Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में पकड़ा गया नोएडा में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी, 9 माह से पुलिस को दे रहा था चकमा

police arrested murderer fo wife in Banda

समरनीति न्यूज, बांदाः लगभग 9 महीने पहले नोएडा में किराए के मकान में रहते हुए अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद बेटे संग फरार हुआ हत्यारोपी बांदा के गिरवां थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके ऊपर 25 हजार का ईनाम था।नोएडा पुलिस को गिरफ्तारी से अवगत करा दिया गया है। गिरवां थाना क्षेत्र के मरी गांव निवासी राजाबाबू पुत्र ललुवा प्रजापति अपनी पत्नी उमा पुत्री चइयां के साथ जनपद नोएडा में सेक्टर 39 स्थित देवेंद्र भाटी के मकान में किराए पर रहकर मजदूरी करता था। उसका आए दिन पत्नी से विवाद होता था और राजाबाबू अपनी पत्नी को शराब के नशे में पीटता था।

तीन बच्चों के साथ रहता था नोएडा में

उसके तीन बच्चे नीलेश 11 वर्ष, विमलेश 7 वर्ष और बेटी शिवानी 5 वर्ष भी साथ रहते थे। राजाबाबू अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था। यही कारण था कि उसका बीवी से विवाद होता रहता था। बताते हैं कि बात इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि एक दिन राजा बाबू ने पत्नी के सिर पर सिलेंडर दे मारा।

ये भी पढ़ेंः बांदा में पुलिस हुई सख्त तो टी-शर्ट बन गई माॅस्क, सत्ता की हनक भी फेल

पुलिस का कहना है कि 14 सितंबर 2018 को छोटै वाले गैस सिलेंडर से वार कर राजाबाबू ने अपनी पत्नी उमा की हत्या कर दी थी। अपने छोटे बेटे विमलेश को लेकर भाग निकला था। घटना के बाद मृतका के पिता चइयां पुत्र सुखुवा मूल निवासी कुलसारी थाना फतेहगज ने एफआईआर दर्ज कराई थी। गिरवां थाना प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार पांडेय, उप निरीक्षक अभिषेक सिंह, उप निरीक्षक रविंद्र सिंह आदि गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे।

ये भी पढ़ेंः बांदा से बड़ी खबरः मेडिकल कालेज के डाक्टर और उनकी दो मासूम बेटियों समेत 4 पाॅजिटिव