Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : अचानक अन्ना पशु से टकराकर बाइक सवार ससुर की मौत, दामाद घायल

Accident in Banda, two including woman from Chitrakoot died

समरनीति न्यूज, बांदा : तेज रफ्तार बाइक अचानक सामने अन्ना पशु के आने से आनियंत्रित होकर टकरा गई। इससे बाइक सवार ससुर की मौत हो गई। वहीं दामाद

घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कर्वी जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार बदौसा के कुल्लूखेड़ा गांव के रहने वाले चुनबाद (60) शाम अपने दामाद राजू (26) निवासी कपसेटी के साथ बाइक से बेटी का इलाज कराने कर्वी जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में भैसोंधा गांव के पास एक अन्ना मवेशी अचानक उनकी बाइक के सामने आ गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चुनूबाद को गंभीर चोटें आने के कारण कर्वी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। दामाद की हालत ठीक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें : बांदा में प्रधान के भतीजे ने मां की डांट पर उठाया खौफनाक कदम, परिवार में कोहराम..