Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में रजाई में आग लगने से झुलसी युवती काजल कानपुर रेफर

बांदा में रजाई में आग लगने से झुलसी युवती काजल कानपुर रेफर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में अलग-अलग जगहों पर अचानक हुई घटनाओं में दो लड़कियां झुलस गईं। बताया जाता है कि एक किशोरी को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी किशोरी उपचार के बाद घर जाने की छुट्टी दे दी गई। बताया जाता है कि कोतवाली देहात क्षेत्र के गोरेगांव में रहने वाली काजल (17) पुत्री गुलाम शुक्रवार की रात को मच्छरों से बचने के लिए क्वायल जलाकर रखी थी। रात को सोते समय अचानक क्वायल पर रजाई गिर गई। मच्छर भगाने की जलती क्वायल से आग सोते समय सुलगते-सुलगते रजाई की आग काजल तक जा पहुंची। जब तक काजल कुछ समझ पाती तब तक वह आग की चपेट में आ गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर उसकी ओर परिजन दौड़े, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। आनन-फानन में घरवालों ने काजल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उनकी हालत गंभीर बनी रही। आज शनिवार सुबह उनको कानपुर रेफर कर दिया गया। मर्दन...
बांदा में बेढंगे बने स्पीड ब्रेकर ने ली महिला की जान

बांदा में बेढंगे बने स्पीड ब्रेकर ने ली महिला की जान

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में ज्यादातर जर्जर सड़क पर चलना लोगों के लिए मुश्किल ही था अब मार्गों पर बने स्पीड ब्रेकर भी लोगों की जान लेने लगे हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के बड़ोखर खुर्द के पास सड़क पर बने ब्रेकर को पार करते समय बाइक सवार महिला उछलकर नीचे गिरकर घायल हो गई। बाद में उनकी मौत हो गई। ॉ पति के साथ बाइक से जा रही थीं ससुराल बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी रामलली (30) पत्नी भैयालाल दोपहर को अपने पति के साथ बाइक से मायके वर्सड़ा गांव से अपनी ससुराल लौट रही थीं। रास्ते में बड़ोखर खुर्द के पास बने ब्रेकर पर बाइक उछलने पर गिर पड़ीं। गंभीर हालत में उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका उपचार चलता रहा। बाद में गंभीर हालत में उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। महिला के तीन बच्चे हैं। ब...
बांदा में समस्याओं से जूझ रहे लोगों की डीएम से गुहार

बांदा में समस्याओं से जूझ रहे लोगों की डीएम से गुहार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में बबेरू रोड की एक बस्ती में रहने वाले लोगों को जर्जर सड़क और जलनिकासी की समस्या के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जन समस्याओं को लेकर आज शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी से मुलाकात करके ज्ञापन सौंपा। लोगों का कहना है कि इलाके में गंदा पानी इकट्ठा होने से संक्रामक रोगों के फैलने का डर है। वहीं बच्चे-बूढ़े आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। समस्या के निस्तारण की उठाई मांग बताया जाता है कि बबेरू रोड पर एक मैरिज हाल के सामने 18 फिट का एक पक्का रास्ता जाता है। सड़क वर्तमान में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। मार्ग से वाहन निकलना तो दूर की बात लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया। साथ ही जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग भी की। बताया कि इसी मार्ग पर एक स्कूल संचालित है। सुबह होते ही बच्च...
बांदा में बालू के अवैध खेल ने ली घर के बाहर खड़ी वृद्धा की जान

बांदा में बालू के अवैध खेल ने ली घर के बाहर खड़ी वृद्धा की जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक वृद्धा की नरैनी क्षेत्र में बालू लदे वाहन से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे की सूचना पर कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लोगों का कहना है कि वाहन पर बालू लदा था। बताया जाता है कि अवैध रूप से बालू खनन करने वाले वाहन तेजी से टक्कर पूरा करने के लिए सड़क पर काल बनकर दौड़ते हैं। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट पाड़ादेव गांव में अपने घर के बाहर खड़ीं वृद्धा प्रेमा देवी (60) को वहां से अनियंत्रित गति से गुजरे बालू लदे डग्गा वाहन (जुगाड़) ने रौंद दिया। जबतक लोग मौके पर पहुंचे, वाहन चालक वहां से फरार हो गया। परिजन गंभीर हालात में उनको अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन कुछ देर बाद ...
बांदा में कौमी एकता सप्ताहः DIG दीपक कुमार ने जवानों को दिलाई शपथ

बांदा में कौमी एकता सप्ताहः DIG दीपक कुमार ने जवानों को दिलाई शपथ

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कौमी एकता सप्ताह के तहत् राष्ट्रीय अखंडता दिवस के मौके पर डीआईजी दीपक कुमार ने अपने कैंप कार्यालय में पुलिस अधिकारियों व जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। मंगलवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कौमी एकता के लिए कौमी एकता सप्ताह मनाए जाने के उपलक्ष्य में डीआईजी दीपक कुमार ने पुलिस जवानों को शपथ दिलाई। उनके द्वारा इस मौके पर पुलिस अफसरों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि सेवा व सहायता ही हम पुलिस कर्मियों का नैतिक धर्म है। हमें अपने ड्यूटी के दौरान हिंसा का सहारा नहीं लेना है। कौमी एकता सप्ताह का शुभारंभ साथ ही धर्म-भाषा और क्षेत्र से संबंधित झगड़ों व आर्थिक, राजनैतिक शिकायतों का निपटारा शांतिपूर्ण तथा संवैधानिक तरीके से करना है। डीआईजी ने कहा कि शपथ का उद्देश्य केवल शपथ लेना नहीं है बल्कि इन सभी बातों को अपने जीवन में उतारना है। कहा कि सभी ...
बांदा में हादसाः ट्रक-डंफर की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

बांदा में हादसाः ट्रक-डंफर की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में सोमवार सुबह हुए एक भीषण हादसे में एक ट्रक और डंफर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इनमें एक ट्रक के खलासी की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सड़क पर बालू के ओवरलोड खड़े ट्रक के कारण हुआ। दूसरे ट्रक में भी गिट्टी लदी हुई थीं। बताते चलें कि एसओ तिंदवारी आलोक सिंह का कहना है कि सोमवार देर रात रात तिंदवारी थाना क्षेत्र के गांव जौहरपुर के पास एक ढाबे के सामने सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से एक बालू का ओवरलोड बालू लदा ट्रक खड़ा था। खड़े ट्रक में न बैक लाइट, न कोई रेडियम देर रात कबरई से गिट्टी लेकर अमेठी जा रहे डंपर ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। खड़े ट्रक की न लाइट जल रही थी और न उसपर कोई रेडियम लगा था। इस कारण डंफर चालक ट्रक को देख नहीं सका। टक्कर से खलासी अजीम निवासी ...
बांदाः प्रधान निकला मास्टर माइंड-बाबू सिंह कुश्वाह के रिश्तेदार से रंगदारी का मामला, तीन गिरफ्तार

बांदाः प्रधान निकला मास्टर माइंड-बाबू सिंह कुश्वाह के रिश्तेदार से रंगदारी का मामला, तीन गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में लगभग 5 दिन पहले बसपा सरकार के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुश्वाह के रिश्तेदार एवं बेहद नजदीकी माने जाने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी प्रसाद कुशवाह से 13 करोड़ की रंगदारी मांगे जाने का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस पूरे मामले का मास्टर माइंड चित्रकूट का एक ग्राम प्रधान निकला, जिसने साफ्ट टारगेट समझते हुए पैसे वाले लक्ष्मी प्रसाद कुशवाह को शिकार बनाना चाहा। इसमें ग्राम प्रधान ने फेक आईडी पर सिम कार्ड तक लिया। इस पूरे मामले में दो और शातिर लोग शामिल रहे। यह सभी अब पुलिस की हिरासत में हैं। बताते हैं कि सभी ने अपना जुर्म कबूल किया है। साफ्ट टारगेट समझकर हथियाना चाहते थे मोटी रकम पुलिस द्वारा सभी को जेल भेजा जा रहा है। इस घटनाक्रम का खुलासा खुद जिले के एसपी गणेश प्रसाद साहा ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान किया। बताया जाता है कि लगभग पांच दिन पहले बांदा क...
बांदा की लड़की से अहमदाबाद ले जाकर गैंगरेप, ऐसे पहुंची पुलिस

बांदा की लड़की से अहमदाबाद ले जाकर गैंगरेप, ऐसे पहुंची पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक नाबालिग लड़की को जबरन अहमदाबाद ले जाकर गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की को चार आरोपियों ने मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले एक युवक के हवाले कर दिया। आरोप है कि बदले में उनसे मोटी रकम भी ली। इसके बाद पीड़िता के साथ दुष्कर्म का सिलसिला चालू हुआ। पीड़िता का कहना है कि बांदा में दुष्कर्म के बाद उसे अहमदाबाद ले जाकर उससे गैंगरेप किया गया। बाद में पीड़िता ने मौका पाकर फोन से परिवार वालों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने छात्रा को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं छात्रा को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। यह पूरा मामला जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने खुद बताई आपबीती पुलिस का कहना है कि है कि पीड़ित 14 वर्षीय लड़की ने परिजनों और पुलिस को बताय...
बांदा में भीषण हादसा, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, 1 गंभीर

बांदा में भीषण हादसा, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, 1 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां बुधवार को हुए भीषण हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार बाइक की हार्वेस्टर मशीन से आमने-सामने हुई टक्कर के चलते हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार लोग छिटककर दूर गिरे और बुरी तरह से घायल हुए। वहीं बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। राहगीरों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने पिता-पुत्र समेत तीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य घायल बाल का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने हार्वेस्टर मशीन को कब्जे में ले लिया है। पैलानी क्षेत्र में हार्वेस्टर मशीन से टकराई बाइक बताया जाता है कि पैलानी क्षेत्र की असीम श्रद्धा का केंद्र कालेश्वर बाबा में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मेला लगा है। इसे देखने के लिए पैलानी थाना क्षेत्र के नरी...
बांदा में दो ट्रकों की जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला

बांदा में दो ट्रकों की जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां गुरुवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से हड़कंप मच गया  हालांकि दुर्घटना में  दोनों ट्रकों के चालक और क्लीनरों को मामूली चोटें आई हैं। गुरुवार को तड़के महोबा रोड में बाईपास के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। ट्रक छोड़कर भाग निकले दोनों के चालक बताया जा रहा है कि एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा हुआ था जबकि दूसरा ट्रक महोबा रोड से आया और सीधे खड़े ट्रक से जा टकराया खड़े ट्रक में चालक और नीला सो रहे थे दोनों ट्रकों के चालक और क्लीनर ओं को मामूली चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि दोनों के चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग निकले। पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। ये भी पढ़ेंः बांदा में दरिंदा बन बैठा रिश्ते का चाचा, 9 साल की भतीजी से.. ये भी पढ़ेंः बांदा में बाइक सवार युवक की ट्रक ओवरटेक में मौत, कानों में ...