समरनीति न्यूज, बांदा : शाम को युवक को घर से दो लोग बुलाकर ले गए। सुबह उसका शव एक पुलिया के नीचे पड़ा मिला। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि
छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार निभौर गांव के मजरा तरसियन डेरा के चुनबाद (32) का शव मर्का के बरौली गांव के पास पुलिया के नीचे पड़ा मिला। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ गांव के लोगों ने उसे पहचाना। इसके बाद परिवार के लोगों को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंची। मृतक के ताऊ रामसजीवन का कहना है कि शाम को दो लोग उसे घर से बुलाकर ले गए थे। फिर वह वापस नहीं लौटा। उधर, थानाध्यक्ष मरका रमेश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें : बांदा : केन नदी पुल से कूदा युवक, कूदने की बताई यह वजह..
व्यक्ति को घेरकर लाठियों से बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला, हाथ-पैर तोड़े, पांच पर मुकदमा..