Monday, November 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में बारात के लुटाए 120 रुपए के लिए दोस्तों ने ही कर दिया 16 साल के हुसैन का कत्ल

बांदा में बारात के लुटाए 120 रुपए के लिए दोस्तों ने ही कर दिया 16 साल के हुसैन का कत्ल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र में एक किशोर युवक की उसी के तीन दोस्तों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या का कारण बेहद चौंकाने वाला है। बताते हैं कि बीती रात सादीमदनपुर गांव में बारात आई थी। बारातियों ने इस दौरान परंपरा के अनुसार रुपए भी लुटाए। इन रुपयों को लूटने के लिए गांव के यासीन का पुत्र मोहम्मद हुसैन (16) भी अपने साथियों के साथ रुपए लूटने निकला था। मृतक ने बटोरे थे सबसे ज्यादा 120 रुपए हुसैन और उसके साथियों ने रुपए लूटे। इस दौरान हुसैन के हिस्से में सबसे ज्यादा 120 रुपए आए। बाद में गांव के एक किशोर समेत दो लोगों ने उससे (हुसैन से) रुपयों का बंटवारा करने को कहा। लेकिन वह राजी नहीं हुआ। इसी बात को लेकर तीनों ने पहले उसे गांव से दूर जंगल में ले जाकर मारा-पीटा। ये भी पढ़ेंः विजय माल्या बोला, बैंकों का कर्जा तो चुकाऊंगा लेकिन ब्याज नहीं दूंगा.. इन लोगों ने बाद...
बांदा में सरेआम वीवीआईपी इलाके में एफएम रिले सेंटर के अभियंता से लूट

बांदा में सरेआम वीवीआईपी इलाके में एफएम रिले सेंटर के अभियंता से लूट

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक ओर जहां नए पुलिस कप्तान कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश में जुटे हैं वहीं नीचे वाले पुलिस कर्मियों की सुस्ती से अपराधियों का दुस्साहस बढ़ा हुआ है। बुधवार शाम को सरेआम बाइक सवार तीन बदमाशों ने एफएम रिले सेंटर के अभियंता से हजारों की नगदी और मोबाइल फोन लूट लिया। शहर के जंगल दफ्तर मोड़ पर वारदात  लूट की यह वारदार शहर के व्यस्तम और वीवीआईपी इलाके में डीआईजी और कमिश्नर बंगले के पास हुई। बताया जाता है कि महोबा निवासी अभियंता विनय कुमार अहिरवार बांदा में स्थित आकाशवाणी एफएम रिले सेंटर में वरिष्ठ अभियांत्रिक सहायक के पद पर तैनात हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा में डीएम कालोनी रोड पर कार की टक्कर से पांच छात्राएं घायल, दो गंभीर वहां रोजाना बांदा ड्यूटी पर महोबा से आते-जाते हैं। आज रोज की तरह ही महोबा के लिए आफिस से स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में...
बांदा में जाम में फंसी अपहरणकर्ताओं की कार, चिल्लाती हुई कूदकर भागी कौशांबी से अपह्रत लड़की..

बांदा में जाम में फंसी अपहरणकर्ताओं की कार, चिल्लाती हुई कूदकर भागी कौशांबी से अपह्रत लड़की..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार को कौशांबी से अपह्रत युवती की मंगलवार को बांदा पहुंचने पर उपर वाले की मर्जी से जान बच सकी। लाखों लोगों की परेशानी का सबब बना शहर का जाम, इस अपह्रत लड़की के लिए वरदान बन गया। जी हां, यह सच है। दरअसल, आज मंगलवार को शहर के केन नदी पुल से एक वाहन गुजर रहा था लेकिन वहां जाम लगा होने की वजह से यह वाहन भी उसमें फंस गया। कौशांबी पुलिस ले गई वापस  आसपास लोग इकट्ठा थे। इसी बीच अचानक उस वाहन से एक लड़की कूदकर चिल्लाती हुई भागी। लोगों का ध्यान उधर गया तो लड़की की मदद को आगे बढ़े। मौके पर सैकड़ों लोगों को जुटता देख वाहन सवार लोग वहां से फरार हो गए। इसके बाद लोगों की मदद से वह लड़की सीधे महिला थाने पहुंची। ये भी पढ़ेंः बैंक मैनेजर ने ही ग्राहक के खाते से उड़ा दिए 32 लाख, इस अंदाज में हाईटेक लूट को दिया अंजाम.. वहां पुलिस ने लड़की से पूछताछ की। लड़की ने बताया कि व...
बबेरू के नोखेलाल का था बांदा में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव..

बबेरू के नोखेलाल का था बांदा में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव..

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एक दिन पहले सोमवार को बांदा में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। यह शव बांदा के ही बबेरू के रहने वाले नोखेलाल (65) का था। जीआरपी ने काफी प्रयास के बाद इसका पता लगा लिया है। सोमवार शाम ट्रैक किनारे मिला था शव  पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोग जानकारी होने पर मुख्यालय पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जीआरपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ेंः थाना निरीक्षण के बाद ग्रामीणों से पुलिस अधीक्षक ने की डोर-टू-डोर मुलाकात, सुनीं समस्याएं   ...
बांदा में डीएम कालोनी रोड पर कार की टक्कर से पांच छात्राएं घायल, दो गंभीर

बांदा में डीएम कालोनी रोड पर कार की टक्कर से पांच छात्राएं घायल, दो गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर की डीएम बंगला रोड पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। डिवाइडर होने के बावजूद कुछ सिरफिर युवक तेज रफ्तार में बाइकें और कार दौड़ाते हैं। इस कारण हादसे हो रहे हैं। बताया जाता है कि एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने आज मंगलवार दोपहर डीएम कालोनी मोहल्ले में स्कूल जा रहीं छात्राओं को टक्कर मार दी। कार छोड़कर भागा ड्राइवर  इस दौरान पांच छात्राएं घायल हो गईं। घायल छात्राओं में अलीगंज निवासी शंभूनाथ की बेटी वसुंधरा (18) और बिजलीखेड़ा में रहने वाले शिवशंकर की बेटी गायत्री (17) बुरी तरह से घायल हो गईं। बाकी तीन छात्राओं को भी चोटें आईं। ये भी पढ़ेंः बांदा में न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं के बीच क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला तीनों को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। लेकिन बाकी दोनों छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। दोनों का इलाज चल र...
बांदा पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल, जली महिला को चारपाई पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

बांदा पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल, जली महिला को चारपाई पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के बांदा जिले की पुलिस ने आज बावर्दी इंसानियत की ऐसी शानदार मिसाल पेश की, कि इसे जिसने भी सुना और जिसने भी देखा। वह बिना तारीफ किए नहीं रह सका। दरअसल, पुलिस की 100 नंबर गाड़ी को सूचना मिली कि थाना नरैनी क्षेत्र के ग्राम बल्दूपुरवा में एक महिला ने खुद को आग लगा ली है। आत्महत्या के प्रयास की इस घटना की जानकारी होने पर पीआरवी-800 व स्थानीय थाने की कोबरा मोबाइल के पुलिस कर्मचारी गांव की ओर दौड़ गए। एसपी करेंगे सम्मानित  लेकिन वहां वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंच सका। इसका कारण आग से बुरी तरह से जली महिला के घर तक वाहन के पहुंचने का रास्ता न होना था। ऐसे में पुलिसकर्मी पैदल ही महिला के घर तक पहुंचे और वहां महिला की चारपाई को अपने कंधे पर उठाकर अपने वाहन की ओर चल पड़े। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः चित्रकूट में एसपी से लेकर सिपाही तक ने दिखाई मानवता, गरीब की झोली म...
थाना निरीक्षण के बाद ग्रामीणों से पुलिस अधीक्षक ने की डोर-टू-डोर मुलाकात, सुनीं समस्याएं

थाना निरीक्षण के बाद ग्रामीणों से पुलिस अधीक्षक ने की डोर-टू-डोर मुलाकात, सुनीं समस्याएं

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस कप्तान ने आज देहात कोतवाली का भी औचक निरीक्षण किया। वहां अभिलेखों  का अवलोकन करते हुए रख-रखाव व साफ-सफाई के निर्देश दिए। थाना देहात कोतवाली के निरीक्षण के बाद एसपी ने ग्राम जमालपुर  का भी डोर-टू-डोर भ्रमण किया। अन्ना जानवरों के संबंध में दिए निर्देश  गांव वालों से खुद मिले और उनसे समस्याएं पूछीं। इतना ही नहीं थाना पुलिस को समस्याओं के जल्द निस्तारण के भी निर्देश दिए। अन्ना जानवरों के सम्बन्ध में ग्रामीणों से वार्ताकर अन्ना जानवर छोड़ने वालों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। ये भी पढ़ेंः बांदा में अवैध वसूली के लिए सबसे बदनाम पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, पढ़िये कैसे गिरी गाज..  ...
बांदा में अतिक्रमण की हकीकत देखने सड़कों पर उतरे पुलिस कप्तान, सख्ती के निर्देश

बांदा में अतिक्रमण की हकीकत देखने सड़कों पर उतरे पुलिस कप्तान, सख्ती के निर्देश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नए पुलिस कप्तान के आने के बाद जनता को कम से अतिक्रमण की आफत से छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी है। बीते तीन दिनों से शहर में सड़कों तक फैली दुकानों को हद में समेटने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है। इतना ही नहीं रविवार को खुद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बाजार में फैले अतिक्रमण को हटाया। यह नए पुलिस कप्तान की पहल और सख्ती से संभव हो सका। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को नाकाफी माना  बताते चलें कि बीते दो दिनों में अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई की हकीकत जांचने को खुद पुलिस अधीक्षक गनेश प्रसाद साहा आज शहर की सड़कों पर उतरे। पैदल पुलिस बल के साथ नए एसपी ने बाजार की सड़कों पर फैले अतिक्रमण का निरीक्षण किया। ये भी पढ़ेंः न्यूज चैनल की महिला पत्रकार से उसी के बास ने किया रेप, नौकरी से हटाने की देता था धमकी! इतना ही नहीं अतिक्रमण को पूरी तरह...
बांदा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने दिखाई पद यात्रा को हरी झंडी

बांदा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने दिखाई पद यात्रा को हरी झंडी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीजेपी द्वारा शुरू की गई पद यात्रा को शनिवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडे ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर बांदा विधानसभा क्षेत्र के बिलगांव में प्रदेश अध्यक्ष श्री पांडे ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस एक-दूसरे के पूरक हैं। कहा कि ये सब समाज और देश के लिए घातक हैं। जिले के बिलगांव पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष  कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गरीबों के घरों में बिजली पहुंचा रहे हैं, विकास को बढ़ावा दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर ये पार्टियां लोहिया और दलितों के नाम पर राजनीति कर रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश का विकास मोदी के नेतृत्व में ही संभव है। इसके बिना विकास नहीं हो सकता है। ये भी पढ़ेंः बांदा में कर्ज और बीमारी से परेशान होकर किसान ने लगाई फांसी इस मौके पर सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल और विधायक प्रकाश द्विवेदी और ब्रजे...
तीसरे दिन रामकथा सुनने को खुरहंड में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

तीसरे दिन रामकथा सुनने को खुरहंड में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के खुरहंड में चल रही रामकथा के तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा। शुक्रवार को कथा वाचक एवं तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य से कथा सुनने को बड़ी संख्या में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान कथा वाचक रामभद्राचार्य ने कहा कि जो राम का भक्त नहीं है, वह कदापि मेरा नहीं हो सकता। तीन दिन से चल रही खुरहंड में रामकथा  उन्होंने कहा कि भगवान की महिमा को सुनकर सभी को ईश्वर का चिंतन करना चाहिए। साथ ही भगवान के दर्शन की अभिलाषा रखनी चाहिए। कथा वाचक ने कहा कि रामकथा सुनकर अंदर जो भाव प्रकट होते हैं और जो आंसू निकलते हैं। उनस व्यक्ति के सारे पाप स्वतः धुल जाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी घरों में रामायण होनी चाहिए। क्योंकि इसी से हिंदू धर्म आगे बढ़ेंगा। ये भी पढ़ेंः अगर मामला कोर्ट में है तो राममंदिर का नाम चुनावों में न ले भाजपा, वरना अध्यादे...