Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

भतीजे के रिवाल्वर से चली गोली बुआ को लगी, गंभीर हालत में रेफर

Breaking : STF killed gangster Anil Dujana in Meerut

समरनीति न्यूज, बांदा : भतीजे के हाथों रिवाल्वर से चली गोली बुआ के पेट जा धंसी। खून से लतपत होकर जमीन पर गिर पड़ीं। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन परिजन उनको लेकर बांदा जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस को जानकारी दी जा चुकी है।

घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां

बताया जाता है कि जसपुरा क्षेत्र के नादादेव गांव की रमा (45) पत्नी बाबू सिंह सोमवार शाम घर में काम निपटा रही थीं। इसी बीच शाम करीब साढ़े 4 बजे उनका भतीजा आशीष निवासी खप्टिहाकलां भी उनके घर पहुंचा। बांदा में आशीष के हाथों रिवाल्वर से गोली चल गई। गोली रमा के पेट में लगी और वह खून से लतपत होकर वहीं गिर पड़ीं।

ये भी पढ़ें : बांदा की जिस खदान पर शासन ने खान अफसर को किया था सस्पेंड, वहां आज भी अवैध खनन..

जिला अस्पताल से उनको कानपुर रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि सोमवार को ही बाबू सिंह के भतीजे बबलू उर्फ विक्रम सिंह की शादी है। उसकी बारात जसपुरा के रामपुर गांव जानी थी। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। इसी बीच यह घटना हो गई। परिवार के लोग काफी परेशान हैं। घटना से शादी की तैयारियां भी रुक सी गई हैं।

ये भी पढ़ें : बांदा में रिश्ते शर्मसार : दामाद ने सास से दुष्कर्म कर खींची अश्लील फोटोज, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा