Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी : सिनेमा हॉल की दीवार-छज्जा गिरने से 2 की मौत, कई घायल

9 laborers buried under falling balcony of cinema hall in Amroha, 2 killed

समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में आज बड़ा हादसा हो गया। शहर के माधव सिनेमा हॉल की पुरानी बिल्डिंग की दीवार तोड़ते समय छज्जे समेत गिर गई। मलबे के नीचे 9 मजदूर दबकर घायल हो गए। इनमें से दो की गंभीर हालत में मौत हो गई। बाकियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी होने पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

पुराने निर्माण को तोड़ते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार अमरोहा के कमलेश चंद्र अग्रवाल का आजाद रोड पर माधव सिनेमा हॉल है। पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर नया निर्माण कराया जा रहा है। इसका जिम्मा जहीर नाम के ठेकेदार को सौंपा गया। आज सुबह करीब 9 मजदूर पुरानी दीवार तोड़ रहे थे। 12 फिट ऊंची दीवार में छह फिट का छज्जा बना था।

ये भी पढ़ें : Lucknow : मीटिंग में बनियान पहनकर पहुंचा अधिकारी, सस्पेंड

बताते हैं कि तोड़ते समय अचानक दीवार छज्जे समेत भरभरा ढह गई। मलबे के नीचे सभी मजदूर दब गए। काली पगड़ी निवासी दो मजदूर याशीन और रफीक की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर डीएम राजेश त्यागी, एसपी आदित्य लांगहे, एसडीएम प्रतिभा सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर देखने वालों की भीड़ जुटी रही। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें : रहस्यमय हसीना : यूपी ATS ने सीमा हैदर और सचिन को हिरासत में लिया, गिरफ्तारी की तलवार..

बिजनौर : नदी की धारा में फंसी रोडवेज बस, JCB से 70 यात्रियों को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, देखें फोटोज..