Monday, May 13सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : देखते ही देखते ऐसे काल के गाल में समाए रजोल व वासुदेव..

in Banda Wife's tip-off, ward boy consumes poison, dies

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में बीते 24 घंटे में दो व्यक्तियों की असमय मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों परिवारों में बच्चे बेसहारा हो गए। दोनों व्यक्ति देखते ही देखते काल के गाल में समा गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक घटना में ट्रक से ईंट उतारते समय लोहे की राड

हाईटेंशन तार छूने से मजदूरी की मौत की है। वहीं दूसरी घटना सर्पदंश की है। खेत पर काम कर रहे किसान की सांप के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिसंडा के मझीवांसानी के रहने वाले वासुदेव (35) देर शाम ओरन कमासिन रोड पर ट्रक में लदे ईंटे उतरवा रहे थे।

बिसंडा और नरैनी में हुईं घटनाएं

उनके हाथ में लोहे की एक राड थी। बताते हैं कि राड ऊपर से गुजरी हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गई। करंट की चपेट में आकर वह बुरी तरह से झुलस गए।

ये भी पढ़ें : Banda : पंजाब में घायल युवक ने बांदा पहुंचकर तोड़ा दम, एक और युवक की हादसे में मौत  

अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी गुड़िया के अलावा चार बेटे छोड़ गए हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, नरैनी में नौहाई गांव के रहने वाले रजोल सिंह (35) खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनको सांप ने काट लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। संबंधित थाना पुलिस ने दोनों ही व्यक्तियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें : बांदा में ऑपरेशन मुस्कान : बेटियों को बताया, खुद को ऐसे रखें सुरक्षित..

ऑपरेशन मुस्कान : बेटियों को बताया, खुद को ऐसे रखें सुरक्षित..