Wednesday, November 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में देवर ने भाभी को पीटा-गालियां बकीं, आहत विवाहिता ने खुद को जिंदा जलाकर दी जान 

बांदा में देवर ने भाभी को पीटा-गालियां बकीं, आहत विवाहिता ने खुद को जिंदा जलाकर दी जान 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, नरैनीः कोतवाली क्षेत्र स्थित कबौली गांव में सास-बहू के बीच बटवारे को लेकर कहासुनी हो गई। बीचबचाव में आए देवर ने भाभी की पिटाई के साथ उससे अभद्रता कर दी। आहत होकर भाभी ने घर के अंदर केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। आनन-फानन में उसे मेडिकल कालेज लाया गया, वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बंटवारे को लेकर हुआ था सास से विवाद कबौंली गांव निवासी रितु (30) पत्नी जगमोहन कोटार का मंगलवार की शाम को उसकी सास से किसी सामान के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान देवर बीच-बचाव करने के लिए आया। तेश में आकर उसने अपनी भाभी रितु को पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं अभद्रता करते हुए गालियां भी बकीं। आहत होकर रितु ने कमरा बंद करके खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। पति ने किसी तरह से उसकी आग बु...
ब्रैकिंग न्यूजः बांदा में अभी-अभी व्यवसाई के 18 साल के बेटे का सरेआम अपहरण, वारदात से मचा हड़कंप

ब्रैकिंग न्यूजः बांदा में अभी-अभी व्यवसाई के 18 साल के बेटे का सरेआम अपहरण, वारदात से मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से मंगलवार शाम एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक व्यवसाई के बेटे का अपहरण कर लिया गया। अपहरण की यह वारदात उस वक्त हुई जब युवक सड़के किनारे खड़ा था। इसी बीच चार पहिया वाहन से लोग उसे उठाकर ले गए हैं। बताते हैं कि अपहरण की सूचना खुद पीड़ित ने फोन से अपने परिवार को दी है। उधर, पुलिस सूचना मिलने के बाद भी अपरहणकर्ताओं का पीछा नहीं कर सकी। आरोप है कि पुलिस जबतक सक्रिय हुई, तबतक अपहरणकर्ता जिले की सीमा से दूर जा चुके थे। हालांकि पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी है। वारदात से इलाके में मचा हड़कंप   बताया जाता है कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के सिंधौली गांव के रहने वाले राजेंद्र शहर सीमा से जुड़े देहात कोतवाली के चुन्ना के पुरवा गांव के पास अपना मुर्गी फार्म चलाते हैं। उनका काम ठीक-ठाक चल रहा है। पिता के काम में उनका बेटा मनोज (18) भी हाथ बंटाता है और फार्म हाउस के पास सड़क...
हाल-ए-बांदा जिला अस्पताल, तीमारदार खींचते हैं स्ट्रेचर, मरीज पकड़ता है खुद ड्रिप की बोतल

हाल-ए-बांदा जिला अस्पताल, तीमारदार खींचते हैं स्ट्रेचर, मरीज पकड़ता है खुद ड्रिप की बोतल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय का जिला अस्पताल बांदा, मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रहा है। इतने बड़े अस्पताल में कर्मचारियों की इतनी भी कमी नहीं है लेकिन जब मरीजों को संभालने की बात होती है तो तीमारदारों और मरीजों को खुद मशक्कत करनी पड़ती है। एक्सीडेंट या फिर अन्य हड्डी रोग से संबंधित आने वाले मरीजों को चिकित्सक एक्सरे लिख देते हैं। एक्सरे कराने के लिए जब तीमारदार स्वास्थ्य कर्मचारियों से साथ चलने की बात कहता है तो वह तीमारदार को स्ट्रेचर थमा देते हैं और मरीज के हाथ में चढ़ने वाली ड्रिप की बोतल। बेचारे तीमारदार अपने मरीज को स्ट्रेचर पर लिटाकर खींचते हैं तो मरीज अपनी ड्रिप की बोतल संभाले रहते हैं। ऐसी तस्वीरे बांदा में जिला अस्पताल में कोई नई बात नहीं हैं। ये भी पढ़ेंः जिला अस्पताल में बिना टेंडर खरीद-फरोख्त से घोटाले की ‘बू’ ! उधर, इस संबंध में ...
बांदा में सपाइयों ने धूमधाम से मनाया सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन

बांदा में सपाइयों ने धूमधाम से मनाया सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः समाजवादी छात्र सभा के बैनर तले आज पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के सामने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सपा छात्र सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व सीएम अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही केक काटकर खुशी मनाते हुए मिठाई भी बांटी। केक काटकर बांटी मिठाई  इस मौके पर प्रदेश सचिव ओम नारायण त्रिपाठी ‘विदित’ ने कहा कि सपा सरकार में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिन योजनाओं लागू करके जनता की खुशहाली का काम किया, अब योगी सरकार उन्हीं योजनाओं को बंद करके प्रदेश की प्रगति को रोकने का काम कर रही है। जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता ने कहा सपा सरकार में चल रही सपा सरकार में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया था। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, दिनेश यादव, राजन चंदेल, आशीष श्रीवास्तव, सनत कुमार दी...
बांदा में राजकीय मेडिकल कालेज में हुआ इंटरनेशनल कांफ्रेंस एंड पोइट्रीफेस्ट का आयोजन, वक्ताओं ने रखे विचार

बांदा में राजकीय मेडिकल कालेज में हुआ इंटरनेशनल कांफ्रेंस एंड पोइट्रीफेस्ट का आयोजन, वक्ताओं ने रखे विचार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राजकीय मेडिकल कालेज में शनिवार को इंटरनेशनल कान्फ्रेंस एंड पोइट्रीफेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की और स्वास्थ्य सेवाओं को मानवीय स्तर से जोड़ने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में कवियों ने स्वचरित कविताओं का पाठ किया तो माहौल रोमांचित हो उठा। मेडिकल कालेज में आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डा चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित, डा दीनदयाल मथुरा, एसके वशिष्ठ आगरा, शिवेश शिकुमार छिदवाड़ा ने हेल्थ इश्यूज पर अपने विचार रखकर स्वास्थ्य सेवाओं को मानवीय स्तर से जोड़ने पर जोर दिया। द्वितीय सत्र में  डा पंकज सिंह, डा सबीहा रहमानी ने सामाजिक सरोकारों पर जोर दिया। कवियों ने भी कार्यक्रम में सुनाए काव्य पाठ   कार्यक्रम के तृतीय सत्र में डा एके त्रिपाठी, डा मुकेश बंसल ने स्वास्थ्य सेवाओं व जिज्ञासाओं का समाधान किया। चतुर्थ सत्र...
बांदा में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक ने दम तोड़ा

बांदा में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक ने दम तोड़ा

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार देर शाम बाइक में सवार होकर ठेकेदार से मिलने के बाद अपने घर जा रहे युवक को कमासिन क्षेत्र के स्योहट मोड़ के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मच्र्युरी हाउस में रखवा दिया। खबर पाकर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पांच भाइयों में सबसे छोटा था मृतक   जिला चित्रकूट के थाना पहाड़ी अंतर्गत गड़ौली गांव निवासी ऊदल (28) पुत्र स्व. राजकुमार शुक्ला, अजमेर में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता था। अभी एक सप्ताह पूर्व ही वह अपने घर वापस आया था। कमासिन में रहने वाले ठेकेदार से मुलाकात करने के बाद ऊदल बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहा था। बाइक सवार युवक अभी स्योहट मोड़ के पास ही पहुंचा था कि ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया...
बांदा में दो युवकों की निर्मम हत्याएं, एक को कुल्हाड़ी से काट डाला तो दूसरे की पीट-पीटकर ली जान

बांदा में दो युवकों की निर्मम हत्याएं, एक को कुल्हाड़ी से काट डाला तो दूसरे की पीट-पीटकर ली जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एक ओर बांदा पुलिस शहर में वाहन चेकिंग करके खुद अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रही है तो दूसरी ओर जिले में चोरी और हत्याओं की वारदातें बदस्तूर जारी हैं। बीते 24 घंटे में दो लोगों निर्मम हत्याओं की दो वारदातों ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। इनमें से एक हत्या कुल्हाड़ी से प्रहार कर की गई। वहीं दूसरी हत्या को लाठियों से पीट-पीटकर अंजाम दिया गया। ऐसे में पुलिस की सक्रियता की पोल खोलती नजर आ रही है। बताया जाता है कि खैराडा गांव निवासी मातादीन प्रजापति (40) पुत्र ज्वाला अपने घर में मंगलवार रात को अकेले था। मटौंध थाना क्षेत्र में लाठियों से पीट-पीटकर हत्या   उसके बच्चे और परिवार के लोग निमंत्रण में शामिल होने गए हुए थे। रात को चार लोगों ने मातादीन प्रजापति को उसके घर से घसीट लिया और उसे लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने खुद ही पुलिस को सूचना दी। मौक...
बांदा में तालाब में नहा रहे दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत, बच्ची बाल-बाल बची

बांदा में तालाब में नहा रहे दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत, बच्ची बाल-बाल बची

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः थाना क्षेत्र के धौसड़ गांव में मंगलवार सुबह तालाब में नहाने गए दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए। वहीं पर नहा रही एक अन्य बच्ची भी गहरे पानी में डूबने लगी। हालांकि ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। हालांकि बाकी दोनों बच्चों को नहीं बचाया जा सका। बाद में उनके शव तालाब से निकाले गए। स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। बावजूद इसके परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए। वहां पर भी चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित किया। परिजन बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। दोनों शवों को मर्चरी में रखवा दिया गया है। डूबने से बची बच्ची के बताने पर लोगों को चला पता धौंसड़ गांव निवासी समीर (10) पुत्र अमर सिंह और अतुल (10) पुत्र गणेश सिंह दोनों गांव के विद्यालय में कक्षा चार में पढ़त थे। दोनों बच्चे गांव के धऊ तालाब में नहाने के लिए गए थे।...
बांदा में योग दिवस की जबरदस्त धूम, राज्यमंत्री, सदर विधायक, एसपी-डीएम के साथ हजारों लोगों ने किया योग

बांदा में योग दिवस की जबरदस्त धूम, राज्यमंत्री, सदर विधायक, एसपी-डीएम के साथ हजारों लोगों ने किया योग

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार को योग दिवस के अवसर पर निर्धारित समय पर राजकीय इंटर कालेज ग्राउंड में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पंक्तिवार सभी लोगों ने बैठकर योगाभ्यास किया। मंचासीन योगाचार्य को देखकर सभी लोगों ने योगाभ्यास किया। जीआईसी ग्राउंड का माहौल पूरी तरह से योगमय नजर आया। योगाभ्यास में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त बाबूराम निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाधिकारी हीरालाल के अलावा अन्य अधिकारी और कर्मचारियों समेत आम जनता शामिल रही। शहर में सैकड़ों स्थानों पर स्कूल, कालेजों और सार्वजनिक स्थलों पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया था। प्रधानमंत्री ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिलाई पहचान  प्रधानमंत्री जी ने योग को अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। योग को जीवन में अपनाकर ही हम स्वस्थ्य रह सकतें हैं। अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम लिमिटेड/राज्यमंत्री ...
बांदा में ट्रेन से कटकर एक किसान की मौत, दूसरे ने भी चपेट में आकर तोड़ा दम

बांदा में ट्रेन से कटकर एक किसान की मौत, दूसरे ने भी चपेट में आकर तोड़ा दम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा जीआरपी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो किसानों की मौत हो गई। एक किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि दूसरा किसान ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। उसने भी बाद में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि जसपुरा कस्बा निवासी किसान हरिश्चंद्र (55) किसी काम से बुधवार को भरुआ गए थे। भरुआ और सिमरिया के पास हुए हादसे  वहां ट्रेन की चपेट में आने से उनका पैर कट गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जीआरपी जवानों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। दूसरी घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के बाघा गांव निवासी किसान सियाराम (70) शुक्रवार तड़के खेतों की तरफ गए थे। नित्य क्रिया से निवृत्त होने के बाद वह वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिमरिया मिरदहा के पास पटरी पार करते समय महाकौशल एक्...