Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bandanews

बांदा में छात्रा से गैंगरेप, प्रेमी ने शराब पिलाकर दोस्तों के साथ मिलकर की वारदात

बांदा में छात्रा से गैंगरेप, प्रेमी ने शराब पिलाकर दोस्तों के साथ मिलकर की वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र में यह वारदात नवाबटैंक के पास हुई है। बताते हैं कि आरोपी कथित प्रेमी ने छात्रा को मिलने के लिए बुलाया। फिर कार में दोस्तों के साथ छात्रा को लेकर काफी देर तक इधर-उधर घूमता रहा। इसके बाद शाम को नवाब टैंक के पास छात्रा को शराब पिलाई और गांजे का नशा कराया। छात्रा जब नशे में हो गई, तो युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगर किया। हालांकि, पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी महोखर गांव व आसपास के बताए जा रहे हैं। कई घंटे कार में घुमाया, फिर नवाबटैंक क्षेत्र में वारदात जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती बांदा के एक कालेज में बीएससी छात्रा है। बताते हैं कि युवती का महोखर गांव के रहने वाले आदित्य मिश्रा नाम के युवक से प्रेम संबंध थे। आरोपी युवक ...
विडंबना! बांदा स्टेडियम में पानी को तरसती खेल प्रतिभाएं-अधिकारी मूकदर्शक

विडंबना! बांदा स्टेडियम में पानी को तरसती खेल प्रतिभाएं-अधिकारी मूकदर्शक

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यह विडंबना नहीं तो क्या है? बांदा के खेल स्टेडियम में खेल प्रतिभाएं पानी के लिए तरस रही हैं। वहीं अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। दरअसल, बांदा स्टेडियम की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। अधिकारी कितने जिम्मेदार हैं! इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए पीने का पानी तक नहीं है। मैदान में वाॅटरिंग व्यवस्था की बात तो छोड़ ही दीजिए। बांदा स्टेडियम में बैडमिंटन, क्रिकेट, वॉलीबॉल व अन्य खेलों के खिलाड़ियों के पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं। खराब व्यवस्था नहीं सुधरवाते अधिकारी बताया जाता है कि खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम में एक मात्र पेयजल का सहारा बनी सप्लाई की टोंटी तीन दिन से खराब पड़ी है। ऐसे में भीषण गर्मी में तपते बांदा की खेल प्रतिभाएं पानी के लिए कहां जाएं, यह समझ से परे है। बहरहाल, खिलाड़ियों के लिए सरकार काफी सुविधाएं द...
बांदा: कैबिनेट मंत्री सचान पहुंचे पीड़ितों के घर, पूर्व सपा सांसद भी..

बांदा: कैबिनेट मंत्री सचान पहुंचे पीड़ितों के घर, पूर्व सपा सांसद भी..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: हमीरपुर पुल ढहने से मारे गए लोगों के घर यूपी के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान पहुंचे। पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही पीड़ित परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि के चेक सौंपे। बताते चलें कि हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल ढहने से भूरागढ़ व चिल्ला के मजदूरों की भी मौत हो गई थी। बांदा के मजदूरों की गई थी जान इस घटना में सभाजीत यादव, गंगाचरण यादव (भूरागढ़) तथा लोकेंद्र निषाद, कुलदीप निषाद (चिल्ला) की जान चली गई थी। पूर्व सपा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद भी पीड़ितों के घर पहुंचे। मृतक परिवारों को ढांढस बंधाया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत, सपा के पुष्पेंद्र सिंह चुनाले आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: हमीरपुर में बड़ी घटना, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 लोगों की मौत-तीन मलबे में फंसे https://samarneetinews.com/up-6-labourers-killed-in-under-construction-bridge...
दर्दनाक-बांदा क्योटरा: पिता संग नदी में नहाने गए इकलौते बेटे की डूबकर मौत

दर्दनाक-बांदा क्योटरा: पिता संग नदी में नहाने गए इकलौते बेटे की डूबकर मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज शनिवार सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना हुई। बांदा में क्योटरा निवासी पिता संग केन नदी में नहाने गए इकलौते बेटे की डूबकर मौत हो गई। यह घटना केन नदी के बाईपास वाले पुल के पास हुई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। 9 के छात्र थे परिवार के इकलौते बेटे अंश जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मुक्तीधाम के राजेद्र सिंह अपने बेटे अंश (14) के साथ केन नदी नहाने गए थे। दोनों पिता-पुत्र केन नदी भूरागढ़ बाईपास पुल के नीचे पहुंचे। वहां पिता शौच के लिए चले गए और बेटा नदी में नहाने लगा। ये भी पढ़ें: अभी नहीं थमेगी आंधी, यूपी के बांदा समेत इन जिलों में तेज आंधी का रेड अलर्ट बताते हैं कि इसी दौरान नहाते समय बालक नदी में डूब गया। पिता लौटकर वहां पहुंचे तो बेटे का कहीं कुछ पत...
बांदा से लखनऊ तक गूंजी खबर, झांसी से पहुंचे अफसरों की ओवरलोडिंग-बिना नंबर ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई

बांदा से लखनऊ तक गूंजी खबर, झांसी से पहुंचे अफसरों की ओवरलोडिंग-बिना नंबर ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीत न्यूज, बांदा: खनन ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट वाले ट्रकों की एंट्री को लेकर 'समरनीति न्यूज' की खबरों का बड़ा असर हुआ।  बांदा से लखनऊ-झांसी तक हड़कंप मचा। बांदा में एमपी बार्डर से आने वाले ओवरलोड व बिना नंबर प्लेट वाले ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पूरे जिले में अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई शुक्रवार को झांसी के उप परिवहन आयुक्त केडी सिंह के निर्देशों पर हुई। इतना ही नहीं शुक्रवार को खुद उप परिवहन आयुक्त श्री सिंह ने कार्रवाई का नेतृत्व भी किया। इस कार्रवाई से 'समरनीति न्यूज' की खबरें सही साबित हुईं। उप परिवहन आयुक्त (झांसी) की MP बार्डर पर बड़ी कार्रवाई झांसी से उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) केडी सिंह गौर ने परिवहन अधिकारियों की टीम के साथ बांदा में कार्रवाई की। मध्य प्रदेश से आ रहे खनन के ओवरलोड ट्रकों-डंपरों की चेकिंग कराई। बिना नंबर प्लेट वाले 14 ट्रकों को सीज किया। 22 ...
BreakingNews: बांदा में परिवार संग केन नदी गया युवक डूबा-पुलिस मौके पर

BreakingNews: बांदा में परिवार संग केन नदी गया युवक डूबा-पुलिस मौके पर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज शनिवार सुबह एक दुखद घटना सामने आ रही है। परिवार के साथ केन नदी गया युवक डूब गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है। गोताखोर नदी में युवक तलाश रहे हैं। पुलिस ने जाल भी डलवाया है। घटना केन नदी बाइपास ओवरब्रिज के नीचे की है। अपडेट जारी है..  ये भी पढ़ें: बांदा में आंधी का कहर, दो की मौत-विद्युत व्यवस्था ठप-जनजीवन अस्त-व्यस्त  https://samarneetinews.com/in-banda-storm-wreaks-havoc-at-90-kmph-power-supply-disrupted/  ...
बांदा में आंधी का कहर, दो की मौत-विद्युत व्यवस्था ठप-जनजीवन अस्त-व्यस्त

बांदा में आंधी का कहर, दो की मौत-विद्युत व्यवस्था ठप-जनजीवन अस्त-व्यस्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में देर रात आंधी का कहर बरपा। मौसम ने तेजी से करवट बदली। रात लगभग 12 बजे शुरू हुई तेज हवाओं के साथ आंधी ने कहर बरपाते हुए रात 3 बजे तक जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया।90 किमी की रफ्तार से चलीं तूफानी हवाओं से दर्जनों पेड़, विद्युत पोल और ट्रांसफामर्र धराशाई हो गए। जिले की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। मार्ग अवरुद्ध हो गए। 12 बजे से 3 बजे तक आंधी-तूफान इससे पहले रात 12 बजे लोगों के मोबाइल पर इमरजेंसी अलर्ट का मैसेज भी आया। फिर आंधी से जिले के लोगों को भारी नुकसान हुआ। मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में भी कई प्रमुख मार्गों पर पेड़ गिरने से मार्ग बाधित हुए। जनजीवन व्यवस्थित करने के लिए विद्युत विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। ग्रामीण इलाकों में लोगों के घरों के छप्पर आंधी में उड़ गए। ये भी पढ़ें: एमपी ...
हमीरपुर में बड़ी घटना, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 लोगों की मौत-तीन मलबे में फंसे

हमीरपुर में बड़ी घटना, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 लोगों की मौत-तीन मलबे में फंसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर जिले में निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग पुल के नीचे दबे हुए हैं। मृतकों में चार लोग बांदा जिले के भूरागढ़ और चिल्ला के रहने वाले हैं। मौके पर आधिकारियों ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया है। पुल के नीचे फंसे 3 लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हमीरपुर के मवई जार में हो रहा है पुल का निर्माण दरअसल, हमीरपुर में मवई जार को कुरारा से जोड़ने के लिए पुल का निर्माण कराया जा रहा है। बीती देर रात यह पुल ढह गया। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि पुल किन कारणों के चलते ढहा है। मृतकों में चार बांदा जिले के रहने वाले हैं। वहीं मलबे में फंसे तीन युवक भी बांदा के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुल ढहने से इन लोगों की हुई मौत - लोकेंद्र निषाद (22) निवासी चिल्ला, बांदा। - कुलदीप (20) निषाद निवासी चिल्ला, बांदा। - सा...
एमपी बॉर्डर से बांदा तक बेखौफ खनन ओवरलोडिंग-बिना नंबर प्लेट दौड़ते सैकड़ों ट्रक-ARTO बोले..

एमपी बॉर्डर से बांदा तक बेखौफ खनन ओवरलोडिंग-बिना नंबर प्लेट दौड़ते सैकड़ों ट्रक-ARTO बोले..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एमपी से यूपी बिना नंबर प्लेट वाले सैकड़ों मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक दौड़ लगा रहे हैं। इन ओवरलोड ट्रकों की इतने बड़े पैमाने पर यूपी में एंट्री चौंकाने वाली है। यूपी सरकार लगातार बिना नंबर प्लेट वाले ट्रकों और खनन ओवरलोडिंग पर सख्ती के निर्देश दे रही है। इसके बावजूद मध्य प्रदेश के माफियाओं द्वारा ओवरलोडिंग का खेल खेला जा रहा है। दूसरे प्रदेश के ओवरलोड ट्रकों की एंट्री से बांदा आरटीओ विभाग के अधिकारियों और सीमावर्ती थानों की पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। योगी सरकार की सख्ती के बावजूद बांदा के अधिकारी कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं। सरकार की सख्ती के बावजूद एमपी के माफिया बेलगाम सूत्रों का कहना है कि रोजाना बांदा के गिरवां और मटौध थाना क्षेत्र से लगभग 300 सौ खनन के ट्रकों की एंट्री होती है। खनन का कोई ट्रक बिना ओवरलोड नहीं जाता। इनमें कुछ को छोड़ दें तो ज्यादातर बिना नंबर ...
बांदा में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, भाई ने बताई यह वजह..

बांदा में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, भाई ने बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव की है। गुरुवार सुबह युवक का शव खेत में पेड़ से लटकता मिला। घटना से परिवार में लोग बेहाल हो गए। परिजनों का कहना है कि मृतक युवक केसीसी लोन के कर्ज को लेकर परेशान थे। उधर, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। भाई ने बताया कर्ज को वजह मृतक के भाई अनिल तिवारी का कहना है कि उनके भाई विनोद तिवारी ने लगभग चार साल पहले बैंक से केसीसी से ढाई लाख रुपए लोन लिया था। ये भी पढ़ें: बांदा: एमपी की खनन ओवरलोडिंग से यूपी की सड़कें तबाह, माफियाओं के आगे सिस्टम मौन! बीते कुछ साल से प्राकृतिक आपदा में लगातार फसल खराब हो रही थी। इस कारण समय पर बैंक का कर्ज चुकाया नहीं जा सका। मृतक के भाई का आरोप है कि बैंक वाले लगातार जमीन नीलामी का नोटिस दे रहे थे। इससे तनाव में आकर ...