Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में अतिक्रमण की हकीकत देखने सड़कों पर उतरे पुलिस कप्तान, सख्ती के निर्देश

बांदा में अतिक्रमण की हकीकत देखने सड़कों पर उतरे पुलिस कप्तान, सख्ती के निर्देश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नए पुलिस कप्तान के आने के बाद जनता को कम से अतिक्रमण की आफत से छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी है। बीते तीन दिनों से शहर में सड़कों तक फैली दुकानों को हद में समेटने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है। इतना ही नहीं रविवार को खुद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बाजार में फैले अतिक्रमण को हटाया। यह नए पुलिस कप्तान की पहल और सख्ती से संभव हो सका। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को नाकाफी माना  बताते चलें कि बीते दो दिनों में अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई की हकीकत जांचने को खुद पुलिस अधीक्षक गनेश प्रसाद साहा आज शहर की सड़कों पर उतरे। पैदल पुलिस बल के साथ नए एसपी ने बाजार की सड़कों पर फैले अतिक्रमण का निरीक्षण किया। ये भी पढ़ेंः न्यूज चैनल की महिला पत्रकार से उसी के बास ने किया रेप, नौकरी से हटाने की देता था धमकी! इतना ही नहीं अतिक्रमण को पूरी तरह...
बांदा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने दिखाई पद यात्रा को हरी झंडी

बांदा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने दिखाई पद यात्रा को हरी झंडी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीजेपी द्वारा शुरू की गई पद यात्रा को शनिवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडे ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर बांदा विधानसभा क्षेत्र के बिलगांव में प्रदेश अध्यक्ष श्री पांडे ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस एक-दूसरे के पूरक हैं। कहा कि ये सब समाज और देश के लिए घातक हैं। जिले के बिलगांव पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष  कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गरीबों के घरों में बिजली पहुंचा रहे हैं, विकास को बढ़ावा दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर ये पार्टियां लोहिया और दलितों के नाम पर राजनीति कर रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश का विकास मोदी के नेतृत्व में ही संभव है। इसके बिना विकास नहीं हो सकता है। ये भी पढ़ेंः बांदा में कर्ज और बीमारी से परेशान होकर किसान ने लगाई फांसी इस मौके पर सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल और विधायक प्रकाश द्विवेदी और ब्रजे...
तीसरे दिन रामकथा सुनने को खुरहंड में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

तीसरे दिन रामकथा सुनने को खुरहंड में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के खुरहंड में चल रही रामकथा के तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा। शुक्रवार को कथा वाचक एवं तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य से कथा सुनने को बड़ी संख्या में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान कथा वाचक रामभद्राचार्य ने कहा कि जो राम का भक्त नहीं है, वह कदापि मेरा नहीं हो सकता। तीन दिन से चल रही खुरहंड में रामकथा  उन्होंने कहा कि भगवान की महिमा को सुनकर सभी को ईश्वर का चिंतन करना चाहिए। साथ ही भगवान के दर्शन की अभिलाषा रखनी चाहिए। कथा वाचक ने कहा कि रामकथा सुनकर अंदर जो भाव प्रकट होते हैं और जो आंसू निकलते हैं। उनस व्यक्ति के सारे पाप स्वतः धुल जाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी घरों में रामायण होनी चाहिए। क्योंकि इसी से हिंदू धर्म आगे बढ़ेंगा। ये भी पढ़ेंः अगर मामला कोर्ट में है तो राममंदिर का नाम चुनावों में न ले भाजपा, वरना अध्यादे...
बांदा में कर्ज और बीमारी से परेशान होकर किसान ने लगाई फांसी

बांदा में कर्ज और बीमारी से परेशान होकर किसान ने लगाई फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक किसान ने बीमारी और कर्ज से तंग आकर फांसी लगा ली। 42 वर्षीय यह किसान कर्ज से डूबा हुआ था और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहा था। परिवार के लोगों का कहना है कि इसी लिए वह लंबे समय से मानसिक तौर पर बेहद परेशान था। उधर, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि किसान ने घरेलू कलह से तंग आकर फांसी लगाई है। पेट के कैंसर से थे परेशान, कर्ज का बोझ भी  यह घटना जिले के बबेरू तहसील के बिसंडा थाना के गांव लौली टीकामऊ की है। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह इंद्रपाल यादव (42) ने घर में फांसी लगा ली। परिवार के लोगों ने शव टंगा देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये भी पढ़ेंः खरीद न होने पर भड़के किसानों ने खरीद केंद्र पर ही जलाई फसल, सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन की चेतावनी मृतक के बेटे धीर...
11 जिंदगियां फिर देखेंगी दुनिया, आपरेशन के बाद घर रवाना

11 जिंदगियां फिर देखेंगी दुनिया, आपरेशन के बाद घर रवाना

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां जिला अस्पताल में अंधता निवारण समिति के तत्वाधान में नेत्र शिविर लगाया गया। इसमें कुल 11 मरीजों के आंखों का निशुल्क ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के उपरांत निशुल्क चश्में और दवाओं का वितरण भी किया गया। 11 मरीजों की आंखों का हुआ आपरेशन  वितरण कार्यक्रम में मंडलीय उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या एसएन त्रिपाठी ने कहा कि आँखे अनमोल हैं। वहीं वरिष्ठ आई सर्जन डॉक्टर एसपी गुप्ता ने कहा कि प्रतिदिन दवाओं का सेवन करें। साथ ही 6 बार आंखों का ड्राप आंखों में डालें। उन्होंने अन्य सावधानियों के बारे में भी मरीजों को विस्तार से बताया। जैना खान, श्रवण कुमार रामकृपाल,सहुदिया सहित  11 मरीजों के ऑपरेशन दो दिन पहले हुए। ये भी पढ़ेंः सूनी आंखों में उजाले की लौ जलाता सीतापुर का आंख अस्पताल..  इनको तीसरे दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि सभी ऑपरेशन सफल हुए ...
यूपी में 29 आईपीएस अफसरों के तबादले, बांदा-प्रतापगढ़, गोरखपुर और झांसी के कप्तान बदले

यूपी में 29 आईपीएस अफसरों के तबादले, बांदा-प्रतापगढ़, गोरखपुर और झांसी के कप्तान बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, ललितपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः सूबे में पुलिस महकमें में भारी फेरबदल हुआ है। बांदा, झांसी, ललितपुर और गोरखपुर के एसएसपी समेत कुल 29 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। मंगलवार देर रात जारी हुई तबादला सूची में कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इनमें से कुछ को साइड लाइन कर दिया गया है जबकि कुछ को साइड लाइन से निकालकर महत्वपूर्ण जगहों पर तैनाती दी गई है। गोरखपुर के एसएसपी बने डा. सुनील गुप्ता, शलभ माथुर मुख्यालय संबद्ध  बांदा के पुलिस अधीक्षक एस आनंद को प्रतापगढ़ का एसपी बनाया गया है जबकि उनके स्थान पर देवरिया के अपर पुलिस अधीक्षक गनेश प्रसाद साहा को बांदा का पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। इसी क्रम में ललितपुर के एसपी डा. ओम प्रकाश सिंह को झांसी का एसएसपी बनाया गया है। ये भी पढ़ेंः बाराबंकी में रामपुर महोत्सव में भीड़ ने फेंके ईंट-पत्थर, कलाकार की लेट-लतीफी मंत्री-नेत...
बांदा में राजउ व्यापार संगठन के अध्यक्ष बने रामगोपाल, विष्णु महामंत्री

बांदा में राजउ व्यापार संगठन के अध्यक्ष बने रामगोपाल, विष्णु महामंत्री

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन द्वारा आज बांदा जिले की तहसील नरैनी में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष अमित गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि  इस दौरान रामगोपाल शिवहरे को नगर अध्यक्ष, विष्णु चौरसिया को नगर महामंत्री, ओम प्रकाश शिवहरे उपाध्यक्ष घोषित किए गए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पुरवार, मंडल संगठन मंत्री संजीव सिंह, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पप्पू शिवहरे, जिला महामंत्री विनोद द्विवेदी, जिला अध्यक्ष (युवा) प्रियांशु गुप्ता, नगर अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, रवि शिवहरे, शंकरदीन यादव, शिवनारायण शिवहरे, विमल कुमार आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रुद्र प्रताप सेंगर ने की। ये भी पढ़ेंः आजम खान बोले, शिवसेना ने तोड़ा था बाबरी मस्जिद का ढांचा, वहीं साक्षी महाराज क...
बांदा में डाक्टर प्रज्ञा उपाध्याय व उनके पति के खिलाफ रिपोर्ट, गर्भपात और एससी/एसटी के मामले में आरोपी

बांदा में डाक्टर प्रज्ञा उपाध्याय व उनके पति के खिलाफ रिपोर्ट, गर्भपात और एससी/एसटी के मामले में आरोपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक अधिवक्ता की गर्भवती पत्नी का गलत इलाज करने और उसका गर्भपात कराने के मामले में शहर के एक डाक्टर दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा एससी/एसटी एक्ट और धारा 504 आईपीसी की तहत दर्ज हुआ है। न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुए इस मुकदमा में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपः पहले किया गलत इलाज, फिर कर दिया गर्भपात    बताया जाता है कि शहर के बंगालीपुरा निवासी अधिवक्ता चंद्रभूषण वर्मा ने एससी/एसटी एक्ट विशेष न्यायालय में धारा 156(3) के तहत दी अर्जी में कहा है कि उनकी पत्नी सरोज वर्मा 3 माह से गर्भवती थी। अधिक रक्तस्राव होने पर 25 जुलाई 2016 को उन्होंने अपनी पत्नी को डॉ. प्रज्ञा उपाध्याय और उनके डॉक्टर पति को दिखाया। उनकी सलाह पर ही उनके अस्पताल में भर्ती कराया था। ये भी पढ़ेंः लखनऊः महिला डाक्टर ने तोड़ा दम, सिनियर डाक्टर पर उत्पीड़न की F.I.R. जांच क...
बांदा में 6.88 लाख बच्चों को लगेंगे मिजिल्स रुबैला के टीके, स्कूलों से होगी शुरूआत- 337 टीमें करेंगी काम

बांदा में 6.88 लाख बच्चों को लगेंगे मिजिल्स रुबैला के टीके, स्कूलों से होगी शुरूआत- 337 टीमें करेंगी काम

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीमारियों से लड़ने के लिए स्वास्थ विभाग ने टीकाकरण को रफ्तार देने की तैयारी शुरू कर ली है। इन्हीं तैयारियों के क्रम में मिजिल्स रुबैला टीकाकरण के अभियान को पूरे जिले में 26 नवंबर यानी आने वाले सोमवार से शुरू किया जाएगा। इसके लिए जिलेभर के 2800 स्कूलों को चिह्नित किया गया है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के टीकाकरण से बेहतर शुरूआत की उम्मीद है। बताते हैं कि टीकाकरण के लिए 337 स्वास्थ टीमें बनाई गई हैं। हर टीम में 3 सदस्य होंगे।  पूरे जिले में सोमवार से अभियान शुरू करेगा स्वास्थ विभाग सीएमओ डा. संतोष कुमार ने यह जानकारी देते बताया है कि मिजिल्स और रुबैला दोनों ही वायरस जनित संक्रामक रोग हैं। इनसे बच्चों में निमोनिया और डायरिया जैसी जानलेवा बीमारियों पर लगाम कसती है। बताया कि कंजेनाइटल रुबैला सिंड्रो मां के गर्भ में या जन्म लेने वाले बच्चों में ऐसी जन्...
बांदा में मोहल्ले वालों ने लेखपाल को बंधक बनाकर असलाहधारी दबंगों को खदेड़ा, जमीन पर कब्जे का मामला

बांदा में मोहल्ले वालों ने लेखपाल को बंधक बनाकर असलाहधारी दबंगों को खदेड़ा, जमीन पर कब्जे का मामला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर की एक खाली पड़ी कीमती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने पहुंचे दबंगों को आज मुंह की खानी पड़ी। इतना ही नहीं उनके साथ जमीन पर कब्जा कराने पहुंचे लेखपाल को भी मोहल्ले के लोगों ने अच्छा सबक सिखाया। लोगों ने एकजुट होकर असलहाधारी दबंगों को वहां से खदेड़ दिया। वहीं लेखपाल को पकड़कर बंधक बना लिया। सूत्रों का कहना है कि लेखपाल की धुनाई भी की गई। बाद में उसे पकड़कर मोहल्ले के दर्जनों लोग डीएम के पास ले गए। जमीन पर कब्जा करने गए थे दबंग, लेखपाल भी था साथ  वहां डीएम के न मिलने पर लेखपाल लेकर सभी लोग तहसीलदार के पास पहुंचे। तहसीलदार एके निगम ने लोगों का गुस्सा देखते हुए किसी तरह उनको शांत किया। तहसीलदार ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह लेखपाल के खिलाफ जांच कराएंगे। ये भी पढ़ेंः बांदा में धूमधाम से शुरू हुआ कालिंजर महोत्सव, भगवान नीलकंठ के पूजन-दर्शन को उमड़ी हजारों की भीड...