
बांदा में टेंपो चालक की स्टंटबाजी में गई किसान की जान, तो अंधविश्वास ने ली महिला किसान की जान!
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में टेंपो चालक बेलगाम ढंग से वाहन दौड़ा रहे हैं। ओवरलोड चलने वाले यह वाहन चालक पुलिस की छूटा के चलते बेरोक-टोक वाहन दौड़ाते हैं और लोगों की जान लेने पर तुले हैं। ऐसे ही एक टेंपो ने दूसरे टेंपो से पहले सवारी भरने के टक्कर में अनियंत्रित ढंग से तेज टेंपो दौड़ाते हुए किसान को टक्कर मार दी। इससे किसान की मौत हो गई। घायल किसान को जिला अस्पताल लाया गया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। चालक टेंपो छोड़कर मौके से भाग निकला।
बिसंडा इलाके के मरौली गांव का मामला
बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के मरौली गांव निवासी किसान बाबूराम कुशवाहा (55) पुत्र रामविशाल कुशवाहा दोपहर को मरौली गांव से पैदल ओरन जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले सवारियां भरने के लिए ओवरटेक करते हुए दो टेंपो चालक अपने वाहनों को दौड़ा रहे थे। इस चक्कर में एक टेंपो चालक ने किसान को टक्कर मार दी। टक्क...