयन डिप्टी एसपी पद पर हो गया है। ये भी पढ़ें : UPPSC : आगरा की दिव्या ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर लिस्ट..  https...
UPPSC : आगरा की दिव्या ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर लिस्ट..

UPPSC : आगरा की दिव्या ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : UPPSC PCS Result उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएस फाइनल परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हो गया है। अबकी बार के रिजल्ट में महिलाओं ने सफलता के झंडे गाढ़ दिए हैं टॉप 10 की लिस्ट में आठ महिलाएं शामिल हैं। शुक्रवार देर शाम जारी हुए रिजल्ट के बाद सफल प्रतिभागियों के चेहरे खिल उठे हैं। 10 टाॅपर में 8 महिलाएं यूपी पीसीएस 2022 में आगरा जिले की दिव्या सिकरवार ने टाॅप किया है। वह आगरा के एत्मादपुर तहसील के गढ़ी रामी गांव की रहने वाली हैं। आगरा में रहकर उन्होंने परीक्षा की तैयारी की। दिव्या का कहना है कि उनको विश्वास था कि उनका सेलेक्शन हो जाएगा, लेकिन टाॅप कर जाएंगी यह नहीं सोचा था। टॉप-10 में ये अभ्यर्थियों हैं शामिल के नाम शामिल ये भी पढ़ें : UP : आजमगढ़ में अमित शाह ने फूंका 2024 के चुनाव का बिगुल, तीसरी बार मोदी को पीएम बनाने का आह्वान   ये भी पढ़ें : यूपी न...
Lucknow : भाजपा स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने फहराया ध्वज, कहीं ये बातें..

Lucknow : भाजपा स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने फहराया ध्वज, कहीं ये बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के आज 42वें स्‍थापना दिवस के मौके पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य मुख्यालय पर पार्टी कार्यालय में ध्वज फहराया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और स्‍वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्‍या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकताओं को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यात्रा देश ही नहीं दुनिया के लिए भी कौतूहल का विषय है। यह यात्रा बहुत कुछ कहती है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : BJP ने बदले निकायों के प्रभारी, दोनों डिप्टी-सीएम को 25-25 जिले ये भी पढ़ें : खास खबर : मु...
बांदा निकाय : BJP से 70 से ज्यादा दावेदार, सभी के अपने-अपने पैरोकार

बांदा निकाय : BJP से 70 से ज्यादा दावेदार, सभी के अपने-अपने पैरोकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बांदा नगर पालिका इस समय बुंदेलखंड की हाॅटसीट बनी हुई है। इसके लिए बीजेपी से 70 से ज्यादा दावेदार अपना दावा ठोक रहे हैं। इनमें एक से बढ़कर एक नाम सामने आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने भले ही यह साफ कर दिया हो कि टिकट पर फैसला लखनऊ और क्षेत्रीय स्तर पर होगा। इसके बावजूद इन दावेदारों में लगभग सभी के अपने-अपने पैरोकार हैं। कुछ स्थानीय नेताओं के सहारे टिकट की राह आसान बना रहे हैं, तो कुछ संगठन के जरिए अपनी पहुंच बनाने में जुटे हैं। ज्यादातर सिर्फ पैसे दम पर.. पार्टी सूत्रों की माने तो बांदा नगर पालिका सीट के लिए अबतक 70 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। अभी यह संख्या 100 तक पहुंचेगी। इसमें कोई दो राय नहीं है। आने वाले आवेदनों में पार्टी के कुछ पुराने कार्यकर्ता हैं तो कुछ दूसरे दलों से आयातीत हैं। ठेकेदारों और धनाड्यों की संख्या भी बहुताय में है। वहीं पहली पंक्ति में ...
बांदा में बाइक से गिरे युवक को रोडवेज ने रौंदा, मौके पर मौत

बांदा में बाइक से गिरे युवक को रोडवेज ने रौंदा, मौके पर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक की स्कूटी से टक्कर हो गई। बाइक सवार युवक सड़क पर गिरा। ठीक उसी समय वहां से गुजर रही रोडवेज ने उसे रौंद दिया। युवक को अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल जानकारी के अनुसार तिंदवारी क्षेत्र के क्योटरा बहिंगा गांव के रहने वाले रामऔतार (32) बीती रात बाइक से बांदा आ रहे थे। बरगहनी गांव के पास एक स्कूटी से टक्कर हो गई। युवक सड़क पर गिरे। तभी रोडवेज बस ने कुचल दिया। पीछे-पीछे आ रहे रामऔतार के छोटे भाई अंगद ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्...
सास से तंग बहू अपनी मासूम बेटी को लेकर कुएं में कूदी, दोनों की मौत से कोहराम

सास से तंग बहू अपनी मासूम बेटी को लेकर कुएं में कूदी, दोनों की मौत से कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में सास से कहासुनी के बाद एक विवाहिता ने अपने 14 माह की बेटी के साथ कूएं में छलांग लगा दी। गांव के लोगों ने जबतक दोनों को बाहर निकाला। उनकी सांसें थम चुकी थीं। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से पूरा गांव स्तब्ध और दुखी है। गांव के लोगों का कहना है कि घटना बेहद दुखद है। वहीं घटना के बाद गांव में मातम सा पसरा रहा। उधर, महिला की दूसरी बेटी को रोते-बिलखते देख, सभी की आंखें नम रहीं। मायके से कल ही लौटी थी विवाहिता जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव के रहने वाली वंदना (26) पत्नी दिग्विजय ने सोमवार सुबह अपनी मासूम बेटी दिव्यांशी (14 माह) को गोद में लेकर कुएं में छलांग लगा दी। परिवार की बच्ची ने देखा तो शोर मचाया। इसके बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे। ये ...
UP : पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, डीजी जेल बदले

UP : पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, डीजी जेल बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : आईपीएस अधिकारी आरके विश्वकर्मा को कार्यवाहक डीजीपी बनाने के साथ यूपी सरकार ने पांच और सीनियर IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य सरकार ने शुक्रवार को जिन अधिकारियों को बदला है उनमें डीजी जेल आनंद कुमार भी शामिल हैं। डीजी जेल आनंद कुमार को कोआपरेटिव भेज दिया गया है। एसएन साबत बने नए डीजी जेल डीजी पावर कार्पोरेशन एसएन साबत को नया डीजी जेल नियुक्त किया गया है। इसी तरह एडीजी प्रशांत कुमार को कानून व्यवस्था और अपराध के स्पेशल डीजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही ईओडब्ल्यू का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। वहीं डीजी सीबीसीआईडी विजय कुमार को निदेशक सतर्कता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एडीजी क्राइम रहे एमके बशाल को स्पेशल डीजी पावर कार्पोरेशन बनाकर भेजा गया है। ये भी पढ़ें : कानपुर : हमराज कांप्लेक्स के टाॅवर में भीषण आग, बुझाने में जुटीं अग्निशमन गाड़ियां ...
कानपुर : हमराज कांप्लेक्स के टाॅवर में भीषण आग, बुझाने में जुटीं अग्निशमन गाड़ियां

कानपुर : हमराज कांप्लेक्स के टाॅवर में भीषण आग, बुझाने में जुटीं अग्निशमन गाड़ियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के बांसमंडी में स्थित हमराज कापलेक्स के बराबर में स्थित चार मंजिला एआर टाॅवर में गुरुवार रात करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया। पूरा इलाका धधक उठा। लपटें उठती देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। अबतक आग धधक रही है। आग बुझाने में काफी समय लग सकता है। अधिकारी मौके पर हैं। घंटों आग बुझाने में जुटी रहीं गाड़ियां जानकारी होने पर अनवरगंज पुलिस के साथ मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा और लाटूश रोड मीरपुर फजलगंज और जाजमऊ इलाके से फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने का काम शुरू हुआ। हालांकि, अबतक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। बताते चलें कि बांसमंडी में हमराज कंपलेक्स के बगल में एक चार मंजिला एआर टाॅवर है। इसमें दो दर्जन से ज्यादा रेडीमेड कपड़ों की दुकाने...