बांदा में विवेकानंद संदेश यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत
समरनीति न्यूज, बांदा : आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के मौके पर सांस्कृति मंत्रालय की ओर से निकाली गई विवेकानंद संदेश यात्रा आज बांदा पहुंची। यहां यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के 50 साल पूरे होने पर स्वामी जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली गई है। साथ ही भाजपा की महिला नेताओं ने भी इस यात्रा का भव्य रूप से स्वागत किया। एक-दूसरे को बधाई दी।
लखनऊ से शुरू हुई यात्रा 21 जिलों में पहुंचेगी
बताते चलें कि इस यात्रा का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी को लखनऊ से हुआ था। यह यात्रा 21 जिलों और 7 मंडलों से होकर गुजरेगी। फिर सुभाष चंद्र बोस जयंती पर 23 जनवरी को लखनऊ वापस पहुंचेगी।
यात्रा लखनऊ, बाराबंकी, बस्ती, अयोध्या, गोरखपुर, कुशीनगर, पड़रौना, देवरिया, मऊ, गाजीपुर, काशी, भदोही, प्रयागराज, चित्रकूट से गुजरेगी। आज बांदा ...