Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : मरौली बालू खदान में संदिग्ध परिस्थितियों में शख्स की मौत, तरह-तरह की चर्चाएं

Dead body of female home guard found hanging in Banda, husband and son had beaten her

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अवैध खनन को लेकर सुर्खियों में छाई मरौली खदान में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति की ट्रक से कुचलकर मौत हुई है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बालू के ढेर जिंदा दफन हो गया है। पुलिस ने इस मामले में एक प्रेसनोट जारी किया है। पुलिस ने प्रथमदृष्टया मामले को हादसा माना है। मृतक व्यक्ति ट्रक चालक बताया जा रहा है।

मरौली खदान पर पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं

पुलिस और खदान संचालकों की बातें एक जैसी आ रही हैं। पुलिस प्रेसनोट में कहा जा रहा है कि खदान से बालू लेकर वापस जाते समय ट्राला खुलने से चालक उसके नीचे दब गया। जबतक बाहर निकाला गया। उसने दम तोड़ दिया। हालांकि, किसी पुलिस अधिकारी ने अभी कोई बयान नहीं दिया है।

मरने वाला रायबरेली का ट्रक चालक

जानकारी के अनुसार मरौली खदान खंड 6 पर एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मरने वाले की पहचान रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के पूरेसेवक का पुरवा निवासी देवेश यादव के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें : बांदा की जिस खदान पर शासन ने खान अफसर को किया था सस्पेंड, वहां आज भी अवैध खनन..  

बताते हैं कि वह ट्रक चालक था और बालू लादने के लिए बांदा की मरौली खदान पर पहुंचा था। बालू लादकर वापस जा रहा था। खदान पर ही ट्राला खुलने से बालू उसके ऊपर गिरा और वह ढेर में दब गया।

अवैध खनन को लेकर चर्चा में मरौली खदान

मृतक के साथ उसका मौसेरा भाई राजेंद्र यादव भी था। भाई अन्य लोगों के साथ उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बताते चलें कि बीते वर्ष भी मरौली खदान पर एक व्यक्ति की इसी तरह ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी। इस समय खदान पर अवैध खनन के आरोप लग रहे हैं। इससे पहले भी खदान संचालकों के खिलाफ अवैध खनन पकड़ा गया था। तब शासन ने सख्त एक्शन लिया गया था। संबंधित खबर के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें..  

ये भी पढ़ें : बांदा की चर्चित मरौली खदान में संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत

ये भी पढ़ें : बांदा की जिस खदान पर शासन ने खान अफसर को किया था सस्पेंड, वहां आज भी अवैध खनन.. 

बांदा की जिस खदान पर शासन ने खान अफसर को किया था सस्पेंड, वहां आज भी अवैध खनन..