Friday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda DM inspected schools

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश..

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनवारा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनवारा प्रथम तथा प्राथमिक विद्यालय कनवारा का निरीक्षण किया। डीएम श्रीमति नागपाल सर्वप्रथम कन्या पूर्व मा. विद्यालय कनवारा पहुंचीं। उन्होंने विद्यालय में स्वच्छ पेयजल, शिक्षा की गुणवत्ता, मिड-डे-मील वितरण, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय में 34 बालिकाएं उपस्थित मिलीं। इस मौके पर बीएसए प्रिंसी मौर्य भी मौजूद रहीं। बच्चों की सौ प्रतिशत हाजिरी पर जोर डीएम श्रीमति नागपाल ने छात्राओं से शिक्षा के संबंध में जानकारी ली। उनके द्वारा कंप्यूटर के संचालन आदि को देखते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। बालिकाओं को स्वच्छता पर अधिक ध्यान देने को कहा। डीएम ने कहा कि विद्यालय के प्रधानाचार्य को बच्चों के अभिभावकों और प्रधानों के सहयोग से सौ प्रतिशत हाजिरी सुनिश्चित करें। ...