Sunday, May 31सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: कैबिनेट मंत्री सचान पहुंचे पीड़ितों के घर, पूर्व सपा सांसद भी..

Banda: Minister Sachan and former MP Nishad reached victims home

समरनीति न्यूज, बांदा: हमीरपुर पुल ढहने से मारे गए लोगों के घर यूपी के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान पहुंचे। पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही पीड़ित परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि के चेक सौंपे। बताते चलें कि हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल ढहने से भूरागढ़ व चिल्ला के मजदूरों की भी मौत हो गई थी।

बांदा के मजदूरों की गई थी जान

इस घटना में सभाजीत यादव, गंगाचरण यादव (भूरागढ़) तथा लोकेंद्र निषाद, कुलदीप निषाद (चिल्ला) की जान चली गई थी। पूर्व सपा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद भी पीड़ितों के घर पहुंचे। मृतक परिवारों को ढांढस बंधाया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत, सपा के पुष्पेंद्र सिंह चुनाले आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: हमीरपुर में बड़ी घटना, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 लोगों की मौत-तीन मलबे में फंसे

हमीरपुर में बड़ी घटना, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 लोगों की मौत-तीन मलबे में फंसे