Friday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने दिखाई पद यात्रा को हरी झंडी

बांदा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह व अन्य लोग।

समरनीति न्यूज, बांदाः बीजेपी द्वारा शुरू की गई पद यात्रा को शनिवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडे ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर बांदा विधानसभा क्षेत्र के बिलगांव में प्रदेश अध्यक्ष श्री पांडे ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस एक-दूसरे के पूरक हैं। कहा कि ये सब समाज और देश के लिए घातक हैं।

जिले के बिलगांव पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष 

कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गरीबों के घरों में बिजली पहुंचा रहे हैं, विकास को बढ़ावा दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर ये पार्टियां लोहिया और दलितों के नाम पर राजनीति कर रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश का विकास मोदी के नेतृत्व में ही संभव है। इसके बिना विकास नहीं हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः बांदा में कर्ज और बीमारी से परेशान होकर किसान ने लगाई फांसी

इस मौके पर सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल और विधायक प्रकाश द्विवेदी और ब्रजेश प्रजापति व जिलाध्यक्ष भाजपा (बांदा) ने बड़ी माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान सभा का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर अशोक त्रिपाठी जीतू, रमेश अवस्थी तथा मोहित पांडे आदि मौजूद रहे।