Tuesday, May 26सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा में

covid-19: बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के अधिकारी व युवती समेत 3 को कोरोना

covid-19: बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के अधिकारी व युवती समेत 3 को कोरोना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। आज मंगलवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट के एक 27 साल के आंध्रा के रहने वाले सीनियर अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं शहर के सिविल लाइन की एक युवती और डीएम कालोनी की एक महिला भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। इसके साथ ही अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 77 हो गई है। इनमें एक्टिव केस 35 हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित इलाकों में एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। वहीं संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि सभी की जांच की जा सके। आयुक्त गौरव दयाल ने दी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहर के सिविल लाइन और डीएम कालोनी की गली नंबर-2 को सील करने की तैयारी चल रही है। मामले में चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया है कि आंध्र प्रदेश के विजयाबाद के ...
बांदा में महिला दुकानदार से अभद्रता, विधायक नाराज-सिपाही लाइनहाजिर

बांदा में महिला दुकानदार से अभद्रता, विधायक नाराज-सिपाही लाइनहाजिर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कुछ पुलिस कर्मियों के अमर्यादित और बुरे काम से पूरा महकमा बदनाम होता है। ऐसा ही एक मामला आज मंगलवार को सामने आया। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह बाजार खुली तो मर्दननाका चौकी के कुछ सिपाही वहां पहुंचे। सब्जी मंडी इलाके में आसपास की दुकानों को बंद कराने लगे। इनमें से एक सिपाही कुछ ज्यादा ही उत्साहित हो गया, उसने महिला दुकानदार का सामान डंडा मारकर गिरा दिया। इतना ही नहीं महिला को अपशब्द भी कहे। लोगों ने इसकी फोटो खींची और वीडियो बनाया। अधिकारियों ने भी लिया संज्ञान इसे वायरल कर दिया गया। मामला उच्चाधिकारियों तक भी पहुंचा। कुछ लोगों ने सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी को इसकी जानकारी देते हुए फोटो दिखाई। उन्होंने सीओ सिटी से बात करते हुए मामले में दोषी सिपाही पर कार्रवाई को कहा। बाद में कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया है कि दोषी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। ...
बांदा में सो रहे युवक को उठा ले जाकर काट डाला, हत्याकांड से सनसनी

बांदा में सो रहे युवक को उठा ले जाकर काट डाला, हत्याकांड से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हत्या की एक नृशंस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। घर के बाहर सो रहे युवक को बदमाश उठाकर ले गए। कुछ दूरी पर ले जाकर बदमाशों ने धारदार हथियारों से उसकी बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी होने पर थाना पुलिस के साथ-साथ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की हर कोशिश की जा रही है। बताते हैं कि मरने वाला युवक टेंपों में बालू की बोरियां लादकर बेचता था। घटना की जानकारी पर पहुंचे एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान ने थाना पुलिस को घटना के जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। फतेहगंज थाना क्षेत्र में हुई वारदात बताया जाता है कि फतेहगंज थाना क्षेत्र के गांव बल्देवपुरवा अंश कुलसाली में बीती रात वहां रहने वाले बच्चा यादव घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग उठा...
बांदा में कोरोना पाॅजिटिव दंपति मिले, शहर की यह गली सील..

बांदा में कोरोना पाॅजिटिव दंपति मिले, शहर की यह गली सील..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः 55 घंटे के लाॅकडाउन के बीच बांदा शहर में एक दंपति कोरोना पाॅजिटिव मिला है। इसके साथ ही स्वास्थ्य महकमे ने इलाके में जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। शहर के उस इलाके को सील करना शुरू कर दिया है, जिसमें दंपति रहता है। बताया जा रहा है कि यह दंपति कोरोना संक्रमित एक लोको पायलट के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुआ है। इसके साथ ही जिले में कोरोना पाॅजिटव मरीजों की संख्या अब 70 पहुंच गई है। इनमें 27 एक्टिव केस हैं। इसी बीच शहर के स्वराज कालोनी इलाके में गली नंबर-1 में रहने वाले पति-पत्नी कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों की जांच जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में ट्रूनेट मशीन से हुई है। सीएमओ और सीएमएस ने दी जानकारी  इस मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस डा. संपूर्णानंद मिश्र का कहना है कि अलीगंज इलाके के संक्रमित लोको पालयट के संपर्क में आने से दंपति को कोरोना संक्रमण हुआ है। ...
Update- शर्मनाकः बांदा में कलेक्ट्रेट के बाबू ने बेटी से की गंदी हरकत, पत्नी ने लिखाई रिपोर्ट

Update- शर्मनाकः बांदा में कलेक्ट्रेट के बाबू ने बेटी से की गंदी हरकत, पत्नी ने लिखाई रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिला मुख्यालय से इंसानी रिश्तों को कलंकित करने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। कलेक्ट्रेट में तैनात एक बाबू पर उसकी बेटी ने खुद के साथ अश्लील हरकतें करने आरोप लगाया है। यह घटना उस वक्त हुई जब बालिका की मां घर में मौजूद नहीं थी। घर लौटी मां को घटना की जानकारी हुई तो उसने कोतवाली पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ बिना देरी किए रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत मुकदमा लिखा गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि घटना बीती 9 जुलाई की है। कलेक्ट्रेट में क्लर्क के पद पर तैनात आरोपी व्यक्ति की पत्नी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मां की तहरीर पर पिता के खिलाफ हुई रिपोर्ट पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। महिला का आर...
बड़ी खबरः बांदा में मेडिकल कालेज के डाक्टर समेत 3 और संक्रमित मिले

बड़ी खबरः बांदा में मेडिकल कालेज के डाक्टर समेत 3 और संक्रमित मिले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मिलने से खलबली मची हुई है। बीत रहे 7 दिनों से लगातार कोरोना केस मिल रहे हैं। पहले मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल, उनकी पत्नी, बाइस प्रिंसिपल और उनकी बेटियां तथा अन्य स्टाफ कोरोना की चपेट में आ चुका है। इसी बीच शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट में मेडिकल कालेज के एक और डाक्टर समेत 3 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। इन संक्रमितों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। महिला जिले के अतर्रा क्षेत्र की रहने वाली हैं। लगातार मिल रहे संक्रमित बताया जाता है कि राजकीय मेडिकल कालेज बांदा के 49 साल के एनाटामी विभागाध्यक्ष (एचओडी) भी कोरोना की जांच में संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा एक 60 साल की महिला भी संक्रमित पाई गई हैं। यह महिला अतर्रा की रहने वाली हैं। 50 साल का एक और व्यक्ति संक्रमित मिला है। इसके साथ ही जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 70 ...
बांदा में पकड़ा गया नोएडा में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी, 9 माह से पुलिस को दे रहा था चकमा

बांदा में पकड़ा गया नोएडा में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी, 9 माह से पुलिस को दे रहा था चकमा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लगभग 9 महीने पहले नोएडा में किराए के मकान में रहते हुए अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद बेटे संग फरार हुआ हत्यारोपी बांदा के गिरवां थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके ऊपर 25 हजार का ईनाम था।नोएडा पुलिस को गिरफ्तारी से अवगत करा दिया गया है। गिरवां थाना क्षेत्र के मरी गांव निवासी राजाबाबू पुत्र ललुवा प्रजापति अपनी पत्नी उमा पुत्री चइयां के साथ जनपद नोएडा में सेक्टर 39 स्थित देवेंद्र भाटी के मकान में किराए पर रहकर मजदूरी करता था। उसका आए दिन पत्नी से विवाद होता था और राजाबाबू अपनी पत्नी को शराब के नशे में पीटता था। तीन बच्चों के साथ रहता था नोएडा में उसके तीन बच्चे नीलेश 11 वर्ष, विमलेश 7 वर्ष और बेटी शिवानी 5 वर्ष भी साथ रहते थे। राजाबाबू अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था। यही कारण था कि उसका बीवी से विवाद होता रहता था। बताते हैं कि बात इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि एक दि...
बांदा में पुलिस हुई सख्त तो टी-शर्ट बन गई माॅस्क, सत्ता की हनक भी फेल

बांदा में पुलिस हुई सख्त तो टी-शर्ट बन गई माॅस्क, सत्ता की हनक भी फेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अनलाॅक में कोरोना संकट कम नहीं हुआ है, लेकिन कुछ लोग यह जरूर मान बैठे हैं कि उनको कोरोना नहीं होगा। शायद यही वजह है कि ऐसे लोग माॅस्क न लगाने को फैशन मानकर चल रहे हैं। इनमें कुछ लोग सत्ता के नशे में भी डूबे रहते हैं। ऐसे ही लोगों को गुरुवार शाम को पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा के सख्त होने के बाद कोतवाली पुलिस ने सबक सिखाया। इन लोगों का चालान भी काटा गया। इतना ही नहीं कई लोगों की टी-शर्ट को ही माॅस्क बनाकर उनको पहना दिया गया। एक बीजेपी की झंडा लगी कार का चालान काटा गया। कई लोगों को रोककर माॅस्क की महत्ता बताते हुए कोरोना संकट के प्रति जागरुक किया गया।  भाजपा का झंडा लगी कार बिना माॅस्क मिलने पर चालान  दरअसल, गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना ने खुद महाराणा प्रताप चौराहे पर पहुंचकर चेकिंग कराई। इस दौरान लगभग 50 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही दोबारा ऐसा न करने क...
बांदा में खुलेआम ओवर रेट पर देशी शराब बिक्री, विभाग की मिलीभगत से माफिया हावी

बांदा में खुलेआम ओवर रेट पर देशी शराब बिक्री, विभाग की मिलीभगत से माफिया हावी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आबकारी विभाग की मिलीभगत से खुलेआम ओवर रेट पर शराब की बिक्री बदस्तूर जारी है। देशी शराब के ठेकों से लेकर अंग्रेजी तक पर निर्धारित से ज्यादा की वसूली हो रही है। वहीं बीयर की दुकानों में प्रति बोतल 10 से 15 रुपए ज्यादा लिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं निर्धारित समय से ज्यादा देर तक शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। सूत्रों की माने तो ये सब गड़बड़झाला जिले के आबकारी विभाग की मिलीभगत और अधिकारियों के संरक्षण में चल रहा है। नेताओं और माफियाओं के मिलीभगत से यह खेल खुलेआम चल रहा है। लाकडाउन के बाद अनलाॅक में ज्यादा कमाने की होड़ में दारु के ठेके वालों ने नियम-कानून ठेंगे पर रख छोड़े हैं। गड़बड़ी की बात कही, क्या किया पता नहीं बताया जाता है कि शहर में देशी शराब के ठेकों के संचालक खुलेआम न सिर्फ दारु की कालाबाजारी कर रहे हैं बल्कि, उसके बदले में ज्यादा रकम भी वसूल रहे हैं...
बांदा में सपाईयों ने शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा के गांव पहुंच परिजनों को बंधाया ढांढस

बांदा में सपाईयों ने शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा के गांव पहुंच परिजनों को बंधाया ढांढस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा के बेटे सीओ देवेंद्र मिश्रा कानपुर में पुलिस टीम पर हुए हमले में 7 अन्य जवानों के साथ शहीद हो गए थे। इस घटना से बांदा के लोग भी दुखी हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आज शहीद के परिवार से मिलकर उनको न सिर्फ ढांढस बंधाया, बल्कि दुख की घड़ी में उनके साथ होने का भरोसा भी दिलाया। हालांकि, शहीद सीओ की पत्नी और बेटियां कानपुर में हैं, लेकिन पैतृक गांव में खानदानी लोग मौजूद हैं और सभी बड़े दुखी हैं। ऐसे में उनकी फोटो पर सपाईयों ने माल्यार्पण करते हुए उनको श्रद्धांजलि भी दी। पालिकाध्यक्ष समेत कई नेता पहुंचे बताया जाता है कि सपा जिलाध्यक्ष विजयकरनण यादव की अगुवाई में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मोहन साहू, ओमनारायण त्रिपाठी ‘विदित’, अशोक श्रीवास, जिला कोषाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता, राजन चंदेल, प्रदीप परिहार, बल्लू विश्वकर्मा आदि शहीद पुलिस क्षेत्राधिकारी देवे...