Tuesday, April 23सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में विवेकानंद संदेश यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत

See Photos : Vivekananda Sandesh Yatra grand reception at various places in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के मौके पर सांस्कृति मंत्रालय की ओर से निकाली गई विवेकानंद संदेश यात्रा आज बांदा पहुंची। यहां यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के 50 साल पूरे होने पर स्वामी जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली गई है। साथ ही भाजपा की महिला नेताओं ने भी इस यात्रा का भव्य रूप से स्वागत किया। एक-दूसरे को बधाई दी।

लखनऊ से शुरू हुई यात्रा 21 जिलों में पहुंचेगी

See Photos : Vivekananda Sandesh Yatra grand reception at various places in Banda

बताते चलें कि इस यात्रा का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी को लखनऊ से हुआ था। यह यात्रा 21 जिलों और 7 मंडलों से होकर गुजरेगी। फिर सुभाष चंद्र बोस जयंती पर 23 जनवरी को लखनऊ वापस पहुंचेगी।

See Photos : Vivekananda Sandesh Yatra grand reception at various places in Banda

यात्रा लखनऊ, बाराबंकी, बस्ती, अयोध्या, गोरखपुर, कुशीनगर, पड़रौना, देवरिया, मऊ, गाजीपुर, काशी, भदोही, प्रयागराज, चित्रकूट से गुजरेगी। आज बांदा पहुंची तो यहां पुष्प वर्षा के साथ इस यात्रा का स्वागत किया गया।

See Photos : Vivekananda Sandesh Yatra grand reception at various places in Banda

जिला सयोजक डा.शिव प्रकाश सिंह के निर्देशन में अतर्रा तहसील किसान मंडी, अतर्रा चौराहा, खुरहंड में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। 21 को यात्रा के क्रम में बांदा में कई कार्यक्रम होंगे। इस मौक पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विनोद जैन, अर्चना शुक्ला, वंदना गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें : ‘गंदी बात’ फेम Abha Paul ने शेयर की सबसे बोल्ड Photos, मचा हड़कंप 

ये भी पढ़ें : Banda : मुझसे शादी करो या मार डालो, प्रेमी ने काट डाला गला, 20 साल की लड़की की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा ॉ