Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में राजकीय मेडिकल कालेज में हुआ इंटरनेशनल कांफ्रेंस एंड पोइट्रीफेस्ट का आयोजन, वक्ताओं ने रखे विचार

कार्यक्रम में बोलते वक्ता।

समरनीति न्यूज, बांदाः राजकीय मेडिकल कालेज में शनिवार को इंटरनेशनल कान्फ्रेंस एंड पोइट्रीफेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की और स्वास्थ्य सेवाओं को मानवीय स्तर से जोड़ने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में कवियों ने स्वचरित कविताओं का पाठ किया तो माहौल रोमांचित हो उठा। मेडिकल कालेज में आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डा चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित, डा दीनदयाल मथुरा, एसके वशिष्ठ आगरा, शिवेश शिकुमार छिदवाड़ा ने हेल्थ इश्यूज पर अपने विचार रखकर स्वास्थ्य सेवाओं को मानवीय स्तर से जोड़ने पर जोर दिया। द्वितीय सत्र में  डा पंकज सिंह, डा सबीहा रहमानी ने सामाजिक सरोकारों पर जोर दिया।

कवियों ने भी कार्यक्रम में सुनाए काव्य पाठ  

कार्यक्रम के तृतीय सत्र में डा एके त्रिपाठी, डा मुकेश बंसल ने स्वास्थ्य सेवाओं व जिज्ञासाओं का समाधान किया। चतुर्थ सत्र में शोधपत्रों का प्रस्तुतीकरण हुआ। इसके निर्णायक मंडल एवं मार्गदर्शक के रूप में डा जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी, डा रामगोपाल गुप्ता, जवाहर लाल जलज रहे। कार्यक्रम के समापन पर कवियों ने कविता पाठ कर समां बांधी। कविता पाठ करने वालों में चंद्रप्रकाश, प्रथम देव गुप्ता आदि कवि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर बाबूलाल गुप्ता, दिनेश दीक्षित, निखिल बुंदेली, मनु बंसल, धनंजय सिंह, वर्षा गुप्ता, रमेश पाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। आयोजक डा बृजेश गुप्ता ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का सफल संचालन दीनदयाल सोनी ने किया।

ये भी पढ़ेंः बांदा में महिला दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम में सम्मानित हुईं महिलाएं..