Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

व्यापारी ने पत्नी को वीडियो कॉल कर लगाई फांसी, यह वजह आई सामने..

in Banda businessman hanged himself by making a video call to his wife, reason came to fore

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यापारी ने पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद फांसी लगा ली। कहा जा रहा है कि मृतक का पत्नी से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर उसने सुसाइड की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद में सुसाइड का है। फिर भी जांच की जा रही है।

कंधरदास तालाब में हुई घटना

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कंधरदास तालाब के रहने वाले भरत पांडेय (32) का शव आज उनके घर पास बने मवेशी बाड़े में रस्सी से लटकता मिला। आज मोहल्ले के लोगों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद शव को कब्जे में ले लिया।

ये भी पढ़ें : Banda : हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, बच्चा घायल

इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बड़े भाई श्रीराम पांडे का कहना है कि तीन दिन से घरेलू मामले को लेकर पत्नी अंजू से भरत का विवाद हो रहा था। इसलिए वह भरत की पत्नी को तिंदवारा गांव चले गए थे। ताकि विवाद शांत हो जाए। उन्होंने बताया कि भरत मवेशी खरीदने और बेचने का व्यापार करते थे। उनके एक बेटा और एक बेटी है।

ये भी पढ़ें : बांदा DIOS ने गैरहाजिर शिक्षकों और कर्मचारियों का रोका वेतन, स्पष्टीकरण..

बताया कि शुक्रवार रात भरत ने पत्नी से वीडियो काल पर बात की। इसके बाद फोन रख दिया था। अगले दिन सुबह उनका शव लटकता मिला। उधर, शहर कोतवाल मनोज शुक्ला का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। फिर भी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें : UP Politics : बाबू सिंह कुशवाह की पार्टी क्यों सन्नाटे में.. 

UP Politics : बाबू सिंह कुशवाह की पार्टी क्यों सन्नाटे में..