Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

अपडेटः बांदा में कुछ देर पहले भीषण हादसा, रोडवेज-कार की टक्कर में चार मरे और तीन की हालत गंभीर

अपडेटः बांदा में कुछ देर पहले भीषण हादसा, रोडवेज-कार की टक्कर में चार मरे और तीन की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। बांदा की ओर से जा रही रोडवेज बस की चित्रकूट से आ रही कार से टक्कर हो गई। इससे कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे चित्रकूट बाबा कामतानाथ के दर्शन करके कुछ लोग कार से बांदा आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बांदा की ओर से जा रही रोडवेज बस से कार की महुआ गांव के पास तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उधर, इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया है। अब मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। बांदा-चित्रकूट मार्ग पर महुआ गांव के बाद हादसा  कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल लोगों को यूपी-100 की गाड़ी से पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया ह...
बांदा में साली को बचाने के चक्कर में चली गई जीजा की जान

बांदा में साली को बचाने के चक्कर में चली गई जीजा की जान

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मरका थाना क्षेत्र के इंगुवा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन कालोनी के दरवाजे में करंट फैल गया। गृहस्वामी और उसकी साली वहीं मौजूद थे। साली ने जैसे ही दरवाजा पकड़ा, वह करंट की चपेट में आ गई और उसकी चीख निकल गई। इंगुवा गांव में रहने वाले सुमेर (33) को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कालोनी मिली थी। उसी कालोनी का निर्माण कार्य चल रहा था। गेट में करंट आने से हादसा  सलेब पड़ना अभी बाकी है। मंगलवार सुबह मजदूर काम कर रहे थे। परिवार के लोग वहीं खड़े थे। सुमेर की साली रानी (16) निवासी रैपुरा (चित्रकूट) भी वहां आई हुई थी। बताते हैं कि लोहे के दरवाजे में अचानक वहां से निकली बिजली की डोरी छूने से करंट फैल गया। रानी ने जैसे ही दरवाजा छुआ वह करंट की चपेट में आकर चीख पड़ी। साली को बचाने के प्रयास में जीजा सुमेर ने दरवाजा को पकड़कर हटाना चाहा। बताते हैं कि रानी ...
बांदा में उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के लिए कांग्रेसियों ने रखा व्रत, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बांदा में उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के लिए कांग्रेसियों ने रखा व्रत, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः उन्नाव रेप पीड़िता को न्याय दिलाए जाने और उसके अधिवक्ता का बेहतर उपचार कराए जाने की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। साथ ही कांग्रेसी एक दिन के उपवास पर भी रहे। कांग्रेसियों ने कहा कि आरोपी विधायक को पार्टी से बर्खास्त किया जाए। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा गया। ज्ञापन सौंपकर उठाई मांग   कांग्रेसियों ने कहा कि पीड़िता के चाचा को एक माह की पैरोल मिलनी चाहिए, ताकि इस दुख की घड़ी में वह अपने परिवार का ख्याल रख सके। इ मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष कांग्रेस अखिलेश शुक्ला, लालू दुबे, मो इदरीश, धीरेंद्र पटेल, शिवनारायण सिंह, जगदेव, अजीम कादरी, कुंवर सिंह, रामपाल, संजय ठाकुर, शादाब, शुएब रिजवी, जिलानी दुर्रानी, केपी सेन, जहांगीर खां, महताब, कैलाश कुमार जड़िया आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः भाजपा जिला उ...
संविदा नर्सों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

संविदा नर्सों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बिना किसी नोटिस और सूचना के संविदा समाप्त करने तथा 10 माह का मानदेय न दिए जाने को लेकर 35 संविदा स्टाफ नर्सों का धरना छठवें दिन भी जारी रहा। बुधवार को स्टाफ नर्सों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें संविदा बहाल कराते हुए मानदेय दिलाए जाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो वे ट्रामा सेंटर में भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगी। बिना नोटिस, सूचना संविदा समाप्त करने का आरोप  बताते चलें कि जिला अस्पताल में कार्यरत रही 35 स्टाफ नर्सों की संविदा समाप्त कर दी गई थी। अब स्वास्थ विभाग के अधिकारी मामलेे में गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाए हुए हैं। बुधवार को धरना-प्रदर्शन के छठवें दिन कलेक्ट्रेट पहुंचीं और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन देते समय शिवानी पाल, अल्का, पूजा, सोनम, सीमा, विकास पाल, ...
बांदा में डीएम की चौखट पर खाली घड़े-बर्तन लेकर पहुंचीं महिलाएं, नारेबाजी-प्रदर्शन

बांदा में डीएम की चौखट पर खाली घड़े-बर्तन लेकर पहुंचीं महिलाएं, नारेबाजी-प्रदर्शन

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा शहर में पेयजल संकट बना हुआ है। सोमवार को केवटरा वार्ड नंबर 6 में रहने वाले लोगों के सब्र का बांध टूट गया। पानी संकट से जूझ रही महिलाओं ने खाली मटके और बर्तन लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की। बाद में महिलाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। महिलाओं ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर पेयजल संकट से निजात नहीं मिला तो वे सभी महिलाएं लखनऊ विधानसभा के सामने जाकर धरना देंगी। विधानसभा के सामने प्रदर्शन की चेतावनी   साथ ही प्रदर्शन भी करेंगी। कहा कि पहले तो यह कहा जा रहा था कि केन नदी में पानी कम है, इसलिए पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अब तो तकरीबन 10 दिनों तक बारिश हुई है। केन नदी में पानी का स्तर भी बढ़ चुका है। बावजूद इसके जल संस्थान की पेयजल आपूर्ति का पानी लोगों को नहीं मिल रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि...
बांदा में स्कूटी सवार छात्राओं को बाइक सवार युवक ने मारी टक्कर, दोनों घायल

बांदा में स्कूटी सवार छात्राओं को बाइक सवार युवक ने मारी टक्कर, दोनों घायल

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार की दोपहर को डीएम कालोनी में स्कूटी सवार दो छात्राओं को पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर छात्राएं स्कूटी समेत नीचे जा गिरीं और घायल हो गईं। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में पढ़ने वाली छात्रा मानसी और प्रियंका स्कूटी से स्कूल से घर जा रही थीं। डीएम कालोनी रोड पर हुआ हादसा   इसी दौरान डीएम कालोनी रोड पर जीआईसी स्कूल के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। छात्राएं भी गिरकर घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने छात्राओं को उठाया। छात्रा प्रियंका को चोट आ गई, इससे उसे चक्कर आने लगे। घटनास्थल के पास लोगों ने उनको संभाला और पानी पिलाया। कुछ देर बाद छात्राएं वहां से चली गईं। वहीं टक्कर मारने वाला युवक भी बाइक लेकर चला गया। ये भी पढ़ेंः बांदा में अभी-अभी सिरफिरे ने मां-...
प्रमुख सचिव (वन) कल्पना अवस्थी ने बांदा के कालिंजर दुर्ग में किया पौधरोपण मेले का शुभारंभ

प्रमुख सचिव (वन) कल्पना अवस्थी ने बांदा के कालिंजर दुर्ग में किया पौधरोपण मेले का शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/कालिंजरः अजेय दुर्ग कालिंजर से शनिवार को वृक्षारोपण महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। कालिंजर दुर्ग की फिजा में वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ का नारा गुंजायमान हुआ। कल्पना अवस्थी, प्रमुख सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग कल्पना अवस्थी की मौजूदगी में पौधरोपण महाकुंभ का शुभारंभ किया गया। नरैनी विधायक के अलावा जिलाधिकारी हीरालाल, एसडीएम और वन विभाग के अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने प्रमुख सचिव को कदम का पौध भेंट करके उनका स्वागत किया। धूमधाम से हुआ वृक्षारोपण मेले का शुभारंभ   पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को कालिंजर दुर्ग में प्रमुख सचिव वन कल्पना अवस्थी की अगुवाई में कालिंजर वृक्षारोपण मेला का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ वन महोत्सव मंच पर दीप जलाकर और मां सरस्वती जी को पुष्प अर्पित कर प्रमुख सचिव वन श्रीमती अवस्थी...
बांदा में बुंदेलखंड ट्रक एसोसिएशन का चेकिंग के नाम पर शोषण का आरोप, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

बांदा में बुंदेलखंड ट्रक एसोसिएशन का चेकिंग के नाम पर शोषण का आरोप, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड ट्रक एसोसिएशन ने जेआरएस ट्रांसपोर्ट में एक बैठक की। बैठक में ट्रक मालिकों ने एक राय होकर अंडरलोड ट्रक चलाए जाने का निर्णय लिया है। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में ट्रक मालिकों ने प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। चेकिंग के नाम पर परेशान करने का आरोप  एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना है कि अंडरलोड ट्रकों की चेकिंग के लिए जिले के बार्डर पर चेक पोस्ट बनाए जाएं। बीच रास्ते में उन्हें रोककर परेशान न किया जाए। एसोसिशन पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से यह भी मांग की है कि जो अधिकारी ओवरलोड ट्रक चलवा रहे हैं, उनके खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर जयराम सिंह, चित्रांश निगम, राहुल, शुभम प्रताप सिंह समेत अन्य ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः ओवरलोडिंग रोकने में विफल बांदा प्रशासन को आइना दिखा गईं खनिज निदेशक रोश...
झूमते-गाते जयकारे लगाते शिव बारात लेकर निकले भक्त, हर-हर महादेव के नारों से गूंजा माहौल

झूमते-गाते जयकारे लगाते शिव बारात लेकर निकले भक्त, हर-हर महादेव के नारों से गूंजा माहौल

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अतर्रा रोड स्थित कुशवाहा नगर मुहल्ला में शिव मंदिर में जीर्णोद्धार कराकर उसमें भगवान शंकर, पार्वती गणेश जी कार्तिकेय, नंदी जी हनुमान जी की प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। मूर्ति स्थापना के बाद प्राण-प्रतिष्ठा व भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने नगर में शिव बारात निकाली और वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किए। विधि विधान से संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा   कुशवाहा नगर शिव मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ है। मंदिर में शिव एवं पार्वती की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से कराई गई। ट्रैक्टरों में प्रतिमाओं को सजाकर नगर में शिव बारात निकाली गई। भक्तों ने जगह-जगह बारात का स्वागत किया। शिवभक्त डीजे और बैंडबाजों की धुन में थिरकते हुए चल रहे थे। बारात में नृत्य करते घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान भक्त हर हर महादेव के जयकार...
बांदा में पत्नी को आधे रास्ते से घर भेजकर रुका युवक, बाद में पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका..

बांदा में पत्नी को आधे रास्ते से घर भेजकर रुका युवक, बाद में पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका..

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नरैनी कोतवाली क्षेत्र के शंकर पुरवा के समीप एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास से मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के भाई का कहना है कि उसके भाई की हत्या की गई है। जबकि पुलिस इस मामले को सड़क हादसा करार दे रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। नरैनी के शंकर पुरवा के पास पड़ा मिला शव, गंभीर चोटों के निशान   कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव के करौला पुरवा निवासी भारत (35) पुत्र गप्पू मंगलवार को सुबह अपनी पत्नी सुनैना को लेकर तेरा गांव उपचार कराने गया था। पत्नी का उपचार कराने के बाद भारत पत्नी को लेकर नरैनी आया। वहां नरैनी से पत्नी को टेंपो में बैठाकर घर भेज दिया। इसके बाद पत्नी सुनैना घर पहुंच गई, जबकि बाद में घर आने की बात कहने वाला भारत नहीं पहुंचा। येे भी पढ़ेंः&n...