Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

बांदा बार एसोसिएशन चुनावः 25 जनवरी को नामांकन, 6 फरवरी को मतदान

बांदा बार एसोसिएशन चुनावः 25 जनवरी को नामांकन, 6 फरवरी को मतदान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। इसे लेकर कचहरी में हलचल देखी जा रही है। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के संबंध में बार की बैठक में पहले ही पदाधिकारियों द्वारा तिथि घोषित की जा चुकी है। आज इस संबंध में जानकारी देते हुए इल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मनमोहन सिंह के पुत्र एवं अधिवक्ता यशपाल सिंह ने बताया है कि चुनाव संपन्न कराने को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव और उसकी तारीखों को लेकर पहले ही घोषणा हो चुकी है। सदस्या शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी   श्री सिंह ने बताया कि अधिवक्ता वार्षिक सदस्यता शुल्क (चन्दा) जमा करने की अन्तिम तिथि 18 जनवरी है। इसके बाद अधिवक्ता वोटर लिस्ट कच्ची का प्रकाशन 21 जनवरी को किया जाएगा। बताया कि वोटर लिस्ट में आपत्तियां दर्ज कराने की तिथि 22 जनवरी निर्धारित की गई है।...
सनसनीः बांदा में जाने-माने युवा रेलवे ठेकेदार ने खुद को गोली से उड़ाया, पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट..

सनसनीः बांदा में जाने-माने युवा रेलवे ठेकेदार ने खुद को गोली से उड़ाया, पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के जौरही गांव के रहने वाले एक जाने-माने युवा रेलवे ठेकेदार ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। बताते हैं कि इस रेलवे ठेकेदार ने माथे पर तमंचा सटाकर खुद को गोली मारी है। इतना ही नहीं सूत्र बताते हैं कि एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें जिंदगी से परेशान होकर ऐसा घातक कदम उठाने की बात लिखी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। वहीं ठेकेदार के घर में कोहराम मचा हुआ है। देहात कोतवाली के जौरही गांव का है मामला   बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव के हरी प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह का बेटा मोहित सिंह (29) रेलवे में ठेकेदारी करता था। पुलिस का कहना है कि आज दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास मोहित गांव के ही गूंगा सिंह के हाते में पहुंचा। वहां उसने एक तमंचा खुद के माथे पर सटाया और गोली चला दी। गोली लगते ही मोहित का सिर उड़ गया...
बांदा में युवक की जिंदा जलकर मौत, संदिग्ध हालात में लगी घर में आग से 3 और घर हुए स्वाहा

बांदा में युवक की जिंदा जलकर मौत, संदिग्ध हालात में लगी घर में आग से 3 और घर हुए स्वाहा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक ह्रदय विदारक घटनाक्रम के दौरान एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग में जलकर घर में सो रहे एक युवक जिंदा जलकर मौत हो गई। इतना ही नहीं आग में आसपास के तीन घर भी चपेट में आ गए। इससे चार घरों की संपत्ति पूरी तरह से जलकर राख हो गई। हांलाकि मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक नशे का लती था और हो सकता है कि नशे की हालत में दीपक गिरने से आग लगी हो। हांलाकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।  बबेरू के सत्नांव गांव का मामला  बताया जाता है कि बबेरू थाना क्षेत्र के सत्नांव गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद के चार बेटे हैं। इनमें सबसे छोटा ओमकार (24) अविवाहित था और गांव में ही अलग घर में अकेला रहता था। बताते हैं कि बीती रात अचानक लोगों ने उसके घर और आसपास के घरों में आग की लपटे उठती देखीं। आग देखकर पूरे गांव...
बांदा में अन्ना जानवर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

बांदा में अन्ना जानवर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा दूसरा 13 साल का एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। उधर, मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। रविवार को शाम के वक्त हुआ हादसा  बताया जाता है कि थाना व गांव मर्का के रहने वाले रामकुमार सिंह का बेटा मनमोहन (22) आज बाइक से बबेरू जाने के लिए निकला था। उसके साथ बाइक पर गांव के ही गुलाम मोहम्मद का बेटा 13 साल का मंजर अली भी बैठा था। बताते हैं कि दोनों शाम करीब 3 बजे बाइक से गांव के बाहर निकले ही थे कि तभी एक अन्ना जानवर सामने आ गया। ये भी पढ़ेंः सीबीआई के खनिज अधिकारी मोइनुद्दीन के ठिकानों पर छापे से बांदा के करोड़पति ‘बाबुओं’ की उड़ी नींद अनियंत्रित होकर बाइक व...
बांदा में वृद्ध पिता को घूमाने ले गया था बेटा, दो दिन बाद पड़ी मिली लाश, फरार बेटे की तलाश में जुटी पुलिस

बांदा में वृद्ध पिता को घूमाने ले गया था बेटा, दो दिन बाद पड़ी मिली लाश, फरार बेटे की तलाश में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से मानवीय रिश्तों को झकझोरने वाली एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। आरोप है कि एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता बेरहमी से हत्या कर दी है। आरोप यह भी है कि हत्या की इस वारदात को अंजाम देने से पहले कलयुगी बेटा पिता को घुमाने ले जाने की बात कहकर साथ ले गया। इसके बाद दो दिन तक बूढ़े पिता का कुछ पता नहीं चला। बेटी ने थाने में सूचना दी। तलाश में पुलिस को बूढ़े पिता का शव क्षत-विक्षत हालत में मध्यप्रदेश बार्डर पर पड़ा मिला। पिता की हत्या से बेटियों में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है। नरैनी कोतवाली प्रभारी अरविंद तिवारी का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला हत्या का है। मृतक के फरार बेटे की तलाश की जा रही है। बेटी के घर पर रहता था वृद्ध पिता   बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव के रहने वाले रामसरन केवट (65) के दो बेटियां और एक...
बांदा में दो ट्रकों की जबरदस्त टक्कर में एक के चालक की मौत, क्लीनर की हालत गंभीर

बांदा में दो ट्रकों की जबरदस्त टक्कर में एक के चालक की मौत, क्लीनर की हालत गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में शनिवार सुबह हुए एक हादसे में दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इससे एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि दूसरे ट्रक का चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। देहात कोतवाली के बरहनी के पास हादसा   बताया जाता है कि आयोध्या जिले के इनायतनगर मजरा ललपुरा निवासी इंद्रजीत यादव उर्फ मुलायम सिंह (40) पुत्र रामकरन यादव ट्रक चालक था। वह अपने क्लीनर गांव के ही संदीप पुत्र लालजी यादव के साथ ट्रक से गिट्टी लेने कबरई जा रहा था। इसी दौरान सुबह लगभग 7 बजे देहात कोतवाली के बरगहनी गांव के पास दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। ये भी पढ़ेंः यूपी में 64 आईपीएस अफसरों के तबादले, प्रमोशन के ब...
बांदा में घर से लापता 16 साल की नीता की कुएं में मिली लाश, परिजनों में हड़कंप-छानबीन में जुटी पुलिस   

बांदा में घर से लापता 16 साल की नीता की कुएं में मिली लाश, परिजनों में हड़कंप-छानबीन में जुटी पुलिस   

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सात दिन पहले घर से संदिग्ध हालात में लापता हुई एक 16 साल की लड़की नीता की लाश एक कुएं में मिली है। उसकी मौत कैसे हुई यह पता नहीं चला है। परिजनों का कहना है कि घर से नीता अचानक गायब हुई थी। वहीं गांव के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा। 5 जनवरी को हुई थी लापता, 7 को लिखाई थी रिपोर्ट   पुलिस का यह भी कहना है कि घटना की हर तरह से जांच की जा रही है। बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव नाहरपुरवा में रहने वाले रमेश कुमार की पुत्री नीता (16) बीती 5 जनवरी को अचानक घर से लापता हो गई थी। दो दिन तक परिवार के लोग उसकी तलाश करते रहे। बाद में 7 तारीख को पिता ने बिसंडा थाने में जाकर गुमशुदगी की तहरीर दी। ये भी पढ़ेंः बांदा के आईपीएस अधिकारी राजा बाबू ...
बांदा के अलीगंज में आग ताप रहा मासूम बुरी तरह से झुलसा, हालत गंभीर

बांदा के अलीगंज में आग ताप रहा मासूम बुरी तरह से झुलसा, हालत गंभीर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के अलीगंज इलाके में आज एक मासूम बच्चा आग तापते समय बुरी तरह से झुलस गया। बताते हैं कि आग तापते समय उसकी लुंगी में आग लगने के कारण हादसा हुआ। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज के दौरान गंभीर   अलीगंज निवासी आरिफ के पुत्र तालिब (8) का कुछ दिन पहले खतना हुआ था। इसलिए परिवार के लोगों ने उसे लुंगी पहनाई हुई थी। बताते हैं कि सुबह ठंड ज्यादा होने के कारण उसे आग तापने को कहा गया था। इसी दौरान लुंगी ने आग पकड़ ली। इससे पहले कि परिवार के लोग कुछ समझ पाते। मासूम बुरी तरह से झुलस गया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी है। ये भी पढ़ेंः बांदा में बीए की छात्रा की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस  ...
बांदा में अलग-अलग हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल, दोनों जिला अस्पताल में भर्ती

बांदा में अलग-अलग हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल, दोनों जिला अस्पताल में भर्ती

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जाता है कि अतुल कुमार (15) पुत्र लक्ष्मी प्रसाद निवसी मुरवल (बबेरू) आज सवेरे  साइकिल से सामान लेने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। दोनों की हालत गंभीर   घटना को अंजाम देकर बाइक सवार वहां से फरार हो गया। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल अतुल को संभाला। बाद में उसे गंभीर हालत में बबेरू स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ेंः बांदा में काल बनकर दौड़ी 108 एंबुलेंस ने ली दो बाइक सवार युवकों की जान, एक ने मौके पर,...
बांदाः दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था परिवार, पहले ही बेटी ने खुद को आग लगाकर फूंका

बांदाः दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था परिवार, पहले ही बेटी ने खुद को आग लगाकर फूंका

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पहली शादी के छह माह बाद ही पति की मौत के बाद से मायके में रह रही महिला ने घातक कदम उठा लिया। परिवार के लोग उसकी दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहे थे। यहां तक कि दूसरी शादी के लिए लड़के वालों की ओर से फलदान की परंपरा भी पूरी की जा चुकी थी। इसी बीच उसने आग लगाकर खुद को जला डाला। परिजनों ने गंभीर हालत  उसे जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। वहां महिला मौत से जूझ रही है। परिजन बता रहे पारिवारिक वजह   बताया जाता है कि पपरेंदा निवासी रवेंद्र कुमार की पुत्री बसंती (25) का 2015 में झांसी जिले के बिजौली गांव से विवाह हुआ था। बताते हैं कि छह महीने बाद ही एक हादसे में पति की मौत हो गई थी। तब से बसंती अपने पिता के घर ही रह रही थी। ये भी पढ़ेः सीबीआई के खनिज अधिकारी मोइनुद्दीन के ठिकानों पर छापे से बांदा के करोड़पति ‘बाबुओं’ की उड़ी नींद माता-पिता ने ...