Friday, November 13सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंडः ससुराल जा रहा था युवक, रास्ते में ट्रक की चपेट में आकर उड़े टांग के चिथड़े

बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी
road acciddent in Banda
बांदा में ट्रक के पहिए की चपेट में आकर घायल युवक को संभालती गांव की महिला।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के फतेहपुर चिल्ला मार्ग पर तारा गांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक का पहिया उसकी टांग के उपर से निकल गया। इससे उसकी पूरी टांग के चिथड़े उड़ गए। आसपास के लोग उसे उठाकर जिला अस्पताल बांदा पहुंचे। वहां से उसे चिंताजनक हालत में कानपुर रिफर कर दिया गया। बताते हैं कि मंगलवार को चिल्ला थाना के कस्बा निवासी राम कुमार निषाद का 28 साल का युवा बेटा रामगोपाल निषाद बाइक से अपनी ससुराल बांदा जा रहा था। रास्ते में तारा गांव के पास सामने से आए ट्रक ने उसे ठोकर मार दी। युवक बाइक लेकर ट्रक के सामने जा गिरा। इससे ट्रक का पहिया उसकी टांग से गुजरता हुआ चिथड़े उड़ाता निकल गया। युवक सड़क पर पड़ा तड़फता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को सड़क से उठाकर आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचवाया। वहां सूचना पाकर परिवार के लोग भी पहुंच गए। हालत बिगड़ने पर उसे कानपुर रिफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही है।