
Banda : सीएम ड्यूटी में लगे अभियंता बेहोश होकर गिरे
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बांदा दौरे के दौरान ड्यूटी पर लगे एक अवर अभियंता की तबियत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन उनको अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव के रहने वाले अजय प्रताप (35) भूमि संरक्षण जलागम विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात हैं।
होर्डिंग्स की व्यवस्था में थी ड्यूटी
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह होर्डिंग लगाई गईं थीं। होर्डिंग की देखरेख के लिए उप निदेशक कृषि ने अजय प्रताप की ड्यूटी लगाई थी। बताते हैं कि गुरुवार रात मवई बाईपास के समीप होर्डिंग की देखरेख कर रहे थे। इसी दौरान बेहोश होकर गिर पड़े। साथी कर्मचारियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
https://samarneetinews.com/sensation-after-finding-dead-...