Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तरप्रदेश

बांदा : हीरोपंती पड़ी भारी, हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

बांदा : हीरोपंती पड़ी भारी, हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक युवक को हीरोपंती भारी पड़ गई। युवक ने अपने भाई के तिलक समारोह में लाइसेंसी पिस्टल से जमकर हर्ष फायरिंग की थी। युवक का फायरिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे लाइसेंसी पिस्टल बरामद करते हुए उसके निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही का है युवक पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही गांव से जुड़ा है। वहां रहने वाले सौरभ सिंह के भाई का तिलक था। तिलक समारोह में वह अपने लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर रहा था। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जा रही है। साथ ही उसका लाइसेंस भी निरस्त कराने की कार्रवाई ह...
UP : इंस्टा पर Video शेयर कर मुरादाबाद में मुंबई की फैशन डिजाइनर ने लगाई फांसी

UP : इंस्टा पर Video शेयर कर मुरादाबाद में मुंबई की फैशन डिजाइनर ने लगाई फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : मुंबई की फैशन डिजाइनर मुस्कान नारंग ने मुरादाबाद में सुसाइड कर ली। सुसाइड से पहले मुस्कान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। माना जा रहा है कि वह नौकरी छूटने की वजह से डिप्रेशन में थीं। इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के नवीननगर कालोनी के रहने वाले चंद्रप्रकाश नारंग डिस्पोजेबल सामान के व्यापारी हैं। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस परिवार में पत्नी उमा के अलावा तीन बेटियां मुस्कान, महक व चंचल और बेटा दीपांशु हैं। बताते हैं कि मुस्कान बीते 3 साल से एक कंपनी में फैशन डिजाइनर के तौर पर काम कर रहीं थीं। होली पर वह घर आई थीं। इसके बाद वापस नहीं गईं। सुबह उनका शव फांसी पर लटकता मिला। सिविल लाइंस पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर का कहना है कि परिवार से पूछताछ मे...
बांदा निकाय : सपा में भी कम नहीं अंदरूनी खींचतान, ओवर कांफिडेंस में पार्टी के नेता

बांदा निकाय : सपा में भी कम नहीं अंदरूनी खींचतान, ओवर कांफिडेंस में पार्टी के नेता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : लोकल फेस वेल्यू पर होने वाले निकाय चुनावों को लेकर बांदा में सरगर्मियां तेज हैं। सभी राजनीतिक दल अपनी  ताकत झोंक रहे हैं। ऐसे में कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। जैसे, नगर पालिका पर काबिज रही समाजवादी पार्टी में भी अंदरूनी खींचतान कम नहीं है। हालांकि, यह खींचतान तो पुरानी है, लेकिन इसकी ताजा वजह पार्टी द्वारा टिकटों की अदला-बदली को माना जा रहा है। पहले एक को टिकट दिया, फिर दूसरे को। दूसरे का काटकर फिर पहले वाले को दे दिया गया। इस अदला-बदली से पार्टी में अंदरूनी खींचतान तेज हो गई। सपा के लिए न पहले वाले हालात और न समीकरण बताते चलें कि पिछले चुनावों में समाजवादी पार्टी बांदा नगर पालिका का चुनाव जीती थी। हालांकि, बाद में राज्यपाल ने नगर पालिका अध्यक्ष को आरोपों के चलते बर्खास्त कर दिया। अब दोबारा सपा ने पूर्व अध्यक्ष की पत्नी को ही मैदान में उतारा है। गौर करने...
बांदा में हाईवे पर युवक का शव मिला, पास में पड़ी थी बाइक

बांदा में हाईवे पर युवक का शव मिला, पास में पड़ी थी बाइक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर मवई बुजुर्ग के पास एक युवक का शव पड़ा मिला है। शव के पास एक बाइक पड़ी मिली है। माना जा रहा है कि युवक बाइक पर सवार था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिना देरी किए जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान कराई जा रही है। घटना की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा : फेसबुक फ्रैंड से अफेयर, फिर पति की कराई हत्या, महिला समेत 3 गिरफ्तार ये भी पढ़ें : UP में बांदा समेत 3 जेलों के जेलर और दो डिप्टी जेलर दूसरी जगह संबद्ध  ...
UP में बांदा समेत 3 जेलों के जेलर और दो डिप्टी जेलर दूसरी जगह संबद्ध

UP में बांदा समेत 3 जेलों के जेलर और दो डिप्टी जेलर दूसरी जगह संबद्ध

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की सबसे संवेदनशील बांदा और नैनी जेल समेत 3 कारागार के जेलरों और दो डिप्टी जेलर को दूसरी जगह संबद्ध कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि इन जेल अधिकारियों की प्रशासनिक जरूरत से शासन ने दूसरी जेलों में दो महीने के लिए ड्यूटी लगाई है। बताते चलें कि बांदा और नैनी जेल बीते दिनों माफिया अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। बांदा जेल में रुकना नहीं चाहते अधिकारी विश्वस्त्र जेल सूत्रों का कहना है कि बांदा में माफिया मुख्तार अंसारी की वजह से पहले ही कोई अधिकारी आना नहीं चाहता। जो अधिकारी ड्यूटी करते हुए डटे रहे हैं, वह बदले माहौल में रुकना नहीं चाह रहे हैं। यही वजह है कि इसे लेकर काफी चर्चाएं हैं। प्रदेश की संवेदनशील जेलों में बांदा-नैनी जानकारी के अनुसार बांदा जेल के कारापाल (जेलर) वीरेंद्र कुमार वर्मा की ड्यूटी दो महीने के लिए फतेहगढ़ ...
बांदा के इन बेटे-बेटियों को DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने दी शाबाशी..

बांदा के इन बेटे-बेटियों को DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने दी शाबाशी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने आज मेधावी छात्र-छात्राओं को बुलाकर शाबाशी दी। साथ ही उनको सम्मानित भी किया। बांदा के कलेक्टेट सभागार में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के मेधावियों को बुलाया गया। परीक्षाओं में टाॅप-10 स्थान पाने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मानित कर अभिभावकों को बधाई दी गई। जिलाधिकारी श्रीमति नागपाल ने कहा कि आपमें मेहनत, योग्यता और समझदारी में कोई कमी नहीं है। अब यह सही समय है जब वह आगे बढने के लिए लक्ष्य को निर्धारित कर लें। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़संकल्प होने के साथ अध्ययन शुरू कर दें। फिर हर हाल में आपको सफलता मिलेगी। डीएम ने कहा कि अपने माता-पिता तथा गुरूओं को उच्च शिखर पर पहुंचने के बाद भी हमेशा याद रखें। उनका आदर करें। ये छात्र-छात्राएं रहे मौजदू इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में पहला और प्रदेश में छठवां स्थान ...
बांदा निकाय : अतिविश्वास का शिकार BJP नेताओं के लिए चुनौती है अपनों को मनाना..

बांदा निकाय : अतिविश्वास का शिकार BJP नेताओं के लिए चुनौती है अपनों को मनाना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : जिले में निकाय चुनाव तेजी पकड़ चुका है। बीजेपी में टिकट बंटवारे को लेकर बांदा में जिस तरह से अंदरूनी खींचतान और नाराजगी सामने आई, वह किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में रूठे हुए अपनों को मनाना बड़ी चुनौती है। गौरतलब है कि पार्टी हाईकमान निकाय चुनावों को सेमीफाइनल मानकर चल रहा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की यह नसीहत दरअसल, बीजेपी में टिकट मांगने वालों की कतार काफी लंबी थी। अंतिम दिन तक कानपुर से लेकर लखनऊ तक टिकट को लेकर महिला कार्यकर्ताओं की सरगर्मियां रहीं। महिला मोर्चा की कई नेताओं के साथ-साथ दूसरे नेता भी अपनी पत्नियों के लिए टिकट के सपने संजोए थे। अब जिनको टिकट नहीं मिला, उनमें कहीं न कहीं नाराजगी होना स्वभाविक है। ऐसा हर चुनाव और हर दल में होता भी है। इसमें कोई नई बात नहीं है, लेकिन समय के साथ सबकुछ ठीक करना भी जरूरी होता है। रणनीति बिगाड़ सकती है नाराजगी कहा...
यूपी में शिक्षकों के तबादले की आवेदन प्रक्रिया 28 से..

यूपी में शिक्षकों के तबादले की आवेदन प्रक्रिया 28 से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अन्त: जिला स्थानांतरण और समायोजन की प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू होगी। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से इसे लेकर बुधवार को शासनादेश जारी हुआ है। स्थानांतरण या समायोजन की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होंगी। जारी हुए जरूरी दिशा-निर्देश परिषद के अधिकृत सूत्रों के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से दिशा-निर्देश जारी हुए हैं। इन निर्देशों में कहा गया है कि अन्तः जिला स्थानांतरण/समायोजन एवं पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू होगी। यह प्रक्रिया राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित साफ्टवेयर से ऑनलाइन पोर्टल पर होगी। पूरी प्रक्रिया उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (लखनऊ) से होगी। ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड 2023 : BJP के पूर्व विधायक ने पास की 12वीं की परीक्षा   ये भी पढ़ें : ...
बांदा DM की दो टूक, निर्वाचन आयोग के नियमों को अच्छे से समझ लें अधिकारी

बांदा DM की दो टूक, निर्वाचन आयोग के नियमों को अच्छे से समझ लें अधिकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डीएम ने निष्पक्ष और सकुशल निकाय चुनाव के लिए मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न कराया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने संबोधित भी किया। डीएम ने चुनाव अधिकारियों से दो टूक कहा कि चुनाव आयोग के नियमों को अच्छे से समझ लें, इससे निष्पक्ष और सकुशल चुनाव कराने में आसानी होगी। कोई दिक्कत नहीं आएगी। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में प्रशिक्षण कार्यक्रम डीएम ने निर्देश भी दिए कि निर्वाचन से संबंधित सभी कार्यों को समय से हरहाल में पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि बांदा में 11 मई 2023 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इस काम में पीठासीन अधिकारी व संबंधित मतदान कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी अपने-अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों को निष्पक्ष रूप से पूरी निष्ठा से पालन करें। प्रशिक्षण में सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, जिला अर्थ एवं संख्याधि...
एक ही पेड़ से लटकता मिला शादीशुदा प्रेमी जोड़ा, छानबीन में जुटी पुलिस

एक ही पेड़ से लटकता मिला शादीशुदा प्रेमी जोड़ा, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र में एक गांव के बाहर युवक-युवती के शव एक ही पेड़ से लटकते मिले हैं। घटना से शहर में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की माने तो दोनों शादीशुदा थे। दोनवों के बीच प्रेमसंबंध चल रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक के दो बच्चे, महिला के एक बेटी जानकारी के अनुसार हरदासपुर की रहने वाली अनीता (35) और विनोद (38) का शव गांव के बाहर बनी कर्बला के किनारे एक ही पेड़ से लटते मिले। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि दोनों शादीशुदा हैं। विनोद के दो बच्चे हैं। वहीं अनीता की एक बेटी है। गांव के लोगों का कहना है कि दोनों के बीच प्रेमप्रसंग चल रहा था। ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड 2023 : BJP के पूर्व विधायक ने पास की 12वीं की परीक्षा ये भी पढ़ें : बांदा में हाथ पर नंबर लिख ट्रेन के आ...