Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

चिनहट में तैनात घायल सिपाही ने दम तोड़ा

समरनीति न्यूज, लखनऊः तेज रफ्तार स्कार्पियों की टक्कर से घायल सिपाही ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी कस्बा में तैनात सिपाही राजेश कुमार को बीती रात एक स्कार्पियों ने टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको घायलावस्था में इलाज को अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उधर, स्कार्पियों सवार मौके से भाग गए थे। पुलिस उनकी पहचान की कोशिश कर रही है।