समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार को कौशांबी से अपह्रत युवती की मंगलवार को बांदा पहुंचने पर उपर वाले की मर्जी से जान बच सकी। लाखों लोगों की परेशानी का सबब बना शहर का जाम, इस अपह्रत लड़की के लिए वरदान बन गया। जी हां, यह सच है। दरअसल, आज मंगलवार को शहर के केन नदी पुल से एक वाहन गुजर रहा था लेकिन वहां जाम लगा होने की वजह से यह वाहन भी उसमें फंस गया।
कौशांबी पुलिस ले गई वापस
आसपास लोग इकट्ठा थे। इसी बीच अचानक उस वाहन से एक लड़की कूदकर चिल्लाती हुई भागी। लोगों का ध्यान उधर गया तो लड़की की मदद को आगे बढ़े। मौके पर सैकड़ों लोगों को जुटता देख वाहन सवार लोग वहां से फरार हो गए। इसके बाद लोगों की मदद से वह लड़की सीधे महिला थाने पहुंची।
ये भी पढ़ेंः बैंक मैनेजर ने ही ग्राहक के खाते से उड़ा दिए 32 लाख, इस अंदाज में हाईटेक लूट को दिया अंजाम..
वहां पुलिस ने लड़की से पूछताछ की। लड़की ने बताया कि वह कौशांवी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र के शाहगांव की रहने वाली है। उसने बताया कि बीते दिन (सोमवार को) दोपहर लगभग 3 बजे वह सिलाई कढ़ाई केंद्र से वापस घर लौट रही थी।
ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः ललितपुर में पूर्व मंत्री पूरन सिंह बुंदेला पर भाई समेत अवैध खनन कराने का मुकदमा
इसी दौरान गांव के रास्ते से बुद्धू सिंह नाम के व्यक्ति ने चार पहिया वाहन से उसका अपहरण कर लिया था। इसके बाद से लड़की आरोपी औऱ उसके साथियों के कब्जे में थी। उधर, बांदा पुलिस की जानकारी पर कौशांबी पुलिस स्थानीय महिला थाने पहुंची और लड़की को लेकर वापस लौट गई। पुलिस का कहना है कि लड़की के बयान पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।