Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : साले की शादी से लौट रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Banda : Brother-in-law returning from brother-in-law's marriage died in road accident, chaos in family

समरनीति न्यूज, बादां : अपने साले की शादी से लौट रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार व्यक्ति एक वाहन को साइड देने में दीवार से जा टकराई। घायल हालत में उसने कानपुर ले जाए जाते समय दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

शहर के बिजलीखेड़ा के रहने वाले थे राम मिलन

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजलीखेड़ा मोहल्ले के रहने वाले राममिलन (32) के साले तेज कुमार की 8 मई को शादी थी। शादी में शामिल होने राम मिलन कालिंजर के चिल्लाहा गांव गए थे। मंगलवार वापस लौटते समय रास्ते में सामने से आए एक वाहन को साइड देने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई।

ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : भाजपा के लिए चुनौतियों से भरी है राह, 2017 जैसे समीकरण

इससे राममिलन गंभीर घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। उनके छोटे भाई रामचरन ने बताया कि गंभीर हालत में कानपुर ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका पचनेही गांव में पैतृक घर है। चार भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। थानाध्यक्ष हेमराज सरोज ने बताया कि सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : भाजपा के लिए चुनौतियों से भरी है राह, 2017 जैसे समीकरण

बांदा निकाय : भाजपा के लिए चुनौतियों से भरी है राह, 2017 जैसे समीकरण