Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: accident

गर्मी से परेशान वृद्ध घर के बाहर आकर लेटा, पिकप से कुचलकर मौत

गर्मी से परेशान वृद्ध घर के बाहर आकर लेटा, पिकप से कुचलकर मौत

Breaking News, लखनऊ, सीतापुर
सीतापुरः गर्मी से परेशान एक वृद्ध घर से बाहर चारपाई पर लेट गया। उसे उम्मीद थी कि थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन जरा भी अंदाजा नहीं था कि बाहर क्या होने वाला है। एक अनियंत्रित पिकप वाहन तेज रफ्तार से वहां आया और वृद्ध को कुचलता हुआ चला गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र की है। रात में गर्मी से परेशान होकर घर के बाहर चारपाई पर लेटे वृद्ध को पिकप वाहन ने रौंद दिया। इससे घायल वृद्ध की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। जिले के पिसावांव क्षेत्र में तड़के सुबह हादसा, चालक वाहन छोड़ मौके से फरार  थाना क्षेत्र के मूड़ाकला गांव निवासी उमाशंकर (62) अधिक गर्मी की बात कहकर घर के बाहर चारपाई पर आकर ले गए थे। सुबह लगभग 6 बजे कस्ता (मितौली) में बारात से डीजे बजाकर लौट रहे पिकप वाहन ने चारपाई पर सो रहे उमाशंकर को रौंद दिया। इससे वह गंभीर र...
बांदा में रोडवेज की टक्कर से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत

बांदा में रोडवेज की टक्कर से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के अतर्रा कस्बे में हुए हादसे में एक व्यक्ति की रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया है। बताते हैं कि अतर्रा कस्बा निवासी विचित्र पांडे (50) पुत्र बलराम पांडे साइकिल से किसी काम से गए थे। वहां से लौटते वक्त कर्वी की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उनको टक्कर मार दी। बस की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो वहां कोहराम मच गया। बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।...

कानपुर के पनकी क्षेत्र में कार सवार ने मासूम को मारी टक्कर, गंभीर

Breaking News
समरनीति न्यूज, कानपुरः पनकी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने मासूम को टक्कर मार दी। इससे उसके दोनों हाथ कुचल गए। भीड़ ने चालक की पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। जबकि बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ललितपुर में मार्निंग वाक पर निकले एक परिवार के 3 की मौत, 3 घायल

ललितपुर में मार्निंग वाक पर निकले एक परिवार के 3 की मौत, 3 घायल

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, लखनऊ, ललितपुर
समरनीति न्यूज, ललितपुरः ललितपुर में सुबह मार्निंग वाक पर निकले एक ही परिवार के छह सदस्यों को अनियंत्रित बुलेरों ने मारी टक्कर। तीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत। घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। घटना थाना मड़ावर के डाक बंगला के सामने की बताई जा रही है। बताया जाता है कि ललितपुर के थाना मड़ावरा में स्थानीय कस्बा निवासी सपा नेता गौर शंकर सोनी के चाचा नत्थुराम (55) अपनी पत्नी चंदा (50) और नाती अंकुर के साथ सुबह की सैर पर निकले थे। उनके साथ उनके भाई कमलेश सोनी की पुत्री निक्की (15), राधिका (11), पुत्र राज (11) भी थे। ये लोग सुबह करीब साढ़े 4 बजे घर से निकले थे। घूमकर करीब 6 बजे सुबह वापस आ रहे थे। तभी रास्ते में पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बुलेरो गाड़ी ने डाक बंगला के पास सभी को रौंद डाला। इससे नत्थुराम और उनकी पत्नी समेत नाती अंकुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ...
काला बुधवारः हमीरपुर में अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत

काला बुधवारः हमीरपुर में अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, बुंदेलखंड, हमीरपुर
राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरायनपुर कुंडौरा के पास कंटेनर की टक्कर से कार सवार तीन की मौत , दो गंभीर  समरनीति न्यूज, हमीरपुरः हमीरपुर के लिए बुधवार का दिन काला साबित हुआ। दो अलग-अलग हुए हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वाले पांचों व्यक्ति हमीरपुर के ही रहने वाले हैं। पांचों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पहला हादसा हमीरपुर के जिले में नरायनपुर कुंडौरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। कानपुर से लौटकर घर जा रहे थे सभी सुमेरपुर के रहने वाले कार सवार  वहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित चले जा रहे कंटेनर ने सामने से आ रही एक कार को तेज टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त होकर दूर उछलकर  खड़ी हो गई और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके से कंटेनर चालक वाहन छोड...

हमीरपुरः तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक मौत दूसरा घायल

Breaking News, बुंदेलखंड, हमीरपुर
हमीरपुरः तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक मौत दूसरा घायल। जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र में गुंदेला मोड़ पर हुआ हादसा।
हरदोई में भीषण हादसा, सात लोगों की मौत तथा सात लोग घायल

हरदोई में भीषण हादसा, सात लोगों की मौत तथा सात लोग घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, हरदोईः  जिले के मल्लावा थाना क्षेत्र में बीती देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि सभी दैनिक मजदूर थे जो मजदूरी पर काम करके ट्रैक्टर से कन्नौज से हरदोई लौट रहे थे। मल्लावा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, मरने वाले सभी दैनिक मजदूर  बताते हैं कि कन्नौज-बिलग्राम मार्ग पर बिलग्राम की ओर आ रहे ट्रैक्टर में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज लगी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। उसमें बैठे सात लोगों मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों की पहचान ट्रैक्टर चालक राकेश सिंह (30), अहिबरन सिंह (42), विकास (40), महासागर (25), गुड्डू (31), रामचेला (39) तथा बबलू (27) के रूप में हुई है। सभी मल्लावा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते हैं। ...
बांदा में दुर्घटनाः 1 की मौत, भीड़ से पिटते-पिटते बची पुलिस

बांदा में दुर्घटनाः 1 की मौत, भीड़ से पिटते-पिटते बची पुलिस

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
समरनीति न्यूज, बांदाः पैलानी थाना क्षेत्र में जसपुरा गांव में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली का एक्सल टूट गया। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क के किनारे गड्ढे में जाकर पलटा खा गया। यह दुर्घटना पैलानी के पिपरहरी मोड़ पर हुई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गड्ढे में पलटा, चालक बाल-बाल बचा    तेज रफ्तार की वजह से ट्रेक्टर चालक चाहकर भी उसे संभाल नहीं सका। हादसे में ट्रेक्टर पर सवाल एक मजदूर पैलानी के रेंहूटा निवासी सूरज (19) की मौत हो गई। ट्रैक्टर चला रहा श्यामू बच गया। ग्रामीणों और मृतक के परिजनों का कहना था कि मरने वाले के आश्रितों को मुआवजा दिया जाए। साथ ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर चलाने वाले दोषी चालक को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। गुस्साए ग्रामीण कर रहे थे सड़क पर शव रख मुआवजे की मांग  घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर बांदा-पैलानी मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस जा...
सीतापुर में सड़क हादसे में बीमा एजेंट की मौत

सीतापुर में सड़क हादसे में बीमा एजेंट की मौत

Breaking News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
सीमा विवाद को लेकर तीन घंटे तक उलझी रही दो थानों की पुलिस  सीतापुर : जिले के रेउसा थाना क्षेत्र में सीतापुर-बहराइच मार्ग पर मारुबेहड़ पुल के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार बीमा एजेंट की मौके पर मौत हो गयी। रेउसा थाना क्षेत्र के भरथा गांव का निवासी करुणा निधान मौर्य (35) पुत्र कृष्णा कांत मौर्य बुधवार की रात को मोटरसाइकिल से मारूबेहड़ चौराहा गया था। मारूबेहड़ चौराहे के निकट बने पुल के आगे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीतापुर-बहराइच मार्ग पर मारुबेहड़ पुल के पास हुआ हादसा  करूणा निधान एलआईसी के बीमा एजेंट थे। परिजनों के मुताबिक बीमा के काम से ही मार्केट करने के लिए गए थे। देर रात तक घर न पहुंचने पर पत्नी से फोन पर बात हुई तो उसने थोड़ी ही देर में घर पहुंचने के बारे में बताया था। इसी दौरान रात करीब दस बजे डॉयल 100 पुलिस ने फोन कर...