Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में अन्ना जानवर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा दूसरा 13 साल का एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। उधर, मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

रविवार को शाम के वक्त हुआ हादसा 

बताया जाता है कि थाना व गांव मर्का के रहने वाले रामकुमार सिंह का बेटा मनमोहन (22) आज बाइक से बबेरू जाने के लिए निकला था। उसके साथ बाइक पर गांव के ही गुलाम मोहम्मद का बेटा 13 साल का मंजर अली भी बैठा था। बताते हैं कि दोनों शाम करीब 3 बजे बाइक से गांव के बाहर निकले ही थे कि तभी एक अन्ना जानवर सामने आ गया।

ये भी पढ़ेंः सीबीआई के खनिज अधिकारी मोइनुद्दीन के ठिकानों पर छापे से बांदा के करोड़पति ‘बाबुओं’ की उड़ी नींद

अनियंत्रित होकर बाइक वहां रखे ईंटों के चट्ठे से तेज रफ्तार में जा टकराई। टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मनमोहन की हालत ज्यादा गंभीर हो गई। गांव के लोगों के साथ परिवार के लोग जानकारी होने पर वहां पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मनमोहन को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल अंजर की हालत गंभीर बताई जा रही है।