समरनीति न्यूज, बांदा : एक सिरफिरे युवक ने बांदा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर डाली। भारत रत्न नाम की इस फेसबुक आईडी से सिरफिरे युवक ने मुख्यमंत्री योगी को लेकर आपत्तिजनक बात लिखी है। ट्वीटर पर बांदा भाजयुमो के सोशल मीडिया प्रभारी ब्राह्मण कृष्णा अवस्थी ने पुलिस से इसकी शिकायत की है।
ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : भाजपा के लिए चुनौतियों से भरी है राह, 2017 जैसे समीकरण

साथ ही आईजी बांदा और यूपी पुलिस को भी स्क्रीन शाट टैग किया है। बांदा पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।
पुलिस का कहना है कि साइबर सेल को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, अभी कोई गिरफ्तारी होने की जानकारी नहीं है। उधर, मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी का स्क्रीन शाट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर भाजपा खेमे में काफी नाराजगी भी है।
ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : भाजपा के लिए चुनौतियों से भरी है राह, 2017 जैसे समीकरण
बांदा निकाय : भाजपा के लिए चुनौतियों से भरी है राह, 2017 जैसे समीकरण