Saturday, October 31सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर के पनकी क्षेत्र में कार सवार ने मासूम को मारी टक्कर, गंभीर

समरनीति न्यूज, कानपुरः पनकी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने मासूम को टक्कर मार दी। इससे उसके दोनों हाथ कुचल गए। भीड़ ने चालक की पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। जबकि बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।