Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

UP : धरे रह गए मंत्री-विधायक, भाजपा से छिनी जिपं सीट, सपा की साइकिल सरपट दौड़ी

UP : धरे रह गए मंत्री-विधायक, भाजपा से छिनी जिपं सीट, सपा की साइकिल सरपट दौड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : एक साल पहले बांदा के जसपुरा प्रथम वार्ड-12 में शानदार जीत दर्ज कराने वाली भाजपा से यह सीट सपा ने उप चुनाव में छीन ली। सपा की महिला उम्मीदवार असरफुल निशां 1066 वोटों के अंतर से भारी जीत दर्ज कराई है। अब बीजेपी के लिए यह चिंतन का विषय है कि जिस क्षेत्र से जलशक्ति विभाग का राज्यमंत्री दिया, उसी में खाली हाथ क्यों रह गई। विधायक से लेकर मंत्री तक धरे के धरे रह गए। संगठन का फैसला भी गलत साबित हुआ। मैदान में उतरने की हिम्मत ही नहीं जुटा सके। बाद में रिकाउंटिंग को लेकर भी फजीहत हुई। 1066 वोटों से जीती सपा का रिकाउंटिंग के बाद 1 वोट और बढ़ गया। जलशक्ति मंत्री के क्षेत्र में खाली हाथ भाजपा प्रारंभिक सूचना के अनुसार सपा प्रत्याशी को 4264 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रितिका सिंह रही हैं। बताते चलें कि इससे पहले इसी सीट पर भाजपा की स्व. श्वेता सिंह गौर ने काफी शानदार...
बांदा की बेटी शिप्रा CISF में पुलिस पदक से सम्मानित

बांदा की बेटी शिप्रा CISF में पुलिस पदक से सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में अपनी सेवाएं दे रही बांदा की बेटी शिप्रा श्रीवास्तव ने परिवार के साथ-साथ पूरे बुंदेलखंड गौरव बढ़ाया है। दरअसल, सीआईएसएफ में उनको पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर उनको पदक सौंपा गया। इस सम्मान को पाकर उनके परिवार समेत आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है। आसपास के लोग बेटी के परिवार को बधाईयां दे रहे हैं। परिवार के लोग भी बेटी की इस उपलब्धि पर काफी खुशी हैं। शहर के कटरा मोहल्ले की रहने वाली हैं शिप्रा दरअसल, शिप्रा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ में महानिरीक्षक हैं। वह इस वक्त पश्चिमी खंड मुख्यालय नवी मुंबई में तैनात हैं। शिप्रा बांदा के कटरा मोहल्ले की रहने वाली हैं। बांदा के कोषागार कार्यालय में एकाउंटेंट पद पर तैनात उनके भाई लोकेश श्रीवास्तव ने बताया है कि शिप्रा शुरू से...
लखनऊ में CM योगी ने किया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ

लखनऊ में CM योगी ने किया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी ने अवध शिल्पग्राम में दीप प्रज्जवलित कर इस समारोह का उद्घाटन किया। बताते चलें कि यह स्थापना दिवस का चौथा संस्करण। यह समारोह 24 जनवरी से लेकर अब 26 जनवरी तक चलेगा। इस समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में सराहनी योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके लिए जबरदस्त तैयारियां की गई हैं। कई विभागों की प्रदर्शनी लगेगी इसके साथ ही कई विभागों की योजनाओं के तहत पात्र लोगों को योजना का लाभ भी दिया जाएगा। इस दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग का एप भी लांच किया गया। इस समारोह में यूपी सरकार की चार वर्षों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शनी के माध्यम से बताया जाएगा। इसके साथ ही संस्कृति विभाग व पर्यटन विभाग और गृह विभाग व महिला एवं बाल कल्याण व...
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने स्वतंत्र देव सिंह, जानिए इनके बारे में खास बातें..

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने स्वतंत्र देव सिंह, जानिए इनके बारे में खास बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। मंगलवार को बीजेपी की ओर से इसकी घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही गृहमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की जगह जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रादेशिक संगठन में भी फेरबदल शुरू हो चुका है। बताते चलें कि परिवहन मंत्री रहे स्वतंत्र देव को संगठन स्तर पर काम करने वाले जमीनी नेता के रूप में देखा जाता है। दरअसल, स्वतंत्र देव पिछड़ा वर्ग से आते हैं और वह संघ से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। यही वजह है कि संघ के आम कार्यकर्ता से अपना सफर शुरू करने वाले स्वतंत्र देव ने सीढ़ी दर सीढ़ी एक मुकाम हासिल किया है। पार्टी के लिए एक माहौल भी बनाया है। मिर्जापुर है मूल घर, बुंदेलखंड कर्मभूमि   पिछड़े वर्ग से आने वाले स्वतंत्र देव सिंह का जन्म 13 फरवरी 1964...
ब्रैकिंगः आगरा में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष कुमारी दरबेश सिंह की कचहरी में गोली मारकर हत्या

ब्रैकिंगः आगरा में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष कुमारी दरबेश सिंह की कचहरी में गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरमनीति न्यूज, आगराः उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष चुनी गईं कुमारी दरबेश सिंह यादव की बुधवार को दीवानी कचहरी परिसर में गोली माकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वह स्वागत समारोह में शामिल होने के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद मिश्रा के चैंबर में बैठकर बातचीत कर रहीं थीं। बताते हैं कि इसी दौरान किसी बात पर अधिवक्ता अरविंद मिश्रा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अध्यक्ष दरबेश सिंह को तीन गोलियां मारी। वहीं घटना के बाद दरबेश को पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। खुद को भी मार ली गोली , दिल्ली रेफर  बताया जाता है कि दरबेश को गोली मारने के बाद अधिवक्ता मनीष शर्मा ने खुद को भी गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में सिकंदरा हाइवे पर स्थित रेनबो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। मौके पर आगरा के एड...
लोकसभा-2019 का पांचवा चरणः उत्तर प्रदेश में 11 बजे तक कुल 22.88 प्रतिशत पड़े वोट

लोकसभा-2019 का पांचवा चरणः उत्तर प्रदेश में 11 बजे तक कुल 22.88 प्रतिशत पड़े वोट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज,  डेस्कः लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश के 16 जिलों की 14 लोकसभा सीट के लिए मतदान हो रहा है। मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। सुबह 11 बजे तक 22.88 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें सर्वाधिक 28.41 प्रतिशत मतदान धौरहरा में और सबसे कम 20.80 प्रतिशत मतदान फतेहपुर में हुआ है। पांचवें चरण में आज धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। कहा पड़ा कितने प्रतिशत हुआ मतदान   सुबह 11 धौरहरा में 28.41, लखनऊ में 20.98, सीतापुर में 24.20,  रायबरेली में 21.28, मोहनलालगंज में 21.83,  अमेठी में 21.83, बांदा में 25.55, फतेहपुर में 20.80, कौशांबी में 21.86, बाराबंकी में 22.66, फैजाबाद में 23.15, बहराइच में 23.80, कैसरगंज में 22.90 और गोंडा में 21.48 प्रतिशत म...
जानिए बुंदेलखंड और जानिए अपनी झांसी लोकसभा सीट को..

जानिए बुंदेलखंड और जानिए अपनी झांसी लोकसभा सीट को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
मनोज सिंह शुमाली, पॅालिटिकल डेस्कः  रानी लक्ष्मी बाई की झांसी अपने गौरवमयी इतिहास के कारण प्रसिद्ध है। वीरता-त्याग और आत्म सम्मान का पर्याय झांसी उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में 46वें नंबर की सीट है। ओरक्षा मंदिर और मेडिकल कॉलेज के लिए झांसी काफी मशहूर है। मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित झांसी उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण शहर है जो बुंदेलखंड इलाके में आता है। यह शहर पत्थर निर्मित किले के चारों ओर फैला हुआ है। यह किला शहर के बीचों-बीच बंगरा नाम पहाड़ी पर बना हुआ है। 20.7 वर्गमीटिर में फैला झांसी चंदेल राजाओं के अधीन रहा है। रानी लक्ष्मीबाई के अलावा झांसी से कई और महान व्यक्तित्व जुड़े रहे हैं। इनमें चंद्रशेखर आजाद, मैथिलीशरण गुप्त, ध्यानचंद, वृंदावनलाल वर्मा, महाकवी केशवदास और सुबोध मुखर्जी के अलावा तात्याटोपे, ताब झास्वी तथा जलकारी बाई प्रमुख हैं। यहां की आबादी और शिक्षा की स्थिति  यूपी के...
उत्तर प्रदेश, बिहार व असम और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके

उत्तर प्रदेश, बिहार व असम और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी, बिहार और असम में बुधवार सुबह लगभग 10 बजे के के आसपास भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। असम व बिहार के जिलों के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश व पूर्वांचल और उत्तराखंड से सटे हुए इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप सर्वेक्षण संस्थान ने बुधवार सुबह भूकंप के झटकों की पुष्टि की है। साथ ही कहा है कि कि इसका केंद्र असम के कोकराझार में था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के सटे जिलों में भी महसूस हुआ भूकंप  विभाग के मुताबिक यह भूकंप 10 बजकर 22 मिनट 48  सेकेंड पर आया और इसके झटके 15 सेकेंड तक महसूस किए गए।  इसी तरह हरियाणा में भूकंप का केंद्र झज्जर बताया जा रहा है। वहां भी सुबह 5:43 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई। ये भी पढ़ेंः रिटायर्ड दरोगा की सरेआम लाठियों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या, हाईकोर्ट ने लिया संज...
अच्छी खबरः पीपीएस से आज आईपीएस बन गए दिल्ली-यूपी के ये 24 अधिकारी…

अच्छी खबरः पीपीएस से आज आईपीएस बन गए दिल्ली-यूपी के ये 24 अधिकारी…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः दिल्ली और उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक पुलिस सेवा के 24 अधिकारियों के लिए आज का दिन अच्छी खबर लेकर आया है। इन अधिकारियों को आज से आईपीएस यानि भारतीय पुलिस सेवा का तमगा मिल गया है। ये सभी आईपीएस बन गए हैं। गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। तरक्की पाने वाले इन अधिकारियों के नाम हैंः  जय प्रकाश सिंह अमित मिश्रा राजेश कुमार राकेश पुष्कर मनोज कुमार सोनकर राजेंद्र कुमार कुलदीप नारायण अशोक कुमार वर्मा (प्रथम) मनिराम किरन यादव प्रमोद कुमार तिवारी सुरेंद्र बहादुर शहाब राशिद खान एस. आनंद राजीव नारायण मिश्रा सुनील कुमार सिंह अरुण कुमार श्रीवास्तव सूर्यकांत त्रिपाठी त्रिवेणी सिंह विकास कुमार देवेंद्र नाथ राजेश कुमार सक्सेना अरविंद चतुर्वेदी आलोक प्रियदर्शी   ये भी ...