Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा पुलिस

बांदा के शंकरनगर में युवक ने फांसी लगाई, तलाक का..

बांदा के शंकरनगर में युवक ने फांसी लगाई, तलाक का..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के शंकरनगर में एक युवक ने अपने मफलर से फांसी लगाकर जान दे दी। युवक पूर्व में एंबुलेंस चलाया करता था। घर में बहू ने उसका शव लटकता देखा तो शोर मचाया। परिवार के लोग किसी तरह शव को उतारकर अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि युवक का अपनी पत्नी से तलाक का मुकदमा चल रहा था। पूर्व में एंबुलेंस चालक था मृतक बताते हैं कि शंकरनगर में रहने वाले सुनील मिश्र उर्फ ननकू (32) पुत्र रामआसरे पहले एंबुलेंस चलाते थे। बाद में नौकरी छूट गई थी। बीती रात उन्होंने फांसी लगा ली। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के छोटे भाई अनिल ने बताया है कि भाई की शादी अलीगंज मुहल्ले में हुई थी। पत्नी से उनका तलाक का मुकदमा चल रहा है। घटना से परिवार के लोग बेहद दुखी हैं। उन सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। https://samarneetinews.com/actor-shiva-at-samarniti...
SP बांदा अभिनंदन ने कहा, महिला से दरिंदगी नहीं हुई, छेड़छाड़ का था मामला

SP बांदा अभिनंदन ने कहा, महिला से दरिंदगी नहीं हुई, छेड़छाड़ का था मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा एसपी अभिनंदन ने महिला से हुई दरिंदगी और उसके प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने के मामले में स्थिति स्पष्ट की है। एसपी ने कहा है कि जांच में गैंगरेप या दरिंदगी के सबूत नहीं मिले हैं। दरअसल, महिला ने खुद के साथ सामूहिक दुष्कर्म और प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने के आरोप लगाए थे। दरअसल, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने इस मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए ट्वीटर पर बयान जारी किया है। SP ने ट्वीटर पर कही ये बातें एसपी अभिनंदन ने कहा है कि महिला के आरोप निराधार निकले हैं। उसके साथ न गैंगरेप या प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने जैसे कोई साक्ष्य जांच में नहीं मिले हैं। पुलिस की माने तो महिला के आरोप गलत और निराधार हैं। बात सिर्फ महिला से छेड़छाड़ की निकली है। पुलिस की ओर से दो आरोपियों को छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई करते हुए उनको जेल भेजा गया है।  पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करे...
बांदा में 12 जुआरी लाखों की नगदी संग गिरफ्तार, नदी किनारे सजाई थी फड़

बांदा में 12 जुआरी लाखों की नगदी संग गिरफ्तार, नदी किनारे सजाई थी फड़

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कुछ दिन पहले एक कोचिंग संचालक समेत कई बड़े जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद भी जुआरियों का दुस्साहस बढ़ा हुआ है। अब बांदा की मटौंध थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने उजरेहटा गांव में नदी किनारे चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर 12 जुआरियों को दबोचा है। इस दौरान 4 जुआरी मौके से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से 1 लाख 12 हजार से ज्यादा की रकम और ताश के 52 पत्ते भी बरामद किए हैं। मौके से मोबाइल समेत बाकी चीजें भी मिली हैं। नदी किनारे सजा रखी थी जुए की फड़ पकड़े गए जुआरियों में राजकिशोर मिश्रा पुत्र रामसेवक मिश्रा निवासी ग्राम करछा थाना मटौंध, सत्येन्द्र कुमार राजपूत पुत्र महेन्द्र निवासी बाकरगंज बलखंडीनाका, शाहिद अली पुत्र साबिर अली निवासी मर्दननाका, हेतराम चौरसिया पुत्र स्व. मैयादीन निवासी शंकर नगर, अरविन्द सिंह पुत्र स्व. वीरेन्द्र सिंह निवासी स...
Banda : ड्राइवर ने रास्ते में महिला सवारी से किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस

Banda : ड्राइवर ने रास्ते में महिला सवारी से किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसके साथ एक बोलेरो चालक ने रास्ते में उस समय दुष्कर्म किया, जब वह बांदा से घर लौट रही थी। महिला कमासिन थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि वह बांदा से कमासिन अपने घर बोलेरो से जा रही थी। रास्बते में चालक ने उसके साथ गंदा काम किया। दुष्कर्म करते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया है। वहीं आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। हालांकि, अभी चालक का पता नहीं चल सका है। यह जरूर पता चला है कि ड्राइवर मुस्लिम है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश कर उसे जेल भेजा जाएगा। ये भी पढ़ें : बांदा : शराबी को कुएं से पुलिस ने चारपाई पर लिटाकर निकाला, हैरान कर देगा यह मामला..  ये भी पढ़ें : बांदा : भागवत कराकर दिल्ली गया इंजीनियर का परि...
बांदा : शराबी को कुएं से पुलिस ने चारपाई पर लिटाकर निकाला, हैरान कर देगा यह मामला..

बांदा : शराबी को कुएं से पुलिस ने चारपाई पर लिटाकर निकाला, हैरान कर देगा यह मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शराबी युवक अपने पिता की डांट से इतना नाराज हुआ कि उसने कुएं में कूद गया। कुआं सूखा था, इसलिए डूबा नहीं, लेकिन उसे काफी चोटें आईं। गांव के लोगों ने कुएं में कुछ गिरने की आवाज सुनी तो दौड़कर वहां पहुंचे। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद नशे में धुत्त युवक को चारपाई पर लिटाकर बाहर निकाला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शराब के नशे में पहुंचा था घर, पिता ने डांटा तो.. जानकारी के अनुसार तिंदवारी कस्बे के संतोषीनगर में रहने वाले रामसंजीवन का बेटा महेश बुधवार को शराब के नशे में घर पहुंचा। पिता ने उसे डांट लगाई। इसपर वह नाराज हो गया। इसके बाद घर से बाहर आया और मोहल्ले के एक कुएं में छलांग लगा दी। सूखे कुए में गिरने से उसे काफी चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र ...
बांदा : भागवत कराकर दिल्ली गया इंजीनियर का परिवार, चोरों ने घर से लाखों उड़ाए, SP मौके पर..

बांदा : भागवत कराकर दिल्ली गया इंजीनियर का परिवार, चोरों ने घर से लाखों उड़ाए, SP मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर में भागवत कथा कराने के बाद एक इंजीनियर अपने परिवार को लेकर दिल्ली चले गए। इधर, घर सूना पाकर चोरों ने लाखों रुपए की नगदी-जेबर पर हाथ साफ कर दिया। बड़ी चोरी की इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। खुद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही चोरी के जल्द खुलासे के आदेश दिए हैं। चोरी की यह घटना बांदा जिले के अतर्रा में हुई। SP ने दिए जल्द खुलासे के आदेश अतर्रा के अत्रिनगर मुहल्ले में रहने वाले रोहित पांडेय इंजीनियर है। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। 21 दिसंबर को उन्होंने घर में भागवत कथा कराई थी। कथा के समापन के बाद पूरा परिवार 24 दिसंबर को दिल्ली चला गया। ये भी पढ़ें : ‘तेरी फोटो वायरल कर दूंगा-जीने नहीं दूंगा’, मेडिकल छात्रा के डाॅक्टर पर गंभीर आरोप   मकान खाली था। रात को चोर दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे के ...
बांदा शहर की 4 चोरियों के 4 चोर, 3 लाख के जेबर के साथ गिरफ्तार 

बांदा शहर की 4 चोरियों के 4 चोर, 3 लाख के जेबर के साथ गिरफ्तार 

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पिछले 24 घंटे में बांदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक शातिर अंतरजनपदीय वाहन चोर के अलावा चार और चोर पकड़े हैं। इन चोरों की निशानदेही पर 4 घरों में चोरियों का खुलासा करते हुए पुलिस ने करीब 3 लाख के चोरी के जेबर भी बरामद किए हैं। चोरी का और सामान भी पकड़ा है। खुद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने इस मामले की जानकारी प्रेसवार्ता में दी। पुलिस और सरकारी कर्मियों के घर बने थे निशाना एसपी अभिनंदन ने बताया कि 16 नवंबर को शहर के गायत्रीनगर मुहल्ले में रहने वाले अर्धसैनिक बल के कर्मचारी के घर, सिटी गार्डेन के पीछे पूर्व फौजी के घर, 17 दिसंबर को सिटी गार्डेन के पीछे एक अन्य अर्द्धसैनिक बल में सहायक उप निरीक्षक के घर तथा 27 दिसंबर को गायत्रीनगर में सेना में कर्मचारी के घर पर चोरों ने हाथ साफ किया था। चोरी के जेबर खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार एसओजी और कोतवाली पुलिस खुलासे में ...
बांदा : साले के घर से जीजा की बोलेरो ले उड़ा शातिर रमेश दुबे, 60 हजार में बेची-पढ़िए चौंकाने वाला खुलासा

बांदा : साले के घर से जीजा की बोलेरो ले उड़ा शातिर रमेश दुबे, 60 हजार में बेची-पढ़िए चौंकाने वाला खुलासा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने शहर के जरैली कोठी से कुछ दिन पहले बोलेरो चोरी करने वाले एक शातिर चोर रमेशचंद्र दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उसके एक साथी और चोरी की बोलेरो खरीदने वाले कबाड़ी की तलाश है। दोनों फरार हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि चोरी की बोलेरो गाड़ी को 60 हजार रुपए में बेचा गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के मुकेश बाबू ने अपनी बोलेरो बहनोई कमलेश गोस्वामी को दे रखी थी। एक साथी और कबाड़ी की पुलिस को तलाश उन्होंने घर के बाहर से 28 दिंसबर की रात बोलेरो चोरी हो गई थी। पुलिस ने सघनता से जांच की। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि रमेशचंद्र दुबे पुत्र राममणि दुबे निवासी खजुरीखुर्द थाना कोरांव जनपद प्रयागराज ने अपने साथी के साथ मिलकर बोलेरो चोरी की है। पुलिस फरार अभियुक्तों ...
Breaking : बांदा में अभी-अभी MLA प्रकाश द्विवेदी के आवास के सामने लूट, अंदर बैठे थे विधायक-गनर..

Breaking : बांदा में अभी-अभी MLA प्रकाश द्विवेदी के आवास के सामने लूट, अंदर बैठे थे विधायक-गनर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अपराधियों का दुस्साहस किस तरह सिर चढ़कर बोल रहा है, इसका अंदाजा आज कुछ देर पहले हुई लूट की बड़ी सनसनीखेज वारदात से हो गया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के पाॅश इलाके डीएम कालोनी स्थित आवास के ठीक सामने एक वाहन चालक/व्यापारी से तीन बाइकों पर सवार बदमाश हजारों की नगदी लूटकर फरार हो गए। रात करीब 8 बजे हुई लूट की इस वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। साथ ही सोचने पर मजबूर कर दिया कि लोग कितना सुरक्षित हैं। कुछ दिन पहले विधायक के रसोइए को.. सदर विधायक के डीएम कालोनी आवास के ठीक सामने जब यह वारदात हुई, उस समय विधायक अपने आवास में बैठे थे। उनके गनर मौजूद थे। आधा घंटे पहले पुलिस ने गाड़ी राउंड करके गई थी। इसके बावजूद वारदात ने सुरक्षा के तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी। गाड़ी चालक लल्लू और गाड़ी मालिक बबलू निवासी अछरौड़ ने घटना की जानकारी दी है। करीब 8 बजे यह घ...
Update : बांदा में घर से लापता युवक का शव केन नदी के पास पड़ा मिला

Update : बांदा में घर से लापता युवक का शव केन नदी के पास पड़ा मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते दो दिन से घर से लापता एक युवक का शव केन नदी के किनारे पड़ा मिला। जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना कैसे हुई। पुलिस ने यह भी कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी युवक की मौत का सही कारण पता चलेगा। इससे जांच में काफी मदद मिलेगी। कांसीराम कालोनी का रहने वाला था युवक दरअसल, शहर कोतवाली की कांशीराम कालोनी (हरदौली) के रहने वाले विजय कुमार के बेटे विष्णु (22) दो दिन पहले शाम को घर से लापता हो गए थे। ये भी पढ़ें : Update Covid19 : बांदा में बेकाबू कोरोना, 1 की मौत, 62 नए पाॅजिटिव, कुल संख्या 3989 परिवार के लोगों ने उनकी का...