Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda News

बांदा: पति की आत्महत्या में पत्नी गिरफ्तार, अनुकंपा पर कर रही थी नौकरी

बांदा: पति की आत्महत्या में पत्नी गिरफ्तार, अनुकंपा पर कर रही थी नौकरी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने पति की आत्महत्या में पत्नी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पत्नी पर आरोप है कि उसने पति को आत्महत्या के लिए उकसाया है। यह मामला बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र का है। रविवार को पुलिस ने कमासिन ब्लॉक में तैनात महिला लिपिक को पति की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पत्नी को जेल भेजा जा रहा है। पति को आत्महत्या के लिए उकसाया जानकारी के अनुसार, लगभग 5 साल पहले कमासिन ब्लाक में कार्यरत लिपिक संजय श्रीवास्तव ने आत्महत्या कर ली थी। मृतक के परिजनों ने घटना पर सवाल खड़े किए थे। ये भी पढ़ें: बांदा: पति पर नशे की दवाई देकर अप्राकृतिक संबंध और तीन तलाक का आरोप-मुकदमा दर्ज इसके बाद उनकी पत्नी रोली उर्फ कांती को अनुकंपा पर नौकरी मिल गई थी। 3 मार्च 2021 को स्व. संजय श्रीवास्तव की बहन सीमांजलि ने भाई की हत्या का आरोप लगाते हु...
बांदा में थाने से हथकड़ी समेत अभियुक्त फरार-महकमे में हड़कंप

बांदा में थाने से हथकड़ी समेत अभियुक्त फरार-महकमे में हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा नाबालिग लड़की को लेकर भागने के मामले का अभियुक्त थाने से हथकड़ी लेकर फरार हो गया। थाने से अभियुक्त के फरार होने की जानकारी होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस की कई टीमें फरार हुए अभियुक्त की तलाश में जुटी हैं। सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। बिसंडा थाने से फरार हुआ आरोपी जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर निवासी मलखान पुत्र कल्लू यादव को बिसंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके उपर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप था। ये भी पढ़ें: बांदा में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान-जमीन के लिए बन बैठा हैवान  बताते हैं कि लगभग एक महीने पहले वह नाबालिग लड़की को लेकर भागा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया। अभियुक्त को आज कोर्ट में पेश करने की तैय...
बांदा जिला जज अल्पना मिश्रा को अधिवक्ताओं ने दी भावपूर्ण विदाई 

बांदा जिला जज अल्पना मिश्रा को अधिवक्ताओं ने दी भावपूर्ण विदाई 

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला जज अल्पना मिश्रा को अधिवक्ताओं ने भावपूर्ण विदाई दी। बांदा जिला बार एसोसिएशन की ओर से जिला जज के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अधिवक्ताओं ने जिला जज सम्मानित करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किया। सभी ने जिला जज के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सरल स्वभाव की प्रशंसा की। जिजा जज के कार्यकाल की प्रशंसा समारोह में प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट अजय कुमार शाही, पीओ/एमएसीटी सुनील यादव, द्वितीय विशेष न्यायाधीश चंद्र पाल, द्वितीय अपर जिला जज प्रवीण कुमार सिंह, प्रथम अपर जिला जज विकास श्रीवास्तव, अपर जिला जज गगन भारती, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योत्सना यादव समेत अन्य अधिकारी भी रहे। ये भी पढ़ें: बांदा जिला जज ने किया लोक अदालत का उद्घाटन-1,23,708 वाद निपटे इस समारोह में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल सिंह, महासचिव राजेश त्रिपाठी और कोषाध्यक्ष सुशील सिंह सम...
बांदा में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान-जमीन के लिए बन बैठा हैवान

बांदा में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान-जमीन के लिए बन बैठा हैवान

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जमीन के लिए पिता पर गोली चलाने की घटना को लोग भूले नहीं थे कि बांदा में एक और रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आ गया। बांदा में एक कलयुगी बेटे ने जमीन के लिए पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। बताते हैं कि इस हैवान बेटे ने पिता को बड़ी ही बेरहमी से मारा। घटना में 65 वर्षीय बुजुर्ग पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय वह चूल्हे पर चाय बना रहे थे। हत्या की यह वारदात शुक्रवार रात की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शहर के बांधापुरवा गांव का मामला जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली के बांधापुरवा गांव के मोतीलाल यादव के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा नीलम उर्फ नथुवा और छोटा बेटा बउरा है, जो कि मूक-बाधिर है। बताते हैं कि काफी समय से बड़ा बेटा मोतीलाल जमीन को बेचने की जिद कर रहा था। ये भी पढ़ें: बांदा: पैलानी में हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत-...
बांदा में बड़ी घटना, बेटे ने पिता को मारी गोली-मामा समेत गिरफ्तार, यह वजह..

बांदा में बड़ी घटना, बेटे ने पिता को मारी गोली-मामा समेत गिरफ्तार, यह वजह..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पिता-पुत्र के रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जमीनी विवाद में एक बेटे ने अपने मामा के साथ मिलकर पिता को गोली मार दी। गोली उनके कंधे में लगी। घटना से परिवार में कोहराम और इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के के अनुसार, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी महादेव ने पुलिस को तहरीर दी है। उनका कहना है कि बीती 28 अक्टूबर की शाम को परिवार में जमीनी विवाद हो गया। ये भी पढ़ें: बांदा: पैलानी में हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत-दो दोस्त घायल इस दौरान उनके बेटे शिवा ने उनके साले कामता के साथ मिलकर जान से मारने की नियत से उन्हें गोली मार दी। गोली लगने वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घ...
बांदा: पैलानी में हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत-दो दोस्त घायल

बांदा: पैलानी में हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत-दो दोस्त घायल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसके दो दोस्त घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान वाहन से टक्कर हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पैलानी डेरा गांव से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार, पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा गांव में दोपहर लगभग 3 बजे एक चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा के पैलानी में कलयुगी मामा ने की भांजे की हत्या, यह वजह.. एक घायल राज (22) पुत्र शिवबरन ने दम तोड़ दिया। बाकी दोनों का इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान बाबूराम (25) और रामू (20) के  रूप में हुई है। ये भी पढ़ें: Banda: तिंदवारी की सियासत में छाए जयराम सिंह, हर तरफ चर्चा https://samarneetin...
Banda: तिंदवारी की सियासत में छाए जयराम सिंह, हर तरफ चर्चा

Banda: तिंदवारी की सियासत में छाए जयराम सिंह, हर तरफ चर्चा

Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: यूपी विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर बुंदेलखंड के बांदा में माहौल गरम है। बांदा की हाॅट सीट तिंदवारी-232 में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। बीते कुछ समय में तिंदवारी की सियासत में एक नाम तेजी से सबकी जुबान पर चढ़ा है। यह नाम जुझारू और संघर्षशील जनसेवक की छवि वाले नेता जयराम सिंह (बछेउरा) का है। इनका बढ़ा राजनीतिक कद तिंदवारी की सियासत में हलचल पैदा कर रहा है। क्षत्रिय बाहुल्य सीट पर हर जुबान पर नाम दरअसल, तिंदवारी विधानसभा सीट क्षत्रिय और निषाद बाहुल्य है। इस सीट पर हमेशा से ही चुनावी मुकाबला काफी रोचक रहता है। फिर चाहे चुनाव विधानसभा का हो या लोकसभा का। वर्तमान में इस सीट से भाजपा के राज्य मंत्री रामकेश निषाद विधायक हैं। 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर यह सीट काफी चर्चा में है। सबसे चर्चित सीटों में है तिंदवारी-232 लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। माना जा रहा ह...
बांदा: राह भटके मादा तेंदुआ की कुएं में गिरने से मौत, फाॅरेस्ट टीम ने निकाला

बांदा: राह भटके मादा तेंदुआ की कुएं में गिरने से मौत, फाॅरेस्ट टीम ने निकाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र में एक मादा तेंदुआ की कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फाॅरेस्ट टीम ने तेंदुआ के शव को कुएं से बाहर निकाला। बाद में 3 डाक्टरों की टीम ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। माना जा रहा है कि यह तेंदुआ भटककर मध्य प्रदेश की सीमा पार कर यूपी के कालिंजर क्षेत्र में पहुंचा होगा। कालिंजर में पहाड़ के पीछे की घटना जानकारी के अनुसार, कालिंजर में पहाड़ के पीछे खेत में स्थित कुएं में गिरने से तेंदुए की मौत हो गई। गांव के लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। एसडीओ अनुभव सिंह, वन दरोगा सुनील सिंह और वन दरोगा रमेश शुक्ला की टीम मौके पर पहुंची। ये भी पढ़ें: बांदा: जिस सांप ने काटा उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा-लोग हैरान  सभी ने अभियान चलाकर तेंदुए के शव को कुएं से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, तीन चिकित्सकों की टीम ...
बांदा: घर में बिजली ठीक कर रहे युवक की करंट से मौत 

बांदा: घर में बिजली ठीक कर रहे युवक की करंट से मौत 

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: घर में बिजली ठीक कर रहे युवक की करंट से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल जानकारी के अनुसार, कमासिन थाना क्षेत्र के दतौरा गांव में मंगलवार शाम शिवबिलास (35) घर में बिजली ठीक कर रहे थे। तभी करंट की चपेट में आ गए। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए। ये भी पढ़ें: फिर सुर्खियों में बांदा की दुरैड़ी खदान, खनिज विभाग पर उठने लगे सवाल वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक गांव में समोसे की दुकान चलाते थे। मृतक परिवार में पत्नी प्रियंका, दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ें: बांदा: जिस सांप ने काटा उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा-लोग हैरान  https://samarneetinews.com/banda-illegal-sand-mining/ https://samarneetinews.com/banda-hospital-snake-b...
बांदा: कांग्रेसियों का खाद की कालाबाजारी-जलजीवन मिशन की बदहाली पर ज्ञापन

बांदा: कांग्रेसियों का खाद की कालाबाजारी-जलजीवन मिशन की बदहाली पर ज्ञापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 3 सूत्रीय मांग की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनकी पहली मांग है कि पूरे जिले में किसानों के सामने उपजी खाद की समस्या दूर की जाए। किसानों को समय से खाद नहीं मिल रही है। खाद की कालाबाजारी हो रही है। इस पर रोक लगाई जाए। कहा कि उनकी दूसरी मांग 31 अक्टूबर 2026 को स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी का शहादत दिवस है। इंदिरा पार्क को 31 अक्टूबर से पहले ठीक कराने की मांग इससे पहले इंदिरा पार्क के सुंदरीकरण का कार्य पूरा करते हुए उसकी सफाई कराई जाए। कहा कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि इंदिरा पार्क के पास स्थित कूड़ाघर को किसी व्यक्ति को नियम विरुद्ध तरीके से अलाट कर दिया है। इसकी जांच कराई जाए। ये भी पढ़ें: फिर सुर्खियों में ब...