Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

कन्नौज में आगरा एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर में घुसी बुलेरो, 8 लोगों मौत, 3 घायल

प्रतीकात्मक फोटो

समरनीति न्यूज, कन्नौजः जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओ से भरी तेज रफ्तार बुलेरो गा़ड़ी कंटेनर में घुस गई। इससे आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में 3 महिलाएं, 3 बच्चे और 2 पुरूषों बताए जा रहे हैं। घायलों को तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बुलेरो में सवार सभी श्रद्धालु राजस्थान से नीमसार (सीतापुर) तीर्थ दर्शन को जा रहे थे।

बताया जाता है कि यूपी के कन्नौज जिले में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर एक बड़े हादसे के दौरान एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है मरने वालों में 3 महिलाएं व 3 पुरुष और बच्चे शामिल हैं। हादसे में घायल दो लोगों को गंभीर चोटे आईं हैं। घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताते हैं कि हादसा तालग्राम थाना के 188 नंबर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सुबह 4 बजे के करीब हुआ। ये सभी लोग श्रद्धालु थे और एक ही परिवार के सदस्य थे। सभी लोग राजस्थान के अलवर जिले से बुलेरो से सीतापुर जिले के नैमिसारण्य चक्र तीर्थ स्थान जा रहे थे। सुबह लगभग 4 बजे कंटेरनर ने बुलेरो में टक्कर मारी। इससे तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पांच अन्य की मौत इलाज के दौरान हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे में घायलों को उपचार एक लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया  गया है।