Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश..

Azam Khan became foul-mouthed again, lost his temper in campaign

समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनवारा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनवारा प्रथम तथा प्राथमिक विद्यालय कनवारा का निरीक्षण किया। डीएम श्रीमति नागपाल सर्वप्रथम कन्या पूर्व मा. विद्यालय कनवारा पहुंचीं। उन्होंने विद्यालय में स्वच्छ पेयजल, शिक्षा की गुणवत्ता, मिड-डे-मील वितरण, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय में 34 बालिकाएं उपस्थित मिलीं। इस मौके पर बीएसए प्रिंसी मौर्य भी मौजूद रहीं।

बच्चों की सौ प्रतिशत हाजिरी पर जोर

डीएम श्रीमति नागपाल ने छात्राओं से शिक्षा के संबंध में जानकारी ली। उनके द्वारा कंप्यूटर के संचालन आदि को देखते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। बालिकाओं को स्वच्छता पर अधिक ध्यान देने को कहा। डीएम ने कहा कि विद्यालय के प्रधानाचार्य को बच्चों के अभिभावकों और प्रधानों के सहयोग से सौ प्रतिशत हाजिरी सुनिश्चित करें।

Azam Khan became foul-mouthed again, lost his temper in campaign

डीएम ने कहा कि विद्यालय को जुलाई 2023 तक निपुण भारत अभियान के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं को पठन-पाठन में निपुण बनाएं। विद्यालयों के शौचालय एवं परिसर में गंदगी पाएं जाने पर साफ-सफाई के निर्देश दिए। डीएम ने बच्चों से किताबें पढ़वाकर उनकी तैयारियों को परखा। इसके उपरांत प्रावि कनवारा का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में स्वच्छता, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, पठन-पाठन की गुणवत्ता, मीनू के अनुसार मिड-डे- मील वितरण का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें : बांदा : समलैंगिक विवाह को विधिक मान्यता मामले पर वकीलों ने सौंपा ज्ञापन 

ये भी पढ़ें : बांदा में बेटे की बाइक से उछलकर गिरी मां, गंभीर चोट के बाद दम तोड़ा