Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda DM

बांदा DM ने उद्योग बंधु की बैठक में गैरहाजिर अफसरों से स्पष्टिकरण मांगा, वेतन भी रोका

बांदा DM ने उद्योग बंधु की बैठक में गैरहाजिर अफसरों से स्पष्टिकरण मांगा, वेतन भी रोका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय उद्योग बंधुओं की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में महाप्रबंधक उद्योग केंद्र द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री रोजगार श्रजन में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष केवल 72.00 प्रतिशत प्रगति हुई है। इसपर जिलाधिकारी ने सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया है कि बैंकों में लंबित मामलों को निस्तारित किया जाए। इन विभागों से अधिकारियों से स्पष्टिकरण तलब बैठक में जलसंस्थान, अग्निशमन और अन्य विभागों के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने सभी से स्पष्टिकरण तलब कराते हुए उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर स्वरोजगार योजना की भी समीक्षा की गई। इसकी प्रगति 97% पाई गई। ये भी पढ़ें : कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद का सपा पर बड़ा हमला, बोले-पहले सिर्फ लाल टोपी वालों को मिलती...
बांदा में CM योगी के दौरे से पहले जल शक्ति मंत्री ने देखीं तैयारियां

बांदा में CM योगी के दौरे से पहले जल शक्ति मंत्री ने देखीं तैयारियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 मार्च को बांदा आ रहे हैं। इससे पहले प्रदेश से जल सिंचाई मंत्री डा. महेंद्र सिंह रविवार को तैयारियों का जायजा लेने बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। तैयारियों के बारे में एक-एक जानकारी ली। साथ ही पुलिस अधिकारियों से भी सुरक्षा इंतजामों के बारे में पूछा। सर्किट हाउस में बैठक कर ली जानकारी मंत्री डा. महेंद्र ने पूरी जानकारी लेने के बाद जीआईसी ग्राउंड का भी दौरा किया। वहां 10 मार्च को मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में पहुंचना है। इसको लेकर प्रशासन कई दिनों से होमवर्क में जुटा है। सीएम के कार्यक्रम को लेकर कोई कमी नहीं छो़ड़ी जा रही है। बताते चलें कि बांदा में कई करोड़ की पेयजल योजनाओं और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण के साथ-साथ महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास सीएम योगी को करना ...
बांदा DM का सख्त Action : दो खदानों पर अवैध खनन, ओवरलोडिंग पकड़ी गई, लाखों का जुर्माना

बांदा DM का सख्त Action : दो खदानों पर अवैध खनन, ओवरलोडिंग पकड़ी गई, लाखों का जुर्माना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह का अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त एक्शन जारी है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर खनिज अधिकारी ने छापेमारी की कार्रवाई करते हुए दो खदानों पर लाखों का जुर्माना लगाया है। इनमें से एक कनवारा खदान है तो दूसरी पड़ोहराखादर खदान। बताते हैं कि दोनों जगहों पर ओवरलोडिंग और अवैध खनन पकड़ा गया है। बताया जाता है कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर खनिज अधिकारी सुभाष सिंह और निरीक्षक जितेंद्र सिंह की टीम ने सदर तहसील के ग्राम कनवारा के खंड संख्या 3 व 4 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खंड संख्या चार में 7 वाहन खदान पर ओवरलोड मिले। सीमा से बाहर खनन और ओवरलोड मिले वाहन अधिकारियों का कहना है कि इनपर अंकित मात्रा से ज्यादा बालू लदा था। इन सभी गाड़ियों को देहात कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। इतना ही नहीं वहां खनन पट्टा क्षेत्र से बाहर 48 सौ घन मीटर मौरंग का अवै...
बांदा DM का एक्शन, खदान पर खुद मारा छापा, अवैध खनन-ओवरलोडिंग पकड़ी

बांदा DM का एक्शन, खदान पर खुद मारा छापा, अवैध खनन-ओवरलोडिंग पकड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने आज रविवार को अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ तगड़ा एक्शन लिया। जिलाधिकारी ने खुद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ जिले की बेंदा खदान पर छापा मारा। इस दौरान जिलाधिकारी ने वहां अवैध खनन और 14 ओवरलोड बालू ट्रक भी पकड़े। डीएम की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया। बताते चलें कि बेंदा खदान बांदा जिले में ओवरलोडिंग और अवैध खनन के लिए बदनाम खदान है। जिले की सीमावर्ती खदान होने के चलते कई गड़बड़ियां रहती हैं। 'समरनीति न्यूज' ने हाल ही में इस संबंध में एक खबर भी प्रकाशित की थी। दरअसल, जिले में ओवरलोडिंग पर लगाम कसने के लिए जिलाधिकारी लगातार कड़े कदम उठा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने आज दोपहर उप जिलाधिकारी सदर, सीओ सदर, खनिज अधिकारी और खनिज निरीक्षक को साथ लेकर बेंदा घाट खदान पर छापा मारा। वहां बालू के 7 ओवरलोड ट्रक पकड़े...
पोलियो अभियान के मौके पर बांदा डीएम ने कही बड़ी बात..

पोलियो अभियान के मौके पर बांदा डीएम ने कही बड़ी बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने आज रविवार को पोलियो अभियान के मौके पर बड़ी बात कही। उन्होंने पीपीसी सेंटर में पहुंचकर पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने बच्चों को पोलियो की खुराक भी पिलाई। जिलाधिकारी ने अभिभावकों से खास बात कही। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता का फर्ज बनता है कि एक भी बच्चा पोलियो खुराक पीने से छूटना नहीं चाहिए। कहा कि पोलियों का नामों-निशान तभी मिटेगा, जब माता-पिता इसे लेकर सजग होंगे। 9 फरवरी को लगेगी बी टीम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा एनडी शर्मा ने बताया कि सघन पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी से 07 फरवरी तक चलाया जाएगा। 4 व 5 फरवरी को कोविड टीकाकरण की वजह से दो दिन ब्रेक रहेगा। इसके बाद 9 फरवरी को बी-टीम लगाई जाएगी। इसके लिए जिले में 1020 बूथ बनाए गए हैं। खुराक पिलाने के लिए 620 टीमें बनाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी व शिक्...
शानदार शख्सियत और कर्मठता के धनी बांदा DM आनंद कुमार सिंह का 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड, पढ़िए ! खास खबर

शानदार शख्सियत और कर्मठता के धनी बांदा DM आनंद कुमार सिंह का 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड, पढ़िए ! खास खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : चित्रकूटधाम मंडल का बांदा जिला इस समय तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। करोड़ों की सरकारी परियोजनाएं रफ्तार पकड़ चुकी हैं। सरकारी दफ्तरों में नई कार्य संस्कृति तैयार हो रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास जैसी बुनियादी जरूरतों पर कारगर ढंग से काम हो रहा है। यह संभव हो रहा है तीन-तीन मुख्य सचिवों के साथ काम कर चुके बेहद अनुभवी और काबिल शख्सियत वाले बांदा जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की कर्मठता और परिपक्व कार्यशैली के चलते। हाल ही में जिलाधिकारी ने अपने पद पर रहते हुए 100 दिन पूरे किए हैं। उनके 100 दिन के कामकाज को लेकर 'समरनीति न्यूज' ने बांदा के लोगों के लिए एक रिपोर्ट कार्ड तैयार किया। इसका मकसद है, लोगों को पता चले कि विकास के लिए सरकारी मशीनरी क्या कर रही है और उसका नेतृत्व करने वाले जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की प्राथमिकता क्या हैं, वे इन्हें कैसे परवान चढ़ा...
Covid vaccine : बांदा डीएम ने तैयारियों का खाका खींचा, पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मी

Covid vaccine : बांदा डीएम ने तैयारियों का खाका खींचा, पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज यहां मंगलवार को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में निजी अस्पतालों की संवेदीकरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें जिलाधिकारी द्वारा कोविड वैक्सीनेशन की तैयारियों की समीक्षा की गई। बताया गया कि पहले चरण में सरकारी व निजी स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड टीका लगाया जाएगा। कर्मचारियों का डाॅटा आनलाइन अपलोड इसके लिए जिलास्तर पर सभी तैयारियां पुरी की जा चुकी हैं। सभी स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा आनलाइन पोर्टल में अपलोड किया जा चुका है। कोविड वैक्सीन को लगाने के बाद आने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया कि सभी निजी चिकित्सक यदि उनके पास कोई व्यक्ति टीका लगवाने के पश्चात किसी भी तरह की परेशानी लेकर आता है, उसको टीकाकरण के प्रति उसको जागरूक करेंगे। ऐसा करने से ही कोविड टीकाकरण अभियान पूरी तरह सफल हो सकेगा। अभी सिर्फ दो निजी अस्पता...
पीड़ा हरेगा प्रशासन, बांदा DM पहुंचे अग्निकांड स्पाॅट

पीड़ा हरेगा प्रशासन, बांदा DM पहुंचे अग्निकांड स्पाॅट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के मर्का क्षेत्र में शनिवार सुबह एक महिला और उनके तीन बच्चों की आग में जलकर मौत के मामले से सभी दुखी हैं। बांदा के जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कहा कि घटना बेहद दुखद और ह्रदयविदारक है। कहा कि उनकी पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनाएं हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि घटना में आग लगना प्राकृतिक आपदा ही कही जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यहीं माना जा रहा है कि घर में भूसा और लकड़ी भरी थी। चिंगारी से भड़की आग से पहले परिजनों का दम घुटा होगा, फिर तीनों की जलकर मौत हो गई। डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि अग्निकांड दैवीय आपदा की श्रेणी में है, इसलिए घर के मुखिया को जनहानि के लिए प्रति सदस्य 5-5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। कहा कि परिवार की हुई क्षति को कोई पूरी नहीं कर सकता है। फिर भी दुख की घड़ी में बांदा प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। यह थी पूरी घटना ...
बांदा डीएम आनंद कुमार सिंह ने ऋण योजनाओं को लेकर कसे बैंकर्स के पेंच

बांदा डीएम आनंद कुमार सिंह ने ऋण योजनाओं को लेकर कसे बैंकर्स के पेंच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में सितंबर 2020 में समाप्त हुए तिमाही की जिलास्तरीय समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी योजनाओं में लक्ष्य 31 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने साफ कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप बैंक काम करें। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने ऋण योजनाओं से संबंधित पुस्तक का विमोचन भी किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने ऋण योजनाओं का समीक्षा भी की। नाबार्ड द्वारा जारी संभायता युक्त ऋण योजना 2021-22 पुस्तक का विमोचन भी किया। बैठक का संयोजन अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक (एलडीएम) राजीव आनंद ने किया। बैठक में वार्षिक ऋण योजना की प्रगति, ऋण जमा अनुपात में वृद्धि, पीएमजीपी, पीएम स्वनिधि योजना और अन्य सरकारी योजनाओं की प्रगति समीक्षा की गई। ये भी पढ़ें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘समरनीति न्यूज’ कार...
UP के इन DM साहब की एक तस्वीर ये भी, Social Media पर Viral..

UP के इन DM साहब की एक तस्वीर ये भी, Social Media पर Viral..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : अमूमन एक जिलाधिकारी यानी डीएम का जिक्र आते ही आम आदमी के मन में जो तस्वीर उभरकर सामने आती है, वह सरकारी आदेशों और फाइलों तक ही सिमटी होती है। लेकिन कभी-कभार कुछ ऐसी खास तस्वीरें भी देखने को मिलती हैं जो हर किसी के मन पर गहरी छाप छोड़ जाती हैं। बांदा के जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की एक ऐसी ही तस्वीर आजकल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जो काफी सुर्खियां बटोर रही है। हर तरफ इस तस्वीर की चर्चा हो रही है। काफी लोग इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। पीड़ित को गले लगाकर आंसू पोछते दिखे डीएम दरअसल, इस फोटो में जिलाधिकारी आनंद एक रोते-बिलखते व्यक्ति को गले लगाकर उसके आंसू पोंछते, सांत्वना देते नजर आ रहे हैं। यह फोटो बांदा जिला अस्पताल में उस वक्त खींची गई थी जब 3 दिसंबर को भीषण हादसे 7 लोगों की मौत हो गई थी। अस्पताल में घायलों को लाया गया था और उनके परिवार के लोग...