Thursday, November 20सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हिंदी न्यूज

बांदा : मुर्गा पार्टी के बाद बिगड़ी युवक की हालत, फिर बाइक से गिरकर मौत

बांदा : मुर्गा पार्टी के बाद बिगड़ी युवक की हालत, फिर बाइक से गिरकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुर्गा पार्टी के बाद एक युवक की हालत बिगड़ गई। उसके पेट में तेज दर्द उठा। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक से गिर पड़ा। घायलावस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा रही है। जानकारी के अनुसार कालिंजर थाना क्षेत्र के सढा गांव के रहने वाले हीरालाल के बेटे संतोष (35) ने बुधवार शाम शराब पार्टी की। देर रात उनके पेट में तेज दर्द उठा। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले जाने लगे। बताते हैं कि रास्ते में वह बाइक से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जबतक परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के भतीजे भईया लाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक दिल्ली में रहकर पेंटिंग का काम करते थे। दीपावली मनाने घर आए थे। ये भी पढ़ें : बांदा : प्रिय...
UP : पत्नी को नशीली दवा खिलाकर सुलाया, फिर भतीजी से किया रेप, ऐसे फूटा भांडा..

UP : पत्नी को नशीली दवा खिलाकर सुलाया, फिर भतीजी से किया रेप, ऐसे फूटा भांडा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : चकेरी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे नीदं की गोलियां देकर सुला दिया। फिर उसकी बहन की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। यह सिलसिला आरोपी लगातार पिछले करीब एक-डेढ़ महीने से चला रहा था। पुलिस करा रही पीड़िता का मेडिकल, आरोपी की तलाश महिला का कहना है कि लड़की गुमशुम रहने लगी तो उससे पूछा गया। तब उसने अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चकेरी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने https://samarneetinews.com/amroha-mian-suhail-lost-his-wife-in-gambling-ran-away-with-mortgage-in-delhi-brother-saved-his-honour/ पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले उसकी तबीयत खराब हो गई थी। घर के काम में सहयोग को उसने अपनी बहन की 12 साल की बेटी को बुला ल...
UP News : अब वैशाली एक्स. में लगी आग, 19 यात्री घायल, 11 सैफई रेफर

UP News : अब वैशाली एक्स. में लगी आग, 19 यात्री घायल, 11 सैफई रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : इटावा में बीते कुछ घंटों में दूसरी ट्रेन में आग लगने की घटना हो गई। दरभंगा एक्सप्रेस के बाद अब इटावा में वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आग लगने का हादसा हो गया। बताते हैं कि ट्रेन नंबर 12554 के दिल्ली से सहरसा जाते समय फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में मैनपुरी आउटर फाटक के पास स्लीपर कोच में अचानक आग लग गई। हादसे में 19 यात्री घायल हो गए। 11 लोग इलाज को सैफई भेजे गए इनमें से 11 को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कालेज भेजा गया है। वहीं आठ यात्रियों को मुख्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए ज्यादातर यात्री बिहार के हैं। ये भी पढ़ें : ‘स्वामी प्रसाद मौर्या का सिर कर दूंगी कलम’, साध्वी गीता प्रधान के बिगड़े बोल.. ये यात्री छठ पूजा में शामिल होने घर जा रहे थे। ग्रामीण इलाके के एसपी सत...
बांदा : प्रिया गुप्ता की मौत के मामले में पति-ससुर पर 20-20 हजार का ईनाम

बांदा : प्रिया गुप्ता की मौत के मामले में पति-ससुर पर 20-20 हजार का ईनाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी मोहल्ले में 17/18 अक्टूबर की रात प्रिया गुप्ता की दहेज हत्या मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ ईनाम घोषित हुआ है। बांदा पुलिस ने प्रिया के पति छावनी के रहने वाले पवन गुप्ता और उसके ससुर रमाशंकर गुप्ता के खिलाफ 20-20 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। दोनों घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बताते हैं कि प्रिया की शादी के 9 महीने बाद ही उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस ने पति-ससुर समेत अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना के बाद से दोनों फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतका के पिता बांदा के बबेरू निवासी चद्रभूषण उर्फ भूपत ने बताया था कि जनवरी 2023 में बेटी की शादी की थी। इसके बाद से उनका दामाद पवन और ससुर आदि बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर र...
Banda : पहले गर्भवती पत्नी को पीटकर घर से निकाला, फिर फांसी लगाकर दी जान

Banda : पहले गर्भवती पत्नी को पीटकर घर से निकाला, फिर फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक शराबी व्यक्ति ने पहले अपनी गर्भवती पत्नी की पिटाई करके उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना को लेकर सभी हैरान हैं। परिवार में कोहराम मच गया है। बताते हैं कि शादी के बाद पहली बार पत्नी गर्भवती हुई थी। मृतक शराब का लती था और आए दिन नशे में पत्नी से मारपीट करता था। जानकारी के अनुसार बबेरू कस्बे के साहू मोहाल तिंदवारी रोड पर रहने वाले दीपक लोधी (28) शराबी था। बताते हैं कि मंगलवार शाम को वह शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा। वहां पत्नी ने शराब पीने को लेकर पत्नी ने नाराजगी जताई। दोनों में विवाद होने लगा। पत्नी भी झगड़ने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि पति ने पिटाई करके पत्नी को घर से निकाल दिया। आसपास के लोगों व परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया। बाद में युवक ने रात में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पु...
‘स्वामी प्रसाद मौर्या का सिर कर दूंगी कलम’, साध्वी गीता प्रधान के बिगड़े बोल..

‘स्वामी प्रसाद मौर्या का सिर कर दूंगी कलम’, साध्वी गीता प्रधान के बिगड़े बोल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मुरादाबादा : मां लक्ष्मी को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के विवादित बयान पर साध्वी गीता प्रधान के बोल भी बिगड़ गए। मुरादाबाद में यूपी अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य साध्वी ने यहां तक बोल दिया कि स्वामी प्रसाद का सिर कलम कर देंगी। साध्वी के विवादित बयान ने हलचल मचा दी। सनातन और मां लक्ष्मी पर मौर्य के विवादित बयान पर साध्वी के बिगड़े बोल दरअसल, सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के धर्म परिवर्तन और मां लक्ष्मी पर दिए बयान को लेकर साध्वी गीता प्रतिक्रिया दे रही थीं। इसी दौरान साध्वी ने यह बयान दिया। साध्वी ने कहा कि अगर सरकार स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ एक्शन नहीं लेती है तो वह उनका सिर कलम कर डालेंगी। https://samarneetinews.com/all-leaders-are-two-faced-snakes-will-take-decision-when-time-comes-is-op-rajbhar-preparing-to-make-a-comeback-again/ साध्वी का यह वीडियो त...
सहारा प्रमुख सुब्रत राय का निधन, लखनऊ लाया जाएगा पार्थिव शरीर

सहारा प्रमुख सुब्रत राय का निधन, लखनऊ लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : Subrata Roy Passes Away सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में मंगलवार (14 नंवबर) को मुंबई एक एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उनका मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। कंपनी ने बयान जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है। कंपनी ने जारी किया बयान कंपनी की ओर से कहा गया है कि सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार 12 नवंबर को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 14 नवंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे उन्होंने अंतिम सासें लीं। अब बुधवार को सहारा ग्रुप के चेयरमैन रॉय का पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जाएगा। अखिलेश यादव, शिवपाल यादव समेत कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। https://samarneetinews.com/al...
पाकिस्तानी क्रिकेटर का ऐश्वर्या राय पर विवादित बयान, पाकिस्तान की सड़ी-घिनौनी मानसिकता आई सामने

पाकिस्तानी क्रिकेटर का ऐश्वर्या राय पर विवादित बयान, पाकिस्तान की सड़ी-घिनौनी मानसिकता आई सामने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : भारत में जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम बाहर हो चुकी है। पाकिस्तानियों की सड़ी-घिनौनी मानसिकता भी सामने आ रही है। पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय पर एक बेहद बेशर्मीभरा अमर्यादित बयान देकर अपनी घिनौनी मानसिकता का परिचय दे डाला। कांग्रेसी नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने लताड़ा, कहा- पाकिस्तानियों की मानसिकता सड़ी पाकिस्तान टीम की शर्मनाक हार के बाद रज्जाक ने वहां के एक टीवी चैनल पर यह बयान दिया। रज्जाक के साथ बैठे शाहिद अफरीदी भी उसके बयान पर दांत दिखाते नजर आए। अब इन खिलाड़ियों की जमकर आलोचना हो रही है। उनकी गंदी मानसिकता भी उजागर हो रही है। खुद पाकिस्तान के बुद्धिजीवी इस बयान की आलोचना कर रहे हैं। दरअसल, अब्दुल रज्जाक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी की https://sam...
दुखद : बांदा में नदी में डूबा छात्र, गोताखोरों ने निकाला शव

दुखद : बांदा में नदी में डूबा छात्र, गोताखोरों ने निकाला शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दीवाली में मौनिहारों के साथ यमुना नदी नहाने गया किशोर गहरे पानी में डूब गया। बाद में उसका शव मिला। पुलिस ने शवका पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र में डांडामऊ गांव के भइया लाल का बेटा अनीस (14) परिवार के साथ जसपुरा में रहता था। वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 8 में पढ़ता था। रविवार दोपहर दीवाली के दिन मौनिहारों के साथ पिपरोदर गांव स्थित यमुना नदी नहाने चला गया। बताते हैं कि वहां सब लोग नहा रहे थे। इसी दौरान अनीस गहराई में जाने के कारण नदी में डूब गया। थानाध्यक्ष पैलानी ने गोताखोर राजेश निषाद और फूलचंद्र के साथ पिपरोदर घाट में किशोर की तलाश कराई। काफी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि वह तीन भाइयों में तीसरे नं...
बांदा में नहर में गिरी बाइक, भाई की मौत और बहन-भांजा घायल

बांदा में नहर में गिरी बाइक, भाई की मौत और बहन-भांजा घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर केन नहर में जा गिरी। हादसे में भाई-बहन और भांजा घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान भाई ने दम तोड़ दिया। भांजे को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के कीरतपुर में रहने वाले लवकुश (28) दीवाली पर कामदगिरि के दर्शन गए थे। वहां से सोमवार रात वापस लौट रहे थे। अतर्रा से रिश्ते की बहन संजू उर्फ सीमा (35) पत्नी अर्जुन तथा भांजे रौनक (14) को साथ ले लिया। बहन-भांजे बांदा के क्वेटरा मोहल्ले में रहते हैं। सभी लोग बाइक से बांदा के लिए निकले। तभी अतर्रा कस्बे में ही बाइक अनियंत्रित होकर केन नहर में जा गि...