Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

CM योगी का एलान : आगरा के मुगल म्यूजियम का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज

Yogi threatens to kill CM

समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने आगरा के मुगल म्यूजियम का नाम अब छत्रपति शिवाजी महाराज कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आगरा मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा करने के दौरान यह ऐलान किया। सीएम योगी ने कहा कि मुगल हमारे नायक नहीं हो सकते। कहा कि आगरा में निर्माणाधीन मुगल म्यूजियम अब छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर होगा।

कहा, गुलामी के प्रतीक चिन्हों को हटाना चाहिए

सीएम योगी ने कहा कि यूपी सरकार राष्ट्रवादी विचारों को पोषित करेगी। कहा कि गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों को हटाना चाहिए। इनकी जगहों पर राष्ट्र के प्रति गौरवबोध करने वाले प्रतीकों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें : अब अयोध्या नाम से जाना जाएगा फैजाबाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की दीपोत्सव में घोषणा  

सीएम योगी ने कहा कि मुगल शासक हमारे नायक नहीं हो सकते। बल्कि हमारे नायक महाराज शिवाजी थे। बताते चलें कि ताजमहल के पूर्वी गेट पर मुगल म्यूजियम बन रहा है। इसमें मुगलिया वैभव की चीजें होंगी। साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ी चीजें भी रखी जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी ने प्रमुख सचिव पर्यटन जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में छत्रपति शिवाजी के लिए म्यूजियम में विशेष गैलरी बनाने के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें : जम्मू में ‘भारत माता चौक’ हुआ सिटी चौक का नाम