Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

ब्रेकिंग न्यूजः कानपुर में रोज-रोज के झगड़े से तंग पति ने की पत्नी कि हत्या, इलाके में सनसनी

Breaking News: Husband brutally murders wife in Kanpur in broad daylight

समरनीति न्यूज, कानपुरः पारिवारिक झगड़े के दौरान एक युवक ने आवेश में आकर अपनी पत्नी की लोहे की राड मारकर हत्या कर दी। बताते हैं कि हत्यारोपी ने ताबड़तोड़ कई प्रहार पत्नी पर किए। दिनदहाड़े नृशंस हत्या की की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद मौके से भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता, सीओ बाबूपुरवा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आए दिन पत्नी से होता था बात-बात पर झगड़ा

हालांकि, अच्छी बात यह रही कि एक घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि किदवईनगर की इंदिरा गांधी बस्ती में लोडर चलाने वाला अशोक विश्वकर्मा नाम का युवक परिवार के साथ रहता है। परिवार में पत्नी प्रियंका (29) के अलावा उसके 3 बच्चे दीपांशी (10) सम्राट (4) और सुधांशु (2) वर्ष रहते हैं।

Breaking News: Husband brutally murders wife in Kanpur in broad daylight

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पत्नी पर बेवजह शक करने की आदत के चलते दोनों में आए दिन विवाद होता था। गुरुवार को पत्नी, बहन और बच्चों को लेकर घर लौटी तो पति ने उसे पहले तो अंदर नहीं आने दिया। इसके बाद जमकर विवाद किया। आरोप है कि पत्नी प्रियंका और उसकी बहन से पति अशोक और उसके भाई की मारपीट भी हुई। प्रियंका की तहरीर पर पुलिस ने अशोक और उसके भाई को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ेंः BiG News: विकास दुबे ढेर, कानपुर में मुठभेड़

इसके बाद रातभर थाने में बैठाकर रखा। दोनों को सुबह छोड़ दिया। उनके लौटने पर पत्नी प्रियंका की बहन और भतीजी घर लौट गए। देवर भी कहीं काम से निकल गया। कुछ देर बाद दोनों में फिर झगड़ा होने लगा। कुछ ही देर बाद प्रियंका खून से लथपथ कमरे से चीखती हुई बाहर की ओर भागती आई। कुछ दूर आते ही गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू की। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ेंः ब्रेकिंग न्यूजः हमीरपुर में STF से मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड विकास का दाहिना हाथ अमर दुबे ढेर