Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में सास-बहू के झगड़े में इतनी बढ़ी कलह, फांसी पर झूला बेटा

बांदा में सास-बहू के झगड़े में इतनी बढ़ी कलह, फांसी पर झूला बेटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीती रात जिले में हुई एक घटना में सास-बहू के बीच छोटी सी बात हुई झगड़े में पति भी शामिल हो गया। इसके बाद पति-पत्नी में कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ी कि पति ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घर के मुख्या कर्ता-धर्ता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि युवक ने यह कदम शराब के नशे में उठाया। अब परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में चल रहा था शुभकार्य, हो गई कलह  बताया जाता है कि जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के महुई गांव में बीती देर रात शराब के नशे में धुत युवक प्रेमचंद (30) पुत्र संता ने घर में बनी अटारी की धन्नी में रस्सी का फंदा गले में डालकर फांसी लगा ली। घटना को अंजाम देने से पहले युवक ने परिजनों को घर से बाहर कर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। ये भी पढ़ेंः यूपी में पुलिस से दुखी विधायक, विधानसभा में फूट-फूटकर रोया.. परिजन युवक को फांसी पर लटका देखकर घर...
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ कालेज का वार्षिकोत्सव

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ कालेज का वार्षिकोत्सव

Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राजीव गांधी डीएवी कालेज महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बड़ी ही धूमधाम के साथ वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक युवराज सिंह ने मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने भी मां भारती के चित्र पर फूल चढ़ाए। मुख्य अतिथि ने की छात्र-छात्राओं की प्रशंसा  इस दौरान मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभा दिखाने वाले छात्र-छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज हम सभी अपनी पुरानी संस्कृति और सभ्यता को भूलते से जा रहे हैं, हमें चाहिए कि हम इसे जीवित रखें। छात्राओं को पुरस्कृत करते एडीएम। इस दौरान हुए कार्यक्रमों में सबसे पहले छात्रा शिवानी रैकवार व सपना यादव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। फिर छात्र आर्यन, प्रिंस मिश्रा और जयविंद ने गणेशा नृत्य त...
बांदा में इन नन्हे-मुन्नों स्कूली बच्चों ने जवानों के लिए कैंडल जलाकर की प्रार्थना, बड़ों ने दी श्रद्धांजलि

बांदा में इन नन्हे-मुन्नों स्कूली बच्चों ने जवानों के लिए कैंडल जलाकर की प्रार्थना, बड़ों ने दी श्रद्धांजलि

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में पुलवामा में जवानों की शहादत को लेकर श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। बाबूलाल चौराहे पर स्थित लव एंड केयर स्कूल के प्रबंधक तथा स्टाफ और बच्चों द्वारा कैंडल जलाकर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। पूरा स्कूल स्टाफ रहा मौजूद इस मौके पर स्कूल के सभी बच्चे और स्कूल स्टाफ के अलावा प्रबंधक आदि मौजूद रहे। प्रबंधक मनु बंसल ने कहा कि उनके स्कूल में सोमवार को शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थनासभा का भी आयोजन किया गया।  ये भी पढ़ेंः बांदा में दीपों की जगमगाती रोशनी में गरबा और डांडिया की मची धूम...
बांदा में भीषण हादसाः जम्मू के तीर्थ यात्रियों की बस पेड़ से टकराई, 2 महिलाओं की मौत, 5 घायल

बांदा में भीषण हादसाः जम्मू के तीर्थ यात्रियों की बस पेड़ से टकराई, 2 महिलाओं की मौत, 5 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जम्मू से कुंभ मेला दर्शन को जा रहे तीर्थ यात्रियों की एक बस बांदा जिले में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इससे बस पर सवार दो महिला तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां चारों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस का टायर फटने से हुआ हादसा   बताया जाता है कि जम्मू से तीर्थ यात्रियों को लेकर प्रयागराज जा रही थी। इसी दौरान यह बस आज सोमवार सुबह लगभग 7 बजे बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र से गुजर रही थी। वहां बस का टायर अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल  पेड़ से टकराते हुए एक घर के सामने चबूतरे में जा घुसी। बस की रफ्तार तेज होने के कारण बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। यह हादसा हाइवे पर बहार ढाबे के पास हुआ। हादसे में ...
भगवान नीलकंठ की नगरी में शहीदों को श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़, कैंडल मार्च और 2 मिनट मौन

भगवान नीलकंठ की नगरी में शहीदों को श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़, कैंडल मार्च और 2 मिनट मौन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती आतंकी हमले में सीआरपीएफ जवानों की शहादत से पूरा देश दुखी है। क्या शहर और क्या गांव। हर जगह लोग जवानों को अपने-अपने ढंग से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। भगवान नीलकंठ की नगरी में भी सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन भी रखा। शहर से लेकर गांवों तक दुख   यह मार्च समाजसेवी अतुल सुल्लेरे की अगुवाई में निकाला गया। मार्च में भाजपा जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, मंडल महामंत्री शरद तिवारी, डा. बुद्ध विलास द्विवेदी, विद्या सागर पांडे, अरविंद त्रिपाठी, वीरेंद्र त्रिवेदी तथा सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। यह कैंडल मार्च कालिंजर बस स्टैंड से अछरौड़ चौराहा तक लगभग एक किमी तक चला। इसके बाद वहां दो मिनट का मौत भी रखा गया। ये भी पढ़ेंः कश्मीर के पुलवामा में बड़ा आत्मघाती आतंकी हमला, 40 जवान श...
बांदा में आग का गोला बनी हांडा सिटी कार, बाल-बाल बचीं मां-बेटे और बच्चों समेत 5 जिंदगियां

बांदा में आग का गोला बनी हांडा सिटी कार, बाल-बाल बचीं मां-बेटे और बच्चों समेत 5 जिंदगियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज सुबह हुए एक हादसे में एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह कार में फंसे एक परिवार के मां-बेटे समेत पांच लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। ग्रामीण कारसे घायलों को बाहर निकाल ही पाए थे कि तभी कार में आग लग गई। आसपास के ग्रामीणों ने पहुंचकर बचाई जान लोग कुछ समझ पाते कार धू-धूकर जलने लगी और आग का गोला बन गई। बाद में सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। घायल हुए पांचों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंदिर दर्शन को जा रहा था परिवार  बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के छाबीतालाब निवासी गौरव श्रीवास्तव (30) पुत्र राजेंद्र श्रीवास्तव रविवार सुबह अपनी मां रमा श्रीवास्तव (50), बहन नैंसी (25)  तथा भांजे अर्थ (5) और भांजी नेहा के साथ कार से विंध्ववासिनी देवी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। ...
बांदा में भाजपा की आतंकवाद के खिलाफ संकल्प-श्रद्धांजलि सभा

बांदा में भाजपा की आतंकवाद के खिलाफ संकल्प-श्रद्धांजलि सभा

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भाजपा ने आज यहां अशोकलाट तिराहेे पर सीआरपीएफ जवानों की शहादत के विरोध में संकल्प एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता   कार्यक्रम की अध्यक्षा अखिलेश नाथ दीक्षित ने की। इस मौके पर सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। इस मौके पर राजकुमार शिवहरे, आयोध्या सिंह, रफीक अहमद, विजयपाल, विजय विक्रम सिंह, अतुल मोहन आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः बांदा में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा, कर्जमाफी से बेहतर है निश्चित आमदनी योजना...
बांदा में बालू खदान पर बवाल, लोडिंग को लेकर चलीं लाठियां, चाकूबाजी में 1 घायल, रिपोर्ट   

बांदा में बालू खदान पर बवाल, लोडिंग को लेकर चलीं लाठियां, चाकूबाजी में 1 घायल, रिपोर्ट  

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले की बालू खदानों में आए दिन कोई न कोई बवाल हो रहा है। ओवरलोडिंग को लेकर सड़कों पर हादसे हो रहे हैं तो खदानों पर चाकू चलने लगे हैं। मामले में प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई भी पर्याप्त साबित नहीं हो रही है। बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र में लहुरेटा में स्थित बालू खदान का ठेका है। ट्रक्टर में ओवरलोडिंग को लेकर हुई थी कहासुनी  बताते हैं कि इस खदान पर बीती रात ओवरलोडिंग को लेकर गांव के कुछ ट्रैक्टर और खदान पर बालू लोडिंग करा रहे लोगों में विवाद हो गया। बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात गांव के दबंग ट्रैक्टर ट्राली लेकर बालू लदवाने गए थे।  ये भी पढ़ेंः बांदा में खुलेआम एनजीटी के नियम-कायदों की उड़ रहीं धज्जियां, जलधारा रोककर मशीनों से हो रहा अवैध खनन आरोप है कि ये लोग ट्रैक्टर को ओवरलोड लदवाना चाहते थे। ऐसी ही कुछ बातों को लेकर दोनों ओर से कहासुनी हुई।...
मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ कर्मियों ने उठाई आवाज, ज्ञापन सौंपकर दी हड़ताल की चेतावनी

मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ कर्मियों ने उठाई आवाज, ज्ञापन सौंपकर दी हड़ताल की चेतावनी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज,बांदाः संविदा स्वास्थकर्मी अपनी एक दिवसीय मांगों को लेकर आगामी 28 अक्टूबर को धरना देंगे। इन मांगों को लेकर स्वास्थ कर्मचारियों ने आज मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इन लोगों को शिकायत है कि विभागीय प्रमुख सचिव ने आउटसोर्सिंग नियमावली लागू करने तथा समान कार्य का समान वेतन दिए जाने का आश्वासन दिया था। इसको पूरे 3 माह हो चुके हैं लेकिन अबतक कोई आदेश निर्गत नहीं हुआ है।  वेतन बढ़ोत्तरी व छुट्टियों को लेकर हैं मांगें   संविदाकर्मियों ने कहा है कि वे लोग अपनी मांगों को लेकर आंदोलन को तैयार हैं। किसी भी समय हड़ताल पर जा सकते हैं। विभिन्न अवकाश तथा न्यूनतम वेतन 18000 करने समेत पांच सूत्रीय मांग पत्र पर उचित आदेश जारी करने की मांग की है।  ये हैं कर्मचरियों की मांगें सभी कर्मचारी विभागीय संविदा पर समायोजित किए जाएं। ठेका व्यवस्था समाप्त हो। समान कार्य व समान वेतन स...
पुलवामा अटैकः बांदा में शहीदों को श्रद्धांजली देने को उमड़ा जनसैलाब, बुंदेलियों ने पाकिस्तान को ललकारा

पुलवामा अटैकः बांदा में शहीदों को श्रद्धांजली देने को उमड़ा जनसैलाब, बुंदेलियों ने पाकिस्तान को ललकारा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूजए बांदाः दक्षिण कश्मीर में आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर बुंदेलियों ने आज अश्रपूर्ण नेत्रों से उनको श्रद्धांजलि दी। बांदा शहर में जगह-जगह सभी वर्गों के लोगों ने अलग.अलग ढंग से शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही पाकिस्तान और आतंकियों को ललकारा। स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में अधिवक्ता संघ निवर्तमान अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने शुक्रवार को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक अनशन पर बैठकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्ग भी निकाले गए  इस दौरान उनके साथ पूर्व अध्यक्ष आनंद सिन्हा, आदित्य सिंह, उमाशंकर पांडेय, मोहम्मद हनीफ खां, दिलीप गुप्ता, दिलीप तिवारी, चारूचंद्र खरे, निखिल सक्सेना, रोहन सिन्हा, दिनेश त्रिवेदी, नीतू गुप्ता, सचिन अग्निहोत्री, मन्नी यादव, कुलदीप श्रीवास्तव, दिलीप सिन्हा, प्रवीण शास्त्री आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः पुलवामा अटैकः...