Thursday, November 5सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

स्कार्पियो और बाइक में टक्कर, बहन की ससुराल से लौट रहे युवक की मौत

स्कार्पियो और बाइक में टक्कर, बहन की ससुराल से लौट रहे युवक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बाइक से बहन की ससुराल से लौट रहे युवक की स्कार्पियों की टक्कर लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि घायल होने पर युवक को स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बांदा के कुलदीप (26) बिसंडा क्षेत्र के मिलाथू के रहने वाले थे। महोखर गांव से लौट रहे थे कुलदीप वह अपनी बहन सविता की ससुराल देहात कोतवाली के महोखर गांव गए थे। देर शाम वहां से बाइक से लौटकर घर जा रहे थे। इसी दौरान गुरेह गांव के पास सामने से आ रही स्कार्पियो से टक्कर हो गई। बताते हैं कि वह बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। ये भी पढ़ें : फतेहपुर में हादसा, 10 लोगों की मौत से हाहाकार, यमदूत बनकर आया लहराता टैंकर   गंभीर हालत में काफी देर तक मौके पर पड़े रहे। फिर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दि...
बांदा : मरौली बालू खदान में संदिग्ध परिस्थितियों में शख्स की मौत, तरह-तरह की चर्चाएं

बांदा : मरौली बालू खदान में संदिग्ध परिस्थितियों में शख्स की मौत, तरह-तरह की चर्चाएं

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अवैध खनन को लेकर सुर्खियों में छाई मरौली खदान में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति की ट्रक से कुचलकर मौत हुई है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बालू के ढेर जिंदा दफन हो गया है। पुलिस ने इस मामले में एक प्रेसनोट जारी किया है। पुलिस ने प्रथमदृष्टया मामले को हादसा माना है। मृतक व्यक्ति ट्रक चालक बताया जा रहा है। मरौली खदान पर पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं पुलिस और खदान संचालकों की बातें एक जैसी आ रही हैं। पुलिस प्रेसनोट में कहा जा रहा है कि खदान से बालू लेकर वापस जाते समय ट्राला खुलने से चालक उसके नीचे दब गया। जबतक बाहर निकाला गया। उसने दम तोड़ दिया। हालांकि, किसी पुलिस अधिकारी ने अभी कोई बयान नहीं दिया है। मरने वाला रायबरेली का ट्रक चालक ज...
भतीजे के रिवाल्वर से चली गोली बुआ को लगी, गंभीर हालत में रेफर

भतीजे के रिवाल्वर से चली गोली बुआ को लगी, गंभीर हालत में रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भतीजे के हाथों रिवाल्वर से चली गोली बुआ के पेट जा धंसी। खून से लतपत होकर जमीन पर गिर पड़ीं। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन परिजन उनको लेकर बांदा जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस को जानकारी दी जा चुकी है। घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां बताया जाता है कि जसपुरा क्षेत्र के नादादेव गांव की रमा (45) पत्नी बाबू सिंह सोमवार शाम घर में काम निपटा रही थीं। इसी बीच शाम करीब साढ़े 4 बजे उनका भतीजा आशीष निवासी खप्टिहाकलां भी उनके घर पहुंचा। बांदा में आशीष के हाथों रिवाल्वर से गोली चल गई। गोली रमा के पेट में लगी और वह खून से लतपत होकर वहीं गिर पड़ीं। ये भी पढ़ें : बांदा की जिस खदान पर शासन ने खान अफसर को किया था सस्पेंड, वहां आज भी अवैध खनन.. जिला अस्पताल से उनको का...
बांदा की जिस खदान पर शासन ने खान अफसर को किया था सस्पेंड, वहां आज भी अवैध खनन..

बांदा की जिस खदान पर शासन ने खान अफसर को किया था सस्पेंड, वहां आज भी अवैध खनन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले की जिस खदान पर अवैध खनन को लेकर शासन ने खनिज अधिकारी को निलंबित किया था। उसी मरौली खदान खंड-6 पर फिर से अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। नदी की जलधारा में मशीनें खड़ी करके खनिज संपदा का दोहन हो रहा है। निर्धारित सीमा से बाहर जाकर बालू ढोया जा रहा है। खदान से ही ओवरलोड वाहन निकाले जा रहे हैं। सू्त्रों की माने तो स्थानीय राजनीतिक संरक्षण में अवैध खनन दिन-रात जारी है। खनिज निदेशक रोशन जैकब ने मारा था छापा, खनिज अधिकारी हुए थे निलंबित बताते चलें कि बांदा की मरौली खदान में अवैध खनन की शिकायत के बाद तत्कालीन खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता को 9 जून 2022 को निलंबित कर दिया गया था। NGT के नियमों को ताक पर रख हो रहा अवैध खनन, राजनीतिक संरक्षण.. यह कार्रवाई खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खनिज निदेश रोशन जैकब के खदान पर छापे के बाद की थी। इसके बाद खदान पर जुर्मान...
बांदा में नाबालिग लड़की से रेप, आरोपी धमकी देकर फरार

बांदा में नाबालिग लड़की से रेप, आरोपी धमकी देकर फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता के मुंह पर कपड़ा बांधकर उससे रेप किया। घटना के समय किशोरी खेत जा रही थी। लड़की के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में पीड़ित युवती किसी तरह अपने घर पहुंची। मां को खुद के साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी। पीड़िता के परिवार के लोग उसे थाने ले गए। पीड़िता को धमकी देकर आरोपी फरार पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार बबेरू क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की लड़की खेत जा रही थी। ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : CM Yogi के आने से हुई BJP की नैया पार, मंत्री-विधायक के क्षेत्रों में हार गांव का एक युवक उसे पकड़कर खींच ले गया। मुंह पर कपड़ा बांधकर उससे रेप किया। बाद ...
बांदा : स्कूल में सेमिनार, बिजली न होने से स्मार्ट क्लास का सपना अधूरा

बांदा : स्कूल में सेमिनार, बिजली न होने से स्मार्ट क्लास का सपना अधूरा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राजकीय हाई स्कूल गुगौली (तिंदवारी) में प्रेमांश फाउंडेशन की ओर से एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों को शिक्षा-स्वास्थ्य विषय पर जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य नीलम वर्मा से जानकारी हुई कि स्कूल में बिजली कनेक्शन नहीं है। इस वजह से स्मार्ट क्लास का सपना पूरा नहीं हो पा रहा। स्कूल की बाउंड्री वाल भी नहीं है। बच्चों को टोकन पुरस्कार जो कि सुरक्षा की दृष्टि से भी स्थिति ठीक नहीं है। फाउंडेशन की फाउंडर डा. शिखा शुक्ला व उनकी टीम ने मदद का भरोसा दिलाया। सभी ने अपने-अपने विचार रखे। फाउंडेशन ने हाईस्कूल में अच्छे नंबरों से पास बच्चों को टोकन पुरस्कार दिया। इस मौके पर मोहिनी, नंदकिशोर, सोनू सरोज, सविता, पूजा तिवारी, राम सनेही अवस्थी आदि मौजूद रहे। बताते हैं कि डा. शिखा ने बिजली कनेक्शन व बाउंड्री को लेकर डीएम से निवेदन किया है। ये भी पढ़ें : बांदा निका...
Banda : छात्रा की हादसे में मौत, ट्रेन के आगे कूदा युवक

Banda : छात्रा की हादसे में मौत, ट्रेन के आगे कूदा युवक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में टेंपो से जा रही एक छात्रा की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। वहीं एक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। घटनाओं को लेकर दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार अतर्रा से सवारियां भरकर टेंपो शुक्रवार दोपहर नरैनी के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बंबा माइनर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। इससे टेंपो सवार माधुरी (45) पत्नी मेवालाल निवासी अमवां (बिसंडा), माता प्रसाद (55) स्योढ़ा (गिरवां), सुरजन (45) पत्नी माखनलाल रिसौरा (नरैनी), आरती (9) पुत्री आशाराम स्योढ़ा (गिरवां) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे हादसे से परिवार में कोहराम राहगीरों ने मदद करते हुए घायलों को नरैनी स्वास्थ केंद्र भिजवाया। डाक्टरों ने आरती को मृत घोषित कर दिया। मृतक...
यूपी निकाय चुनाव : बांदा में 2 बजे तक 34.38 % मतदान, धूप में कम निकल रहे वोटर..

यूपी निकाय चुनाव : बांदा में 2 बजे तक 34.38 % मतदान, धूप में कम निकल रहे वोटर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में बांदा में सुबह 9 बजे तक मतदान का कुल प्रतिशत 9.82 % प्रतिशत रहा। सभी जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। वहीं बांदा जिले में कुल मतदान 11 बजे तक 21.17 % और 1 बजे तक 34.38 % हुआ है। हालांकि, धूप में कम वोटर निकल रहे हैं। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन फोर्स के साथ सभी मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। स्थिति का जायजा ले रहे हैं। बताते चलें कि आज बांदा-कानपुर समेत 38 जिलों में मतदान चल रहा है। मतदाताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। बांदा में भी मतदाता बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। इस चरण में कुल 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों के लिए 39146 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज इन सभी का भाग्य मतपेटियों और ईवीएम में बंद हो जाएगा। इन जिलों में हो रहा मतदान मेरठ, ह...
Banda : साले की शादी से लौट रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Banda : साले की शादी से लौट रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बादां : अपने साले की शादी से लौट रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार व्यक्ति एक वाहन को साइड देने में दीवार से जा टकराई। घायल हालत में उसने कानपुर ले जाए जाते समय दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शहर के बिजलीखेड़ा के रहने वाले थे राम मिलन जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजलीखेड़ा मोहल्ले के रहने वाले राममिलन (32) के साले तेज कुमार की 8 मई को शादी थी। शादी में शामिल होने राम मिलन कालिंजर के चिल्लाहा गांव गए थे। मंगलवार वापस लौटते समय रास्ते में सामने से आए एक वाहन को साइड देने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई। ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : भाजपा के लिए चुनौतियों से भरी है राह, 2017 जैसे समीकरण इससे राममिलन गंभीर घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया...
बांदा निकाय : भाजपा के लिए चुनौतियों से भरी है राह, 2017 जैसे समीकरण

बांदा निकाय : भाजपा के लिए चुनौतियों से भरी है राह, 2017 जैसे समीकरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण में बांदा में भी मतदान होना है। यहां भाजपा की राह काफी चुनौतियों भरी है। कहीं न कहीं भगवा खेमे में दबा हुआ असंतोष और कई जातीय समीकरणों के चलते विपक्षी कड़ी टक्कर देते दिखाई दे रहै हैं। एक बार फिर 2017 वाले समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। 2017 में जीते थे सपा के मोहन साहू व 2012 मालती गुप्ता की हुई थी जमानत जब्त दरअसल, 2017 में भाजपा को बांदा नगर पालिका के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। सपा के मोहन साहू ने 3 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कराई थी। भाजपा के शिवपूजन गुप्ता दूसरे नंबर पर रहे थे। इसी तरह 2012 में भाजपा मात्र 237 वोटों से चुनाव जीती थी। हालांकि उस समय बीजेपी की मौजूदा प्रत्याशी मालती गुप्ता निर्दलीय चुनाव लड़ी थीं। तब उनकी जमानत जब्त हो गई थी। उनको मात्र 5421 ही वोट मिले थे। बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच हुई...