Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: आग

आग का गोला बनी बस, लखनऊ PGI की डा ज्योति, मासूम बेटी समेत 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

आग का गोला बनी बस, लखनऊ PGI की डा ज्योति, मासूम बेटी समेत 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः बस में बेटी के साथ जिंदा जलकर मरने वाली डा. ज्योति लखनऊ के पीजीआई हास्पिटल में कैंसर रोग की विशेषज्ञ थीं। बताया जाता है कि डा. ज्योति के पति निशांत भी डाक्टर हैं और निर्वाण राजकीय आयुर्वेदिक कालेज में बाल रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात हैं। उधर, डा. ज्योति के निधन पर पीजीआई कर्मचारी संघ और डाक्टर एसोसिएशन ने दुख जताया है। सोमवार को जब उनका शव राजाजीपुरम पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। ऐसे लगी थी बस में आग  लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर देर रात उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की एक स्कैनिया बस हादसे का शिकार हो गई। रात करीब 1:30 बजे बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर थाना करहल क्षेत्र में मीठेपुर के पास जा रही थी, तभी बस के आगे चल रहे वाहन का टायर फट गया। अपने आगे चल रहे वाहन को अनियंत्रित देख चालक ने बस के अचानक ब्रेक लगाए, तो बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा...
एक्सप्रेस-वे पर देखते ही देखते धू-धूकर जल उठी यात्रियों से भरी बस, बाल-बाल बचीं 75 जिंदगियां

एक्सप्रेस-वे पर देखते ही देखते धू-धूकर जल उठी यात्रियों से भरी बस, बाल-बाल बचीं 75 जिंदगियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः दिल्ली से गोंडा जा रही एक रोडवेज बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आज आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि समय रहते बस पर सवार सभी यात्रियों को बचा लिया गया। हांलाकि बस में आग के बाद यात्रियों में जान बचाने को लेकर भगदड़ मच गई, लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की सूचना पाकर 3 थानों की दमकल गाड़ियां व पुलिस बल मौके पर पहुँचा। बाद में सभी यात्री मौके से अपने गंतव्य को चले गए। अचानक लगी आग सेे मची भगदड़  बताया जाता है कि सुरेश निवासी गांव बड़ी मनिहारी (करनैलगंज), गोंडा अपने साथी परिचालक प्रदीप के साथ मंगलवार शाम करीब 6 बजे दिल्ली के मोरी गेट  नंबर-2 से एक स्लीपर यात्री बस में 75 सवारियां बैठाकर गोंडा के लिए चला था। इस दौरान रास्ते में फतेहाबाद में उसकी बस का पंप खराब हो गया तो सही कराया। वहां से सुबह करीब 7:30 बजे बस गोंडा के लिए रवाना हुई। सुबह करीब 10:...
बांदा में पोल्ट्री फार्म में भीषण आग में 3550 चूजों की जिंदा जलकर मौत, पोस्टमार्टम के साथ जांच शुरू

बांदा में पोल्ट्री फार्म में भीषण आग में 3550 चूजों की जिंदा जलकर मौत, पोस्टमार्टम के साथ जांच शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुई एक भीषण अग्निकांड में भारी तबाही हुई। एक पोल्ट्री फार्म में लगी आग में सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया। वहां मौजूद करीब 3550 चूजों (मुर्गी के बच्चों) की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह पोल्ट्री फार्म रामकिशुन नाम के व्यक्ति की देख-रेख में बांदा शहर से सटे मवई गांव में संचालित हो रहा था। बताते हैं कि पशुपालन विभाग द्वारा एनआरएलएम योजना द्वारा इस पोल्ट्री फार्म को सहायता प्रदान थी। जांच में जुटे अधिकारी  शुक्रवार रात इसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस अग्निकांड में 3550 चूजे जिंदा जल गए। प्रशासन ने राजस्व विभाग और पशु चिकित्सा विभाग को इस घटना की जांच सौंपी गई है। वहीं पशु चिकित्साधिकारी द्वारा मृत चूजे का पोस्टमार्टम भी किया गया है। सूत्रों का कहना है कि जांच में इस बात का पता लगाया जाएगा कि आग किन कारणों से लगी। कहीं किसी व्यक्ति ने व्यक्तिगत फायदे के लिए तो घट...
बांदा में आग का गोला बनी हांडा सिटी कार, बाल-बाल बचीं मां-बेटे और बच्चों समेत 5 जिंदगियां

बांदा में आग का गोला बनी हांडा सिटी कार, बाल-बाल बचीं मां-बेटे और बच्चों समेत 5 जिंदगियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज सुबह हुए एक हादसे में एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह कार में फंसे एक परिवार के मां-बेटे समेत पांच लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। ग्रामीण कारसे घायलों को बाहर निकाल ही पाए थे कि तभी कार में आग लग गई। आसपास के ग्रामीणों ने पहुंचकर बचाई जान लोग कुछ समझ पाते कार धू-धूकर जलने लगी और आग का गोला बन गई। बाद में सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। घायल हुए पांचों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंदिर दर्शन को जा रहा था परिवार  बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के छाबीतालाब निवासी गौरव श्रीवास्तव (30) पुत्र राजेंद्र श्रीवास्तव रविवार सुबह अपनी मां रमा श्रीवास्तव (50), बहन नैंसी (25)  तथा भांजे अर्थ (5) और भांजी नेहा के साथ कार से विंध्ववासिनी देवी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। ...
..जब सड़क पर चलते-चलते धू-धूकर जल उठा ट्रक, चालक का कहीं अता-पता तक नहीं

..जब सड़क पर चलते-चलते धू-धूकर जल उठा ट्रक, चालक का कहीं अता-पता तक नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बिजनौरः जिले के हल्दौर थाना क्षेत्र में एक ट्रक में चलते-चलते अचानक आग लग गई। इस ट्रक में प्लास्टिक का सामान लदा हुआ था जबतक लोग आग बुझा पाते आग ने ट्रक को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते ट्रक जलकर राख हो गया। बीती रात की घटना से मचा हड़कंप  हांलाकि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को किनारे कराकर यातायात चालू कराया। ये भी पढ़ेंः ..जब अचानक धू-धू कर जल उठी स्लीपर बस, यात्रियों ने कूद-कूदकर बचाई अपनी जानें इस दौरान ट्रक चालक का कुछ अता-पता नहीं चला। आग लगने की यह घटना हल्दौर के पैजनियां मार्ग पर बीती रात हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि पता कराया जा रहा है कि ट्रक कहां का है और उसमें आग कैसे लगी।...
बांदा में पटाखा बनाते समय तेज धमाके से मकान धराशाई, 1 की जलकर मौत, दूसरा गंभीर, डीआईजी-एसपी मौके पर

बांदा में पटाखा बनाते समय तेज धमाके से मकान धराशाई, 1 की जलकर मौत, दूसरा गंभीर, डीआईजी-एसपी मौके पर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक दिल दहला देने वाली बड़ी खबर आ रही है। थाना बिसंडा कस्बे में रिहायशी इलाके में एक घर में पटाखा बनाते समय हुए धमाक होने से आग लग गई। धमाका इतना भयंकर था कि मकान की दीवारें और छत पूरी तरह धराशाई हो गईं। धमाके की गूंज आसपास के इलाके तक सुनी गई। इसके बाद वहां आग भी लग गई। मौके पर एक व्यक्ती की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया है। रिहायशी इलाके में हो रहा था पटाखा बनाने का काम   बताया जा रहा है कि मौके पर भारी पुलिस बल और फायरब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगे हैं। अधिकारी भी मौके पर डटे हुए हैं। बताया जाता है कि आग लगने की यह घटना गुरुवार देर शाम लगभग 7 बजे हुई। इस दौरान घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जुटी हुई है। वहीं अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा में दर्दनाक हादस...
बांदा में युवक की जिंदा जलकर मौत, संदिग्ध हालात में लगी घर में आग से 3 और घर हुए स्वाहा

बांदा में युवक की जिंदा जलकर मौत, संदिग्ध हालात में लगी घर में आग से 3 और घर हुए स्वाहा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक ह्रदय विदारक घटनाक्रम के दौरान एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग में जलकर घर में सो रहे एक युवक जिंदा जलकर मौत हो गई। इतना ही नहीं आग में आसपास के तीन घर भी चपेट में आ गए। इससे चार घरों की संपत्ति पूरी तरह से जलकर राख हो गई। हांलाकि मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक नशे का लती था और हो सकता है कि नशे की हालत में दीपक गिरने से आग लगी हो। हांलाकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।  बबेरू के सत्नांव गांव का मामला  बताया जाता है कि बबेरू थाना क्षेत्र के सत्नांव गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद के चार बेटे हैं। इनमें सबसे छोटा ओमकार (24) अविवाहित था और गांव में ही अलग घर में अकेला रहता था। बताते हैं कि बीती रात अचानक लोगों ने उसके घर और आसपास के घरों में आग की लपटे उठती देखीं। आग देखकर पूरे गांव...
पहले शाही स्नान से पूर्व कुंभ मेले के दिगंबर अखाड़े के टेंट में आग लगी, 4-5 लोग झुलसे-लाखों का नुकसान

पहले शाही स्नान से पूर्व कुंभ मेले के दिगंबर अखाड़े के टेंट में आग लगी, 4-5 लोग झुलसे-लाखों का नुकसान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराजः कुंभ के पहले शाही स्नान से पहले दिगंबर अखाड़ा के पंडाल में आग लग गई। आग लगने का कारण खाना बनाते समय गैस सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है। बताते हैं कि आग ने बहुत तेजी से पूरे अखाड़े के टेंट को अपनी चपेट में ले लिया। हांलाकि कुछ ही देर में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। इस तरह आग को फैलने से रोक दिया गया। गैस सिलेंडर फटने से हुआ हादसा   बताया जाता है कि सोमवार को प्रयागराज में कुंभ मेले के दिगंबर अखाड़े के टेंट में आग लग गई। आग खाना बनाते समय लगी। इस दौरान खाना बना रहे चार-पांच लोग भी आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए। ये भी पढ़ेंः कानपुर में पूर्व कांग्रेस विधायक अजय कपूर और उसके भाई विजय कपूर के घर ईडी का छापा बताया जा रहा है कि पंडाल के अंदर रखे महात्माओं का काफी सामान और रुपए-पैसे जलकर राख हो गए हैं। इतन...
बांदा के अलीगंज में आग ताप रहा मासूम बुरी तरह से झुलसा, हालत गंभीर

बांदा के अलीगंज में आग ताप रहा मासूम बुरी तरह से झुलसा, हालत गंभीर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के अलीगंज इलाके में आज एक मासूम बच्चा आग तापते समय बुरी तरह से झुलस गया। बताते हैं कि आग तापते समय उसकी लुंगी में आग लगने के कारण हादसा हुआ। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज के दौरान गंभीर   अलीगंज निवासी आरिफ के पुत्र तालिब (8) का कुछ दिन पहले खतना हुआ था। इसलिए परिवार के लोगों ने उसे लुंगी पहनाई हुई थी। बताते हैं कि सुबह ठंड ज्यादा होने के कारण उसे आग तापने को कहा गया था। इसी दौरान लुंगी ने आग पकड़ ली। इससे पहले कि परिवार के लोग कुछ समझ पाते। मासूम बुरी तरह से झुलस गया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी है। ये भी पढ़ेंः बांदा में बीए की छात्रा की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस  ...
बांदा में देर रात संदिग्ध हालात में आग में जिंदा जलकर महिला की मौत, ढाई साल का मासूम झुलसा, 3 घर हुए राख

बांदा में देर रात संदिग्ध हालात में आग में जिंदा जलकर महिला की मौत, ढाई साल का मासूम झुलसा, 3 घर हुए राख

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीती देर रात लगभग ढाई बजे हुई एक ह्रदय विदारक घटना में संदिग्ध हालात में लगी आग में जिंदा जलकर महिला की मौत हो गई। उसका ढाई साल का मासूम बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर हालत में बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का पति घटना के वक्त घर पर नहीं था। पड़ोसियों का कहना है कि घर में आग गैस लीक होने से लगी है लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों की माने तो आग लगने का कारण बेहद संदिग्ध है। सूत्र बताते हैं कि मामला हत्या का भी हो सकता है। बदौसा के शाहपुर गांव की घटना  बताया जाता है कि बदौसा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी तोताराम यादव गुजरात में रहकर मजदूरी करता है। उसके घर में पत्नी फूलकुमारी यादव (24) व ढाई साल का बच्चा सुभाष रहते थे। महिला के सास-ससुर गांव के बाहर पुरवा में खेतों में ही छोपड़ी बनाकर रहते हैं जबकि जेठ-जेठानी पास...