Tuesday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: अवैध खनन

सीबीआई ने सपा एमएलसी रमेश मिश्रा समेत हमीरपुर-कानपुर-जालौन में कई बालू माफियाओं के ठिकानों पर मारे छापे

सीबीआई ने सपा एमएलसी रमेश मिश्रा समेत हमीरपुर-कानपुर-जालौन में कई बालू माफियाओं के ठिकानों पर मारे छापे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः दिल्ली समेत यूपी में कई जगहों पर अवैध खनन मामले में छापेमारी कर रही सीबीआई की कार्रवाई से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। राजधानी लखनऊ में चर्चित आईएएस अधिकारी बी.चंद्रकला के घर छापेमारी के साथ ही कानपुर-हमीरपुर में सपा एमएलसी रमेश मिश्रा समेत कई बालू कारोबारियों-माफियाओं के ठिकानों पर भी सीबीआई ने छापेमारी की। इस छापेमारी से बुंदेलखंड के बांदा, महोबा, हमीरपुर, उरई-जालौन और चित्रकूट के बालू माफियाओं में हड़कंप मचा रहा।  कानपुर, हमीरपुर, जालौन में भी छापेमारी  बताया जाता है कि सीबीआई टीम ने सपा के एमएलसी रमेश मिश्रा के कानपुर में नौबस्ता स्थित घर पर छापा मारा। वहां सीबीआई के कुछ अधिकारियों ने अंदर जाकर छानबीन की। कुछ बाहर तैनात रहे। सूत्रों की माने तो घर के सोफों और बिस्तर के साथ ही अलमारियों को खोलकर खंगाला गया।  ये भी पढ़ेंः अवैध खनन मामले में...
अवैध खनन की आंच से नरैनी इंस्पेक्टर – करतल चौकी इंचार्ज दोनों नपे, कई और दरोगा इधर से उधर हुए

अवैध खनन की आंच से नरैनी इंस्पेक्टर – करतल चौकी इंचार्ज दोनों नपे, कई और दरोगा इधर से उधर हुए

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एक दिन पहले नरैली थाने में अवैध खनन के भंडाफोड़ के बाद नरैनी के कोतवाली प्रभारी और करतल चौकी इंचार्ज को हटा दिया गया है। इतना बड़ा अवैध खनन का रैकट बिना बिना थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी की जानकारी के चल ही नहीं सकता था। ऐसा ही माना जा रहा है। मामले में कार्रवाई करते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक गनेश प्रसाद साहा कई और थानेदारों को इधर से उधर किया है।  बेंदाघाट, सिविल लाइन में भी बदलाव   पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक नरैनी राकेश सरोज को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए प्रभारी निरीक्षक यातायात रविंद्र तिवारी को नरैनी का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। वहीं प्रभारी चौकी करतल मनोज तिवारी को पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है।  ये भी पढ़ेंः बांदा में अवैध वसूली के लिए सबसे बदनाम पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, पढ़िये कैसे गिरी गाज..  प्रभ...
बुंदेलखंडः बालू माफियाओं के अवैध खनन के हाईटैक गौरखधंधे का भंडाफोड़, लैपटाप-प्रिंटर, हथियारों के साथ गुर्गे गिरफ्तार

बुंदेलखंडः बालू माफियाओं के अवैध खनन के हाईटैक गौरखधंधे का भंडाफोड़, लैपटाप-प्रिंटर, हथियारों के साथ गुर्गे गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में चल रहे अवैध खनन के गौरखधंधे की बातें आखिरकार सच साबित हुईं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने गुरुवार रात बड़े पैमाने पर छापेमारी करते हुए नरैनी थाना क्षेत्र दो जगहों कार्रवाई की। इस दौरान जाली रवन्ने जारी करने का भी भंडाफोड़ किया। पुलिस ने जाली रवन्ने, लैपटाप, कई तमंचे, कारतूस और बाइकों के साथ पोकलैंड मशीनें और ट्रक जब्त किए हैं। वहीं छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें ट्रक चालक भी शामिल हैं। जाली रवन्ने और गुंडई के बल पर बड़ा कारनामा     बताया जाता है कि नरैनी थाना क्षेत्र में मानपुर बरसड़ा गांव अवैध रूप से गुंडई के बल पर खेतों के बीच से रास्ता बनाकर पोकलैंड मशीनों से बालू माफिया केन नदी के किनारे अवैध खदान चला रहे थे। माफिया और उनके गुर्गे नदी के उसपर मध्यप्रदेश के रामनेई गांव तथा यूपी के रामपुर बरसड़ा गांव में वाकयदा अवैध ई-रवन्ने जारी करते थे। माफि...
बांदा में खुलेआम एनजीटी के नियम-कायदों की उड़ रहीं धज्जियां, जलधारा रोककर मशीनों से हो रहा अवैध खनन

बांदा में खुलेआम एनजीटी के नियम-कायदों की उड़ रहीं धज्जियां, जलधारा रोककर मशीनों से हो रहा अवैध खनन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक बार फिर अवैध खनन जोर पकड़ चुका है। दिन-रात बालू खदानों पर मशीनों से नदियों का सीना छलनी किया जा रहा है। राष्ट्रीय न्यायाधिक प्राधिकरण यानी एनजीटी के तमाम नियम-कानून बालू माफियाओं के आगे बौने साबित हो रहे हैं। वहीं प्रशासनिक और पुलिस मशीनरी भले ही लाख दाबे करे लेकिन बालू माफियाओं पर लगाम कसने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। मशीनों से नियम विरुद्ध खनन से बिगड़ रहा नदियों का स्वरूप  ऐसे में प्राकृतिक धरोहर को बेरोक-टोक बर्बाद किया जा रहा है। बताते चलें कि पूर्ववर्ती सरकार में बुंदेलखंड खासकर बांदा में अवैध खनन का ऐसा खेल चला था कि नदियों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया था। मशीनों से नदियों को बुरी तरह से खोदा गया था। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः ललितपुर में पूर्व मंत्री पूरन सिंह बुंदेला पर भाई समेत अवैध खनन कराने का मुकदमा वहीं ओवरलोडिंग ने पूरी...
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, अवैध खनन की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बाप-बेटे की मौत

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, अवैध खनन की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बाप-बेटे की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
प्रतिकात्मक फोटो। समरनीति न्यूज, डेस्कः अवैध खनन से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में चरथावल कोतवाली क्षेत्र के हिंडन नदी से अवैध रूप से अवैध खनन के दौरान हादसा हो गया। वहां एक ट्रैक्टर ट्राली पलटा खा गई। इससे बाप और बेटे की ट्राली के नीचे दबकर मौत हो गई।  पिता ने मौके पर, बेटे ने अस्पताल में तोड़ा दम  बताया जाता है कि न्यामु गांव के रहने वाले लल्लू कश्यप अपने बेटे विपिन के साथ नदी से रेत लेने गए थे। बताते हैं कि इसी दौरान वहां ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इससे उसके नीचे दबकर पहले लल्लू कश्यप ने दम तोड़ दिया।  ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः ललितपुर में पूर्व मंत्री पूरन सिंह बुंदेला पर भाई समेत अवैध खनन कराने का मुकदमा  बाद में इलाज के दौरान उसके बेटे विपिन की भी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के ...
बुंदेलखंडः ललितपुर में पूर्व मंत्री पूरन सिंह बुंदेला पर भाई समेत अवैध खनन कराने का मुकदमा

बुंदेलखंडः ललितपुर में पूर्व मंत्री पूरन सिंह बुंदेला पर भाई समेत अवैध खनन कराने का मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, ललितपुर
समरनीति न्यूज, ललितपुर: अवैध खनन को लेकर बुंदेलखंड के ललितपुर जिले में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह के आदेश पर अवैध रूप से खनन करने के आरोप में पूर्व मंत्री पूरन सिंह बुंदेला के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस बात की जानकारी देते हए जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया है कि खनन विभाग द्वारा यह मुकदमा दर्ज हुआ है। जिलाधिकारी के आदेश पर हुई कार्रवाई  वहीं जिले के पाली थाना क्षेत्र में बंद पड़ी खदान में अवैध खनन के मामले में पूर्व मंत्री के चचेरे भाई मुकुंद सिंह के खिलाफ भी अवैध खनन का मुकदमा पाली थाने में दर्ज हुआ है। बताया जाता है कि दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है। ये भी पढ़ेंः पूर्व मंत्री के बिगड़ैल बेटे का नया कारनामा, दलितों को घर में घुसकर पीटा-गोलियां चलाईं, फरार बताया जाता है कि प्रतिबंध लगाने के बावजूद ...
अनोखा विरोधः अवैध खनन के खिलाफ नदी की जलधारा में बैठकर किसानों ने किया जलसत्यागृह, आश्वासन पर 5 घंटे बाद हटे

अनोखा विरोधः अवैध खनन के खिलाफ नदी की जलधारा में बैठकर किसानों ने किया जलसत्यागृह, आश्वासन पर 5 घंटे बाद हटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अवैध खनन के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए एक स्वयं सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं ने केन नदी में जल सत्यागृह आंदोलन शुरू किया है। संगठन के लोग खनन के लिए जलमार्ग न रोकने तथा मशीनों से खनन बंद कराने के साथ ही अवैध खनन करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। अवैध व मशीनों से खनन के खिलाफ ठेकेदारों पर रिपोर्ट की मांग  बताया जाता है कि तहसील क्षेत्र के कोलावल रायपुर-2 केन नदी बालू घाट पर ठेकेदार और कुछ गांव वालों के बीच एक साल से विवाद चल रहा है। इसी विवाद में गुरूवार दोपहर लगभग 12 बजे चिंगारी नाम का स्वयंसेवी संगठन भी शामिल हो गया। ये भी पढ़ेंः ओवरलोडिंग और अवैध खनन पर सख्त मंत्री की बैठक से खनिज अधिकारी नदारद, स्पष्टीकरण तलब संगठन के कार्यकर्ता और किसान केन नदी पर पहुंचे और नदी की जलधारा में बैठते हुए धरना दिया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्...
गोंडा में खनन माफिया पर एनजीटी की तगड़ी कार्रवाई, 212 करोड़ का जुर्माना

गोंडा में खनन माफिया पर एनजीटी की तगड़ी कार्रवाई, 212 करोड़ का जुर्माना

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, गोंडाः गोंडा में खनन माफिया पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी एनजीटी ने बड़ी कार्रवाई की है। हाफिज अली नाम के खनन माफिया के खिलाफ एनजीटी ने 212 करो़ड़ का जुर्माना ठोका है। इतना ही नहीं खनन माफिया की जमीन भी जब्त कर ली गई है। जब्त हुई जमीन की कीमत 12 करोड़ रूपए बताई जा रही है। जिले के नवाबगंज क्षेत्र से जुड़े इस मामले में एनजीटी पिछले तीन से सुनवाई कर रही थी। इस मामले में जिले के एसपी-डीएम को भी एनजीटी तलब कर चुका है।     ये भी पढ़ेंः  एमपी-यूपी के बालू माफियाओं में डेढ़ घंटे चलीं गोलियां, 1 घायल, 200 जानें फसीं...
फेतहपुर में खनन माफियाओं का बड़ा खेल, डीएम के फर्जी साइन से जारी कर लिया खनन का लाइसेंस, मुकदमा

फेतहपुर में खनन माफियाओं का बड़ा खेल, डीएम के फर्जी साइन से जारी कर लिया खनन का लाइसेंस, मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः बुंदेलखंड में बालू खनन माफियाओं का दुस्साहस किसी से छिपा नहीं है। कानून को ताक पर रखकर अवैध खनन का सिलसिला जारी है। सत्ताधारी नेताओं के इशारों पर चल रहा अवैध खनन रोकने की हिम्मत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अधिकारी इक्का-दुक्का वाहनों पर कार्रवाई करके खुद की पीठ थपथपा लेते हैं। दूसरी ओर बालू माफियाओं का दुस्साहस इतना बढ़ चुका है कि अब अधिकारियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। बुंदेलखंड के फतेहपुर जिले में जिलाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से बालू खनन की अनुज्ञप्ति जारी कराने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में एक दो बालू ठेकेदारों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बताते हैं कि फतेहपुर जिले में अढावाल निवासी शिवकुमार और फैजाबाद निवासी शेषनाथ पांडे बालू का खनन कर रहे हैं जिस बालू खंड का ये लोग संचालन कर रहे हैं उसकी अनुज्ञप्ति जारी न...
बालू लदा ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विवाद, गोलियां चलने से दहशत

बालू लदा ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विवाद, गोलियां चलने से दहशत

Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
बांदाः जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव में दो पक्षों में बालू लदा ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर रास्ते का विवाद हो गया। एक पक्ष के गोली चलाने से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। हांलाकि पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव निवासी करन (40) पुत्र रामकिशोर सिंह खुद के ट्रैक्टर से बालू ढोने का काम करता है। शनिवार दोपहर वह दुरेड़ी खदान से ट्रैक्टर में बालू लादकर जा रहा था। चढ़ाई पर पहिए का गुल्ला और बैरिंग टूट जाने से ट्रैक्टर बीच रास्ते में खड़ा हो गया। उसका आरोप है कि इसी बीच लाठी-डंडा लेकर कुछ लोग वहां आ धमके। उन्होंने चालक से वहां ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विवाद किया। चालक का आरोप है कि उक्त लोग रंगदारी मांग रहे थे। इसके बाद मामला किसी...