Saturday, May 30सही समय पर सच्ची खबर...

दर्दनाक-बांदा क्योटरा: पिता संग नदी में नहाने गए इकलौते बेटे की डूबकर मौत

Banda Kyotra: only son who went to bathe in Ken River with his father drowned
अंश (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज शनिवार सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना हुई। बांदा में क्योटरा निवासी पिता संग केन नदी में नहाने गए इकलौते बेटे की डूबकर मौत हो गई। यह घटना केन नदी के बाईपास वाले पुल के पास हुई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

9 के छात्र थे परिवार के इकलौते बेटे अंश

BreakingNews: in Banda Youngman drowned while going to KenRiver with family

जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मुक्तीधाम के राजेद्र सिंह अपने बेटे अंश (14) के साथ केन नदी नहाने गए थे। दोनों पिता-पुत्र केन नदी भूरागढ़ बाईपास पुल के नीचे पहुंचे। वहां पिता शौच के लिए चले गए और बेटा नदी में नहाने लगा।

ये भी पढ़ें: अभी नहीं थमेगी आंधी, यूपी के बांदा समेत इन जिलों में तेज आंधी का रेड अलर्ट

बताते हैं कि इसी दौरान नहाते समय बालक नदी में डूब गया। पिता लौटकर वहां पहुंचे तो बेटे का कहीं कुछ पता नहीं था।

BreakingNews: in Banda Youngman drowned while going to KenRiver with family

बताते हैं कि पिता नहाकर यह सोचकर घर लौट आए कि शायद बेटा वापस आ गया होगा। लेकिन बेटा घर पर नहीं मिला। इसके बाद पिता परिजनों के साथ वापस नदी तट पर तलाशते हुए पहुंचे।

डेढ़ घंटे तलाशने पर मिला नदी से शव

पुलिस भी सूचना पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई।

BreakingNews: in Banda Youngman drowned while going to KenRiver with family

लगभग डेढ़ घंटे तलाश के बाद अंश का शव मिला। जीवित होने की संभावना पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे।

ये भी पढ़ें: बांदा से लखनऊ तक गूंजी खबर, झांसी से पहुंचे अफसरों की ओवरलोडिंग-बिना नंबर ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई

वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि जिस जगह पर उनका बेटा डूबा।

BreakingNews: in Banda Youngman drowned while going to KenRiver with family

वहां खनन के कारण बना गड्ढा है। परिजनों का कहना है कि अंश केन पथ विद्यालय में कक्षा-9 में पढ़ते थे। मां मंजू का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना से सभी दुखी हैं। लोगों का कहना है कि बालक अंश बेहद अच्छे स्वभाव के थे।

संबंधित खबर: BreakingNews: बांदा में परिवार संग केन नदी गया युवक डूबा-पुलिस मौके पर 

बांदा से लखनऊ तक गूंजी खबर, झांसी से पहुंचे अफसरों की ओवरलोडिंग-बिना नंबर ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई

BreakingNews: बांदा में परिवार संग केन नदी गया युवक डूबा-पुलिस मौके पर