Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

बांदा : 30 मिनट विचित्र जंगली जानवर से लड़ता रहा किसान, फिर ऐसे बची जान

बांदा : 30 मिनट विचित्र जंगली जानवर से लड़ता रहा किसान, फिर ऐसे बची जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में केन नदी किनारे एक विचित्र भेड़िए जैसे जानवर ने किसान पर हमला कर दिया। हिम्मत से काम लेते हुए किसान करीब 30 मिनट तक इस जानवर से लड़ता रहा। वह भिड़ा रहा। आखिरकार शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर जंगली जानवर को मार डाला। तब किसान की जान बची। जानवर के पंजे लगने से घायल युवा किसान को तिंदवारी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण न पहुंचते तो जा सकती थी किसान की जान घटना पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां कस्बा के छनिहा डेरा से जुड़ी है। बताते हैं कि वहां रहने वाला किसान दयाराम (35) सोमवार को कचरा बस्ती में एक तेरहवीं में शामिल होने गए थे। वहां से रात करीब 10 बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में केन नदी के पास जंगली जानवर (करैच) ने दयाराम पर अचानक अटैक कर दिया। दयाराम मदद को शोर मचाते हुए जानवर से भिड़ गया। बताते ...
Breaking Banda : बेकाबू बाइक की टक्कर से महिला की मौत, दो बेटियां गंभीर

Breaking Banda : बेकाबू बाइक की टक्कर से महिला की मौत, दो बेटियां गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : ठंड से बचने के लिए घर के बाहर आग ताप रहीं मां-बेटियों को बेकाबू बाइक ने आकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों को आनन-फानन जिला अस्पताल में ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान मां ने दम तोड़ दिया। वहीं दोनों बेटियों की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार कर्वी के शंकरबाजार के रहने वाले राजकुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भरतकूप के भागवतपुर में रहते हैं। परिवार में मचा कोहराम वहां उन्होंने दुकान कर रखी है। रविवार शाम उसकी पत्नी सावित्री (32) अपनी दो बेटियों संध्या (16) और शालिनी (6) के साथ घर के बाहर बैठकर आग ताप रही थीं। ये भी पढ़ें : यूपी की बड़ी खबर : हाईकोर्ट का आदेश, कोरोना काल में 15% फीस माफ इसी दौरान फतेहगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने आकर तीनों को टक्कर मार दी। त...
SP बांदा अभिनंदन ने कहा, महिला से दरिंदगी नहीं हुई, छेड़छाड़ का था मामला

SP बांदा अभिनंदन ने कहा, महिला से दरिंदगी नहीं हुई, छेड़छाड़ का था मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा एसपी अभिनंदन ने महिला से हुई दरिंदगी और उसके प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने के मामले में स्थिति स्पष्ट की है। एसपी ने कहा है कि जांच में गैंगरेप या दरिंदगी के सबूत नहीं मिले हैं। दरअसल, महिला ने खुद के साथ सामूहिक दुष्कर्म और प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने के आरोप लगाए थे। दरअसल, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने इस मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए ट्वीटर पर बयान जारी किया है। SP ने ट्वीटर पर कही ये बातें एसपी अभिनंदन ने कहा है कि महिला के आरोप निराधार निकले हैं। उसके साथ न गैंगरेप या प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने जैसे कोई साक्ष्य जांच में नहीं मिले हैं। पुलिस की माने तो महिला के आरोप गलत और निराधार हैं। बात सिर्फ महिला से छेड़छाड़ की निकली है। पुलिस की ओर से दो आरोपियों को छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई करते हुए उनको जेल भेजा गया है।  पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करे...
Banda : ड्राईवर की झपकी से पलटी बोलेरो, महिलाओं समेत 5 घायल, बाल-बाल बचे बच्चे

Banda : ड्राईवर की झपकी से पलटी बोलेरो, महिलाओं समेत 5 घायल, बाल-बाल बचे बच्चे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा-कालिंजर मार्ग पर सौता के पास तीव्र मोड़ पर तेज रफ्तार बोलेरो पलट गई। इससे बोलेरो सवार महिलाओं समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्पताल लाया गया है। हादसे में दो बच्चे बाल-बाल बचे हैं। कानपुर के विधूना थाना के खंडेश्वर गांव के रहने वाले एक ही परिवार के 7 लोग बोलेरो से रीवा के चुरहट एक तेरहवीं संस्कार में जा रहे थे। बांदा-कालिंजर रोड पर हुआ हादसा बताते हैं कि रास्ते में चालक को मोड़ पर झपकी आ गई। इससे बोलेरो पलट गई। बोलेरो सवार गगन सिंह की गोलिनी सिंह (28), प्रीति पत्नी दुर्गेश, सोनी पत्नी बृजेंद्र, विटोल सिंह पत्नी चंद्रपाल और चालक बलराम सिंह घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से नरैनी सीएचसी ले जाया गया। हादसे में 7 साल की परी और 10 साल का शिवांशु बाल-बाल बचे हैं। गोलिनी, प्रीति और सोनी को जिला अस्पताल इलाज के लिए रेफर किया गया है। डाक्टरों का कहना है कि...
Banda : पुलिया से टकराई कार, कानपुर के 5 लोग समेत कई घायल

Banda : पुलिया से टकराई कार, कानपुर के 5 लोग समेत कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानपुर के पटकापुर के रहने वाले अमन (25) पुत्र श्रीचंद्र, छोटा अमन (20) पुत्र रविंद्र गुप्ता, विराज (19) पुत्र गोपाल निवासी नवाबगंज कानपुर, मौसम (19) पुत्र संतोष कटेरिया सीटीआई महादेवनगर, कानपुर आज अपनी कार से मध्य प्रदेश के गोड़िया गांव जा रहे थे। रास्ते में बांदा के नगनेधी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। पैलानी और नरैनी में भी हादसे इसपर सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी को स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। वहां से घायल मौसम और अमन की हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर, उधर, पैलानी थाना क्षेत्र...
बांदा जेल में योग के जरिए बंदियों को सकारात्मकता की प्रेरणा

बांदा जेल में योग के जरिए बंदियों को सकारात्मकता की प्रेरणा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जेल के प्रभारी अधीक्षक/जेलर वीरेन्द्र सिंह पटेल के निर्देशन में आज योगा शिक्षकों ने बंदियों को योग कराया। योग के जरिए बंदियों में सकारात्मकता की प्रेरणा जाग्रत की। प्रभारी जेल अधीक्षक ने कहा कि जेल में बंदियों की मानसिकता पर नकारात्मका हावी न हो, इस बात का खास ख्याल रखा जाता है। प्रभारी जेल अधीक्षक की सकारात्मक पहल बंदियों में सकारात्मकता का गुण पैदा हो, इसके लिए उनको योग के जरिए सही राह दिखाने की पहल जारी रहती है। इससे बंदियों की सोच बदलकर उनकी जिंदगी को नया आयाम दिया जाता है। दरअसल, जेल अधीक्षक ने कारागार में अनेक नवाचारी प्रयोगों द्वारा बंदियों के बीच जेल में खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास किया है। इसके लिए योगाचार्यों द्वारा तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा है। योगाचार्य रमेश सिंह राजपूत, रमेश चंद्र सिंह तथा कैलाश चंद्र द्विवेदी ने बं...
बांदा SP का एक्शन, चौकी इंचार्ज समेत 3 लाइन हाजिर, यह है पूरा मामला

बांदा SP का एक्शन, चौकी इंचार्ज समेत 3 लाइन हाजिर, यह है पूरा मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले की कानून व्यवस्था को लगातार मजबूत कर रहे बांदा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने आज तगड़ा एक्शन लिया है। एसपी अभिनंदन ने चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस कर्मियों को लापरवाही, अनुशासनहीनता पर लाइन हाजिर कर दिया है। मामला एक नाबालिग की पिटाई से जुड़ा है। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है। नाबालिग को चौकी पर लाकर बुरी तरह था पीटा जानकारी के अनुसार कालिंजर थानां क्षेत्र के गुढ़ाकला चौकी क्षेत्र के गणेशनपुरवा के रहने वाले लालमन पुत्र रामकृपाल केवट ने एसडीएम को प्रार्थना-पत्र दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनका भाई सुमेरा मानसिक रूप से बीमार है। 8 जनवरी को पुलिस किसी घटना के शक में उनके भतीजे जीतू (13) को उठाकर चौकी ले गई। वहां उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई। पुलिस ने नाबालिग को इतना पीटा की उसके हाथ में पलास्टर करना पड़ा। एसपी अभिनंदन ने मामले में एएसपी को निर्देश दिए। चौकी...
Breaking : बाइकों की टक्कर में मां की मौत, गोद में बैठी 2 साल की मासूम बाल-बाल बची

Breaking : बाइकों की टक्कर में मां की मौत, गोद में बैठी 2 साल की मासूम बाल-बाल बची

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कुछ हादसे हमेशा के लिए रुला जाते हैं। आज एक नवविवाहिता अपने भाई के साथ मकरसंक्रांति का त्यौहार बाइक से मायके जा रही थीं। इसी बीच रास्ते में एक दूसरी बाइक ने उनको टक्कर मार दी। युवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं। हादसे में मां की गोद में रही 2 साल की बेटी बाल-बाल बच गई। यह हादसा आज देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव की रहने वाली कमला (23) पत्नी त्रिलोचन सिंह के साथ हुआ। पचनेही की बहू मिलाथू जा रही थीं मायके वह अपने भाई ओमप्रकाश के साथ मकर संक्रांति का त्यौहार मनाने आज शुक्रवार दोपहर मायके जा रही थीं। उनका मायका मिलाथू में है। इसी दौरान अलिहा चौराहे के पास एक दूसरी बाइक ने उनको आकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कमला बाइक से उछलकर दूर गिरीं और सिर समेत बाकी शरीर में उनको गंभीर चोटें आईं। गंभीर हालत में उनको जिल...
बांदा में 12 जुआरी लाखों की नगदी संग गिरफ्तार, नदी किनारे सजाई थी फड़

बांदा में 12 जुआरी लाखों की नगदी संग गिरफ्तार, नदी किनारे सजाई थी फड़

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कुछ दिन पहले एक कोचिंग संचालक समेत कई बड़े जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद भी जुआरियों का दुस्साहस बढ़ा हुआ है। अब बांदा की मटौंध थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने उजरेहटा गांव में नदी किनारे चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर 12 जुआरियों को दबोचा है। इस दौरान 4 जुआरी मौके से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से 1 लाख 12 हजार से ज्यादा की रकम और ताश के 52 पत्ते भी बरामद किए हैं। मौके से मोबाइल समेत बाकी चीजें भी मिली हैं। नदी किनारे सजा रखी थी जुए की फड़ पकड़े गए जुआरियों में राजकिशोर मिश्रा पुत्र रामसेवक मिश्रा निवासी ग्राम करछा थाना मटौंध, सत्येन्द्र कुमार राजपूत पुत्र महेन्द्र निवासी बाकरगंज बलखंडीनाका, शाहिद अली पुत्र साबिर अली निवासी मर्दननाका, हेतराम चौरसिया पुत्र स्व. मैयादीन निवासी शंकर नगर, अरविन्द सिंह पुत्र स्व. वीरेन्द्र सिंह निवासी स...
बांदा में दो युवतियों की संदिग्ध हालात में मौत, एक के भाई ने लगाए हत्या के आरोप-तो दूसरी..

बांदा में दो युवतियों की संदिग्ध हालात में मौत, एक के भाई ने लगाए हत्या के आरोप-तो दूसरी..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में दो युवतियों की मौत हो गई। एक युवती के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे मामले में भी पुलिस जांच में जुटी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पहली घटना के तहत बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोलाकलां गांव की रहने वाली आरती देवी (22) पत्नी राहुल की गुरुवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। दूसरी युवती तिंदवारी की रहने वाली आरती की शादी 15 जून 2022 को हुई थी। बताते हैं कि वह पेट दर्द की शिकायत से परेशान रहती थी। 3 दिन पहले प्रयागराज से इलाज कराकर लौटी थी। मृतका के भाई सुशील निवासी खरौली कमासिन का कहना है कि बहन की ससुराल पक्ष के लोग दहेज में मोटर साइकिल और सोने की जंजीर मांग रहे थे। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ...